• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नवंबर में कब है प्रदोष व्रत? जानें सही डेट व मुहूर्त

Writer D by Writer D
03/11/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Pradosh Vrat

Pradosh Vrat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नवंबर महीने का प्रदोष का व्रत (Pradosh Vrat) महादेव को समर्पित है। नवंबर में 2 बार प्रदोष व्रत की तिथि पड़ रही है। एक बुध प्रदोष व्रत तो दूसरा गुरु प्रदोष व्रत। प्रदोष के दिन व्रत रखकर संध्या के वक्त शिव भगवान समेत उनके पूरे परिवार की आराधना की जाती है। सनातन धर्म में कार्तिक प्रदोष व्रत का काफी महत्व माना जाता है। मान्यता है की कार्तिक प्रदोष व्रत रखकर शंकर जी की अर्चना करने से जातकी के सभी कष्ट दूर हो सकते हैं। आइए जानते हैं नवंबर के महीने में कब-कब प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) रखा जाएगा, पूजा की विधि, मुहूर्त और शिव जी की आरती-

नवंबर में कब-कब है प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) ?

दृक पंचांग के अनुसार, नवंबर महीने की शुक्ल त्रयोदशी तिथि 13 नवंबर को प्रारम्भ हो रही है, जो 14 नवंबर की सुबह तक रहेगी। ऐसे में नवंबर का पहला शुक्ल प्रदोष व्रत 13 नवंबर को रखा जाएगा। वहीं, नवंबर महीने की कृष्ण त्रयोदशी तिथि 28 नवंबर को प्रारम्भ हो रही है, जो 29 नवंबर की सुबह तक रहेगी। ऐसे में नवंबर का दूसरा कृष्ण प्रदोष व्रत 28 नवंबर को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, नीचे दिए गए शुभ मुहूर्त में करें पूजा-पाठ-

नवंबर प्रदोष व्रत vके शुभ मुहूर्त

1. शुक्ल त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ – नवम्बर 13 को दोपहर 01:01 बजे

शुक्ल त्रयोदशी तिथि समाप्त – नवम्बर 14, 2024 को सुबह 09:43 बजे

दिन का प्रदोष समय – 17:28 से 20:07

बुध शुक्ल प्रदोष पूजा मुहूर्त – 17:28 से 20:07

अवधि – 02 घण्टे 39 मिनट्स

2. कृष्ण त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ – नवम्बर 28, 2024 को सुबह 06:23 बजे

कृष्ण त्रयोदशी तिथि समाप्त – नवम्बर 29, 2024 को सुबह 08:39 बजे

दिन का प्रदोष समय – 17:24 से 20:06

गुरु कृष्ण प्रदोष पूजा मुहूर्त – 17:24 से 20:06

अवधि – 02 घण्टे 42 मिनट्स

शिव जी की आरती

जय शिव ओंकारा ॐ जय शिव ओंकारा।

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अर्द्धांगी धारा॥ ॐ जय शिव…॥

एकानन चतुरानन पंचानन राजे।

हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे॥ ॐ जय शिव…॥

दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे।

त्रिगुण रूप निरखता त्रिभुवन जन मोहे॥ ॐ जय शिव…॥

अक्षमाला बनमाला मुण्डमाला धारी।

चंदन मृगमद सोहै भाले शशिधारी॥ ॐ जय शिव…॥

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे।

सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे॥ ॐ जय शिव…॥

कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता।

जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता॥ ॐ जय शिव…॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।

प्रणवाक्षर के मध्ये ये तीनों एका॥ ॐ जय शिव…॥

काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रह्मचारी।

नित उठि भोग लगावत महिमा अति भारी॥ ॐ जय शिव…॥

त्रिगुण शिवजी की आरती जो कोई नर गावे।

कहत शिवानंद स्वामी मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय शिव…॥

जय शिव ओंकारा हर ॐ शिव ओंकारा|

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अर्धांगी धारा॥ ॐ जय शिव ओंकारा…॥

Tags: pradosh Vrat aartiPradosh Vrat datePradosh Vrat in novemberpradosh vrat muhuratpradosh vrat puja
Previous Post

इस दिन मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, जानें पूजन-विधि

Next Post

अल्मोड़ा में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 20 लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Facial
फैशन/शैली

घर पर ही करें फेशियल, मिलेगा पार्लर जैसा निखार

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Pets
फैशन/शैली

ऐसे करें अपने पालतू की देखभाल, लापरवाही पड़ सकती है भारी

28/08/2026
Next Post
bus fell into ditch

अल्मोड़ा में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 20 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

free eye camp

वाहन चालकों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण, सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत लगाया गया था शिविर

06/02/2021
Transfer

यूपी में दो आईएएस अधिकारियों के तबादले, बदल गए बलरामपुर और सिद्धार्थनगर के डीएम

28/06/2024
fake receipt for construction of Ram temple,

राम मंदिर निर्माण के लिए हो रही थी फर्जी रसीद से चंदा वसूली, FIR  दर्ज

27/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version