• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, सीएम योगी ने दिखाई झंडी

Writer D by Writer D
29/10/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi flagged off 'Run for Unity'

CM Yogi flagged off 'Run for Unity'

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पांच कालीदास मार्ग से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक आयोजित इस दौड़ में सैकड़ों युवाओं, बच्चों और आम नागरिकों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। इस दौरान सीएम योगी (CM Yogi)  ने दौड़ में शामिल छोटे-छोटे बच्चों से मुलाकात की और उन्हें चॉकलेट वितरित कर प्रोत्साहित किया।

आरोग्यता समाज के विकास की पहली शर्त- सीएम योगी (CM Yogi) 

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी (CM Yogi) ने भगवान धन्वंतरि की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समाज के सशक्तिकरण में स्वास्थ्य की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि आरोग्यता समाज के विकास की पहली शर्त है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज का निर्माण ही राष्ट्र को मजबूत बनाता है। इस अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी का आयोजन न सिर्फ हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है बल्कि सरदार पटेल के एकजुट भारत के सपने को भी बल प्रदान करता है। उन्होंने कहा यह न सिर्फ एक एकता की दौड़ है बल्कि स्वस्थ रहने के संकल्प का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हर नागरिक को स्वस्थ और एकजुट रहेने की प्रेरणा देता है।

भारत की अखंडता के सूत्रधार थे सरदार पटेल- मुख्यमंत्री (CM Yogi)

सीएम योगी (CM Yogi) ने भारत की आजादी और आज के भारत की अखंडता में सरदार पटेल के महान योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने ब्रिटिश सत्ता के षड्यंत्र को बेनकाब कर 563 से अधिक रियासतों को भारत गणराज्य में मिलाया। जूनागढ़ के नवाब से लेकर हैदराबाद के निजाम तक सभी को उन्होंने भारतीय एकता के महत्व को समझने पर विवश किया। सरदार पटेल ने अखंड भारत का जो स्वरूप हमें दिया, वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में और मजबूत हो रहा है।

वर्षभर प्रदेश में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

सीएम योगी (CM Yogi) ने सरदार पटेल की दूरदर्शिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ से ही भारत एकजुट राष्ट्र बना। इस वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस का विशेष महत्व है सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2025 तक पूरे देश के साथ उत्तर प्रदेश में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से राज्य में सरदार पटेल की विचारधारा को आगे बढ़ाने के साथ-साथ एकता और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।

सीएम (CM Yogi) ने दिलाई देश की एकता और अखंडता की शपथ

रन फॉर यूनिटी के माध्यम से सीएम योगी (CM Yogi) ने सभी को देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने देश की एकता और सुरक्षा के लिए नागरिकों से सेना के साथ अपनी भी जिम्मेदारी निभाने और सहयोग करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने धनतेरस, दीपावली और छठ के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं और सरदार पटेल की 150वीं जयंती को विशेष बनाते हुए उनके महान योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह अवसर हमें एकजुट होकर देश की सेवा में योगदान देने का संदेश देता है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव समेत कई प्रदेश सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

Tags: cm yogiLucknow NewsRun for Unity
Previous Post

Maha Kumbh 2025: मेले में भीड़ नियंत्रण को तैनात होंगे 180 घुड़सवार पुलिसकर्मी

Next Post

बांध निर्माण स्थल पर आतंकी हमला, अंधाधुंध फायरिंग में 5 मजदूरों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

UP में चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 2000 से ज्यादा तबादले संभव

29/10/2026
अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
Next Post
Terrorist Attack

बांध निर्माण स्थल पर आतंकी हमला, अंधाधुंध फायरिंग में 5 मजदूरों की मौत

यह भी पढ़ें

पूरे दिन चलेगा स्मार्टफोन, बस ये 2 बैटरी-खाऊ सेटिंग्स कर दें बंद

फोन की बैटरी बचेगी दोगुनी, सिर्फ 2 सेटिंग्स बदलें

05/01/2026
CM Bhajan Lal

‘आपणो स्वस्थ राजस्थान’ बनाने की दिशा में अग्रसर हमारी सरकार : मुख्यमंत्री

29/10/2024
AK Sharma

सोमवार से शुरू होगा समाधान सप्ताह, 12 घंटे रहेंगे अधिकारी

11/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version