• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रकृति की पूजा अर्चना का पर्व होता है छठ पर्व: एके शर्मा

Writer D by Writer D
07/11/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) गुरुवार को शाम 7:00 बजे लखनऊ में डालीगंज के संझिया घाट, पक्का पुल में भोजपुरी छठ पूजा समिति (Chhath Puja Committe) द्वारा आयोजित पूजा महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। साथ ही लक्ष्मण मेला मैदान में अखिल भारतीय भोजपुरी समिति द्वारा आयोजित पूजा महोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने (AK Sharma) समिति के कार्यकर्ताओं को छठ पर्व (Chhath Puja) पर पूजा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी और छठी मइया की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छठी मैया और सूर्य भगवान से श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी करने की कामना की।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि छठ पर्व में सभी घाटों की साफ सफाई, प्रकाश आदि की व्यवस्था नगर विकास और विद्युत् विभाग कर रहा है। कहीं पर भी कोई समस्या नहीं है। सभी जगह व्यवस्थाएं अच्छी की गई हैं। उन्होंने कहा कि छठ पर्व प्रकृति की पूजा अर्चना का पर्व होता है। सनातन संस्कृति में पर्व और त्योहार को प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर मनाए जाते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया कि इस पर्व को स्वच्छ छठ के रूप में मनाए। कूड़ा कचरा को डस्टबिन में डालें। इसी प्रकार पूजा सामग्री को भी अर्पण कलश में डालें न कि पानी में बहाए। इससे हम स्वच्छ छठ मनाने में अपना योगदान दे सकेंगे और नदियों व जलाशयों को गंदा होने से भी बचा पाएंगे। सभी श्रद्धालु इसका ध्यान रखेंगे।

छठ घाटों व पूजा स्थलों में साफ सफाई, सुंदरीकरण, लाइटिंग व सुरक्षा में न हो कोई चूक: एके शर्मा

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि सनातन संस्कृति में सभी बुराइयों को खत्म करने के लिए प्रयास किए गए हैं, अभी सुधार की प्रक्रिया जारी है। सूर्य उपासना सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग है। भगवान राम ने भी आदित्य स्त्रोत की स्तुति कर भगवान सूर्य की पूजा की थी। छठ पूजा में पांच तत्वों की पूजा की जाती है। सभी लोग अपने आसपास के वातावरण को साफ-स्वच्छ रखें। कोई भी श्रद्धालु सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। जल में भी प्लास्टिक और गंदी चीजे को प्रवाहित न करें, जिससे जाली जीवन के अस्तित्व में संकट पैदा हो, जलीय जीवन को भी बचाना बहुत जरूरी है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक तथा समिति के संरक्षक डॉo नीरज बोरा ने कहा कि इस घाट में 28 वर्षों से छठ पूजा की जा रही है। नगर विकास के प्रयासों से छठ घाटों में बेहतरीन व्यवस्था की गई है। छठ पूजा देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अब मनाया जा रहा है। लाखों श्रद्धालु आज लखनऊ में इस पूजा में भाग ले रहे हैं। आने वाले समय में छठ पूजा में और बड़े आयोजन किए जाएंगे।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के प्रभुनाथ राय, पी.एन. तिवारी, भोजपुरी छठ पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, क्षेत्रीय पार्षद नदीम,विनोद कुमार सिंह, राम नरेश प्रसाद, राधेश्याम वर्मा, संजय सिंह, अमन राय, सतीश कुमार आदि लोग उपस्थित रहें।

Tags: ak sharmaChhath PujaLucknow News
Previous Post

मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा : योगी आदित्यनाथ

Next Post

उत्तरकाशी मस्जिद विवाद मामले में धामी का एक्शन, एडीएम और डिप्टी एसपी हाटाए

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में जैन पर्यटन को रफ्तार, फिरोजाबाद स्थित छदामी लाल जैन मंदिर का 80 फीसदी काम पूरा

01/10/2026
Main Slider

वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

01/10/2026
Main Slider

‘अखिलेश से पूछिए, इंडी गठबंधन की बैठक में क्यों नहीं आए?’, ओपी राजभर का राहुल गांधी पर सीधा हमला

01/10/2026
Main Slider

यूपीआईटीएस: स्वाद की विरासत को मिली वैश्विक उड़ान

01/10/2026
UPSC
Main Slider

योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी

01/10/2026
Next Post
CM Dhami

उत्तरकाशी मस्जिद विवाद मामले में धामी का एक्शन, एडीएम और डिप्टी एसपी हाटाए

यह भी पढ़ें

UP Assembly By-election

भाजपा को जनता सत्ता से हटाने के लिए है तैयार: अखिलेश यादव

22/11/2023
Raj Kundra was seen in a romantic style on Shilpa Shetty's birthday

शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन पर रोमांटिक अंदाज में दिखें राज कुंद्रा

08/06/2021
Election Commission

चुनाव आयोग ने रैलियों और रोड शो पर बढ़ाया प्रतिबंध, यहां दी ढील

15/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version