• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रजातंत्र 2024 का प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने किया भव्य उद्घाटन

Writer D by Writer D
16/11/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Amrit Abhijat

Amrit Abhijat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रजातंत्र 2024 के दो दिवसीय (16-17 नवम्बर 2024) ग्रैंड फिनाले का आयोजन स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ में किया गया। प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) ने ग्रैंड फिनाले का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रजातंत्र युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर आदर्श शहर शासन के लिए अपने दृष्टिकोण और विचारों को साझा करने में सक्षम बनाने के लिए प्रमुख राष्ट्रीय युवा महोत्सव है। जिसे नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ अर्बन अफेयर्स (केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय का थिंक टैंक), यूएन-हैबिटेट इंडिया और प्रजा फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया और नगर विकास विभाग इसका गवर्नेंस पार्टनर है। प्रजातंत्र 2024 के आयोजन में 124 अनुदान फाइनलिस्टों की मौजूदगी और नागरिक भागीदारी में युवाओं को सशक्त बनाने के लिए माहौल तैयार करता है।

प्रमुख सचिव अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) ने नगर विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न मिशन और योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि उपवन की स्कीम के माध्यम से मियावाकी तकनीक से शहरी वनीकरण पर कार्य किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन एक बहुत ही महत्वपूर्ण मिशन है और इसके अंतर्गत कचरा प्रबंधन और उसके निस्तारण और उसे पुनः प्रयोग में लाने पर ध्यान दिया गया। वहीं जनमानस के स्वभाव में परिवर्तन लाते हुए उन्हें स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 में हम तकनीक और मशीनरी के प्रयोग से शहरों को स्वच्छ बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दे रहे।

उन्होंने (Amrit Abhijat) प्रधानमंत्री आवास योजनाओं को विश्व की सबसे प्रसिद्ध योजना बताते हुए कहा कि उन्होंने भारत सरकार के साथ भी इस योजना के लिए बहुत काम किया। देश में उत्तर प्रदेश ही एक ऐसा राज्य है जिसने सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जनमानस को दिया है। विगत 07 वर्षो में 17 लाख 54 हज़ार से अधिक मकान लाभार्थियों को प्रदान कर उन्हें अपना आशियाना योगी सरकार के सहयोग से दिया गया। इसी प्रकार एनयूएलएम में भी प्रदेश की महिलाओं के सशक्तिकरण में बहुत सहयोग मिला है। यह योजना महिलाओं को रोजगार के नये अवसर प्रदान करता है और सम्मान के साथ ही परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि नगर विकास उत्तर प्रदेश में सभी के विचारों और सुझावों का सम्मान करते हुए प्रदेश को विकसित बनाने के साथ ही वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने में सहायक होगा।

प्रजातंत्र 2024 का आयोजन लखनऊ में इस प्रकार यह पहला कार्यक्रम है। जिसमें शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय एवं शासन भागीदार है। इस आयोजन में 22 राज्यों और 02 केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 110 प्रतिभागियों ने ग्रैंड फिनाले में प्रतिभाग करते हुए आपने विचारों को प्रस्तुत किया। नितिन मेहता ने उपस्थित छात्रों और अतिथियों का स्वागत किया। लवलेश शर्मा ने शहरी विकास सुनिश्चित करने में सिविल इंजीनियरिंग और विकास कार्य की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किये। आईएएस अमित ने शहरी विकास बजट आवंटन के बारे में बात की और विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर गहन अवलोकन किया।

‘वन नेशन वन इलेक्शन’ देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम: एके शर्मा

लखनऊ की पूर्व महापौर सयुक्ता भाटिया ने जन सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी प्रतिभागियों को उच्च लक्ष्य रखने तथा स्थानीय शासन में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं शिमला के पूर्व डिप्टी मेयर टिकेंद्र सिंह पवार ने शहरी विकास के लिए एक टिकाऊ मॉडल की आवश्यकता पर प्रकाश डाला तथा जलवायु परिवर्तन और मजदूरों के अधिकार जैसे मुद्दों पर युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया।

प्रजातंत्र 2024 के उद्घाटन अवसर पर पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया, पूर्व उप मेयर शिमला नगर निगम टिकेंद्र सिंह पंवार, पारुल अग्रवाल, कंट्री प्रोग्राम मैनेजर, यूएन हैबिटेट, लवलेश शर्मा हेड यूथ यूनिट एनआईयूए, निताई मेहता संस्थापक और ट्रस्टी, प्रजा फाउंडेशन ने प्रतिभाग किया।

Tags: amrit abhijatLucknow News
Previous Post

महाकुंभ-2025 बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी की तर्ज पर प्रयागराज के घाटों को नव्य स्वरूप प्रदान का रही योगी सरकार

Next Post

आमजन को शीतलहर से बचाने में जुटी योगी सरकार, जनपदों को आवंटित किए 20 करोड़

Writer D

Writer D

Related Posts

Speed Limit
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसों को रोकने के लिए शहरों के अंदर और ग्रामीण इलाकों में निर्धारित होगी वाहनों की गति सीमा

22/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल बनी बच्चों के जीवन का आधार

22/06/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने 510 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

22/06/2026
Many decisions were taken in the Mann cabinet meeting.
पंजाब

मान मंत्रिमंडल का फैसला- पंजाब में पांच प्रतिशत सलाना फीस बढ़ा सकेंगे प्राइवेट स्कूल

22/06/2026
CM Yogi canceled all official programs for Tuesday.
Main Slider

सीएम योगी ने रद्द किए मंगलवार के सभी आधिकारिक कार्यक्रम

22/06/2026
Next Post
CM Yogi

आमजन को शीतलहर से बचाने में जुटी योगी सरकार, जनपदों को आवंटित किए 20 करोड़

यह भी पढ़ें

Pitra Dosha

पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये काम, परिवार में बनी रहेगी खुशहाली

11/06/2026
accident

यमुना एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, चालक सहित दस घायल

31/05/2021

ऐश्वर्या राय ने 400 जूनियर आर्टिस्ट के साथ शूट किया ‘पोन्नियिन सेलवन’ का गाना

14/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version