• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस आदिवासियों की भावनाओं को भड़काती है, भाजपा आदिवासियों की सच्ची हितैषी : मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
11/11/2024
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajan Lal

CM Bhajan Lal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

डूंगरपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने कहा कि कांग्रेस को कभी भी आदिवासी भाई-बहिनों की चिंता नहीं रही। वे झूठ बोलकर भावनाओं को भड़काकर अपना काम निकलवाते हैं। इन्हें आदिवासियों के हितों से कोई सरोकार नहीं है। लेकिन हमारी पार्टी आदिवासियों के सपनों पर कुठाराघात नहीं होने देगी। वागड़ राजस्थान के मस्तक पर मुकुट के समान है। हमारी सरकार के लिए इस क्षेत्र का विकास सबसे पहली प्राथमिकता है।

शर्मा (CM Bhajanlal) सोमवार को विधानसभा उप चुनाव के तहत डूंगरपुर में चौरासी के भाजपा प्रत्याशी कारीलाल ननोमा के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां के युवा विधायक को जब कांग्रेस ने परेशान किया था, तब भारतीय जनता पार्टी उनके साथ खड़ी थी। कांग्रेस से यह पूछा जाना चाहिए कि राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने आदिवासी समाज का साथ दिया था या नहीं। कांग्रेस का यह दोगला चरित्र किसी से छिपा हुआ नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमारे भोले-भाले आदिवासी भाई-बहिनों को बहका रहे हैं, उन पर हमारी पूरी नजर है। मेरे मन में इस समाज के लिए बहुत आदर है तथा भाजपा ही आदिवासियों की सच्ची हितैषी है।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal) ने कहा कि इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ने कभी भी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुझसे संपर्क नहीं किया है क्योंकि उन्हें आदिवासी लोगों के हितों से कोई सरोकार नहीं है। इसके बावजूद गत करीब 11 महीनों में हमनें वागड़ के विकास के लिए कई निर्णय लिए हैं। टीएसपी फंड को एक हजार करोड़ से बढ़ाकर 1500 करोड़ रुपए करना, वनाधिकार अधिनियम के तहत लगभग दाे हजार 600 प्रकरणों का निस्तारण, उदयपुर में वीर बालिका कालीबाई संग्रहालय का निर्माण, राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों तथा आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों को मैस भत्ता 2500 से बढ़ाकर 3000 करने जैसे निर्णय किए गए हैं जिससे आदिवासी समाज सशक्त हो सके। साथ ही, हम प्रत्येक आदिवासी युवा के लिए कौशल विकास, शिक्षा और रोजगार के अवसर भी सुनिश्चित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राजस्थान के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है तथा प्रत्येक क्षेत्र में प्रभावी तरीके से काम करना शुरू कर दिया है। जहां सरकारी नौकरी के लिए दो साल का भर्ती कैलेण्डर जारी हुआ है, वहीं पांच साल में चार लाख सरकारी नौकरियां, निजी क्षेत्र में छह लाख रोजगार के अवसर तथा इस वर्ष एक लाख सरकारी नौकरी की भर्ती जैसे निर्णय हमनें लिए हैं, जिससे युवाओं के सपनों को पंख लग सके। हमने अपने गत 11 महीनों के कार्यकाल में महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेण्डर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत दी जाने वाली राशि में वृद्धि की है, जिससे वंचित वर्ग को आर्थिक संबल मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आदिवासियों के प्रति अपार सम्मान है। इसके लिए उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान को याद करने के लिए 15 नवम्बर को आदिवासी गौरव दिवस मनाने की घोषणा की है और उनके नाम पर भव्य संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा। राजस्थान में भी यह दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वागड़ की भूमि बहुत उपजाउ है। यहां राज्य सरकार कृषि के साथ उद्योग लगाने को भी प्राथमिकता दे रही है। जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिले। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में इस क्षेत्र में पानी, बिजली तथा रेलवे का सुदृढ़ीकरण हुआ है।

उन्होंने जनता से ननोमा को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। जनसभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद सी.पी जोशी, चुन्नीलाल गरासिया, विधायक शंकरलाल डेचा, पुष्पेन्द्र सिंह, कैलाशचन्द्र मीणा, पूर्व विधायक सुशील कटारा, अनिता कटारा सहित पार्टी पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Tags: CM Bhajanlal
Previous Post

कांग्रेस की झूठ की गारंटी पर काेई नहीं करता भराेसा: नायब सैनी

Next Post

मुख्यमंत्री साय के रोड शो में उमड़ी जनता, रायपुर दक्षिण हुआ भाजपामय

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी केस: अगले हफ्ते SC में पेश होगी SIT की अंतरिम रिपोर्ट

17/07/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय के रोड शो में उमड़ी जनता, रायपुर दक्षिण हुआ भाजपामय

यह भी पढ़ें

bar girls

शिक्षा के मंदिर में सजी बार बालाओं की महफिल, जमकर उड़ाएं गए नोट

22/06/2022
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के प्रारूप में बदलाव नहीं

22/07/2020
Amrit Abhijat

सभी नगरीय निकायों में रैन बसेरों व सेल्टर होम्स को मिशन मोड पर संचालित किए जाने के निर्देश

20/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version