• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री साय के रोड शो में उमड़ी जनता, रायपुर दक्षिण हुआ भाजपामय

Writer D by Writer D
11/11/2024
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnu Dev Sai

CM Vishnu Dev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में प्रचार के अंतिम दिवस सोमवार को राजधानी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने जनता से आशीर्वाद लेने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाली। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पूरे यात्रा मार्ग के दोनों तरफ भारी संख्या में जनता-जनार्दन ने उपस्थित होकर भाजपा के प्रति अपना अगाध समर्थन व विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री साय की जन आशीर्वाद यात्रा दोपहर जयस्तंभ चौक स्थित शहीद वीर नारायण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर प्रारंभ हुई। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए आगामी 13 नवम्बर को मतदान होगा जिसमें रायपुर दक्षिण के 2.70 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

भाजपा द्वारा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में आयोजित इस जनआशीर्वाद यात्रा में पूरे यात्रा मार्ग में जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए थे जहां से पुष्प वर्षा की जा रही थी। ढोल, धमाल, नर्तक दल, आतिशबाजी और गगनभेदी नारों से पूरा शहर आज भाजपामय हो गया था। यात्रा में मुख्यमंत्री श्री साय (CM Sai) के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, मंत्री राम विचार नेताम, भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी, प्रेमप्रकाश पांडे सहित भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी भी शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, संगठन पदाधिकारी एक अन्य वाहन पर सवार थे।

रैली को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जन सेवा को प्रभु सेवा मानकर जनता के लिए कार्य करती है। भाजपा ने रायपुर दक्षिण से सनील सोनी को अपना प्रत्याशी बनाया है। सुनील सोनी ने रायपुर के विकास के लिए पार्षद से लेकर सांसद तक विभिन्न कार्य किए है। रायपुर दक्षिण को हमेशा जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलता रहा है और इस बार आप सभी सुनील सोनी जी को विधायक बनाकर रायपुर शहर के विकास के लिए अपना आशीर्वाद दें।

रोड शो में उमड़े विशाल जनसमर्थन को देख कर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अब मुझे पूर्ण विश्वास हो गया है कि जिस प्रकार रायपुर दक्षिण की जनता ने अपार स्नेह व प्यार दिया था वही प्यार और स्नेह सुनील सोनी को भी मिलेगा। इस दौरान एक ओर जहाँ भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रैली निकालकर रोड शो की अगुवाई की गई, वहीं दूसरी ओर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पगड़ी पहनकर यात्रा में शिरकत की और कार्यक्रम को प्रभावी बनाया। महिला कार्यकर्ता और युवाओं की टीम पूरी यात्रा के दौरान भाजपा के पक्ष में गगनभेदी नारेबाजी करती हुई चल रही थी। मुख्यमंत्री साय (CM Sai) की जनआशीर्वाद यात्रा का क्रेन पर चढ़कर भी स्वागत किया गया।

रोड शो का जगह-जगह मंच बनाकर स्वागत किया गया, तो कहीं पर महिलाओं द्वारा आरती उतारकर, तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। नंदी चौक में क्रेन से पुष्पवर्षा का रोड शो का भव्य स्वागत किया गया। मालवीय रोड पर सिंधी समाज, बोहरा समाज, मुस्लिम समाज व मालवीय रोड व्यापारी संघ ने पुष्पवर्षा का रोड शो का स्वागत किया। दंतेश्वरी चौक पर ब्राम्हण बटुको द्वारा शंख ध्वनि कर रोड शो का स्वागत किया। रोड शो के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग सेल्फी लेते दिखे। विभिन्न स्थानों में कई सामाजिक संगठन के लोग, व्यापारिक, व्यवसायिक, महिला समूह ने मंच बनाकर रोड शो का स्वागत किया। सदर बाजार में सराफा एसोसिएशन, जैन समाज, सदर बाजार मंडल के लोगों ने रेड कारपेट बिछाकर रोड शो का स्वागत किया। व्यापारी वर्ग में सरकार की योजना के साथ योजनाओं के कारण अपार उत्साह का वातावरण था।

रोड शो में रायपुर दक्षिण चुनाव संयोजक चुनाव संयोजक शिवरतन शर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े, विधायकगण अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, महेश शर्मा, मुकेश शर्मा, सुनील चौधरी, सौरभ जागृत, किरण बघेल, मितुल कोठारी, शंभू गुप्ता, सुभाष तिवारी, अकबर अली, संजय तिवारी, गोविंदा गुप्ता, विकास मित्तल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

Tags: Chhattisgarh news
Previous Post

कांग्रेस आदिवासियों की भावनाओं को भड़काती है, भाजपा आदिवासियों की सच्ची हितैषी : मुख्यमंत्री

Next Post

पेट की चर्बी कम करते हैं किचन में मौजूद ये मसाले, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

Writer D

Writer D

Related Posts

Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष की माला धारण करने के बाद इन नियमों का जरूर रखें ध्‍यान

07/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न खरीदें ये सामान, हो जाएगा अनर्थ

07/04/2026
Mango peel pickle
Main Slider

आम खाने के छिलके से बनाएं टेस्टी आचार, देखें ये यूनीक रेसिपी

07/04/2026
फैशन/शैली

गर्मियों में इस तरह लगाएं कुलनेस के साथ स्टाइल का तड़का

07/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति दुरुस्त करें, बैकलॉग खत्म हो: मुख्य सचिव

06/04/2026
Next Post
belly fat

पेट की चर्बी कम करते हैं किचन में मौजूद ये मसाले, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

यह भी पढ़ें

UP Board

UP बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का फ़ॉर्मूला तय, इस आधार पर जरी होगा परिणाम

17/06/2021
The Prime Minister, Shri Narendra Modi visiting the exhibition at Siddharthnagar, Uttar Pradesh on October 25, 2021.
	The Governor of Uttar Pradesh, Smt. Anandiben Patel, the Union Minister for Health & Family Welfare, Chemicals and Fertilizers, Shri Mansukh Mandaviya and the Chief Minister of Uttar Pradesh, Yogi Adityanath are also seen.

कई पीढ़ियों की सेवा करेंगे नये मेडिकल कॉलेज : मांडविया

26/10/2021
Lata Mangeshkar's first death anniversary

लता मंगेशकर को पहली डेथ एनिवर्सरी आज, रेत पर तस्वीर बनाकर दी श्रद्धांजलि

06/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version