• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत लौटेंगी 1400 से अधिक प्राचीन मूर्तियां, 80 करोड़ से ज्यादा है कीमत

Writer D by Writer D
17/11/2024
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति
0
ancient statues

ancient statues

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश भर में कई वेशकीमती मूर्तियां मौजूद हैं, लेकिन कई मूर्तियों को चुराकर चोरों ने बेच दिया। जिनकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है। ऐसी ही कुछ चुराईं गई मूर्तियां (Ancient Statues) अमेरिका तक जा पहुंची, जिन्हें न्यूयॉर्क के म्यूजियम में भी रखा गया था। अमेरिका ने दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों से चुराई गईं कलाकृतियों को वापस देने की पहल शुरू की है। इसी के तहत भारत को 10 मिलियन डॉलर (84 करोड़) की 1400 से अधिक लूटी गई कलाकृतियां लौटाई गई हैं, जो देश के अलग-अलग इलाकों से चुराई गई थीं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबकि। अमेरिका के न्यूयॉर्क के मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के ऑफिस में बुधवार को भारत से लूटी व चुराई गई कलाकृतियां (Ancient Statues) वापस की गईं हैं। बरामद की गई कलाकृतियाें में कई ऐसी वस्तुएं हैं, जो हाल ही में न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में प्रदर्शित की गई थीं। उनमें एक दिव्य नर्तकी की पत्थर की मूर्ति भी शामिल है, जिसे मध्य भारत से तस्करी करके लंदन लाया गया था और वहां उसे बेच दिया गया था।

मध्यप्रदेश और राजस्थान की मूर्तियां (Ancient Statues) भी शामिल

अमेरिका की तरफ से भारत को लौटाई गई प्राचीन वस्तुओं में 1980 के दशक में मध्य प्रदेश के मंदिर से लूटी गई बलुआ पत्थर की देव नर्तकी की मूर्ति शामिल है। जिसे चोरी कर लंदन ले जाया गया था। इस मूर्ति की तस्करी के लिए चोरों ने मूर्ति को दो हिस्सों मं बांट दिया था। ताकि इसकी तस्करी आसानी से हो सके, बाद में इस मूर्ति के दोनों हिस्सों को जोडकर म्यूजियम को दान में दे दिया गया था। इसके साथ ही 1960 के दशक में राजस्थान के तनेसरा-महादेव गांव से लूटी गई हरे-भूरे रंग तनेसर देवी की मूर्ति शामिल हैं। जिन्हें जल्द ही भारत वापस लाया जाएगा।

जुलाई में शुरू हुई थी मूर्ति वापस लाने की प्रक्रिया

भारत और अमेरिका ने जुलाई में अवैध व्यापार को रोकने और चोरी की गई प्राचीन वस्तुओं को भारत वापस करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। सितंबर में अमेरिका ने भारत को 297 चोरी की गई प्राचीन वस्तुएं वापस की थीं, जो लगभग 4000 साल पुरानी हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP को जोरदार झटका, कैलाश गहलोत ने पार्टी से दिया इस्तीफा

मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी एल्विन एल ब्रैग ने कहा, हम भारतीय सांस्कृतिक विरासत को निशाना बनाने वाले विभिन्न तस्करी नेटवर्क की जांच जारी रखेंगे। बयान में कहा गया है कि ब्रैग के कार्यकाल के दौरान, जिला अटॉर्नी की पुरावशेष तस्करी रोधी इकाई ने 30 से अधिक देशों से चुराए गए 2,100 से अधिक पुरावशेष बरामद किए, जिनकी कीमत लगभग 23 करोड़ अमेरिकी डॉलर थी।

Tags: americaancient statuesdelhi newsNational news
Previous Post

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP को जोरदार झटका, कैलाश गहलोत ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Next Post

सीएम आतिशी ने कैलाश गोहलत का इस्तीफा किया स्वीकार

Writer D

Writer D

Related Posts

women e-rickshaw pilots
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
CM Himanta Sarma
असम

जुबीन गर्ग को जल्द मिलेगा न्याय: मुख्यमंत्री हिमंत सरमा

05/04/2026
Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
Next Post
CM Atishi accepted the resignation of Kailash Gohalt

सीएम आतिशी ने कैलाश गोहलत का इस्तीफा किया स्वीकार

यह भी पढ़ें

अखिल भारत हिंदू महासभा

‘वैलेंटाइन डे’ पर पार्कों में अश्लीलता नहीं करेंगे बर्दाश्त : अखिल भारत हिंदू महासभा

13/02/2021
Home

गृह-क्लेश से मुक्ति दिलाएंगी ये टिप्स, घर आएगी खुशियों की बहार

18/08/2024

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42.80 लाख के पार, 33.23 लाख से अधिक रोगमुक्त

08/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version