• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP को जोरदार झटका, कैलाश गहलोत ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Writer D by Writer D
17/11/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Kailash Gehlot

Kailash Gehlot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के परिवहन मंत्री और आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot) ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह लोगों से किए गए वादों को पूरा ना करना बताया है। इसे लेकर उन्होंने केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है।

अपने इस इस्तीफे में उन्होंने यमुना की सफाई और केजरीवाल के बंगला निर्माण का मुद्दा भी उठाया है। गहलोत (Kailash Gehlot) ने कहा कि यमुना की सफाई का वादा हमने पिछले चुनाव में किया था लेकिन हम यमुना की सफाई नहीं कर पाए।

बंगले का किया जिक्र

उन्होंने (Kailash Gehlot) पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है, “नया बंगला जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं, जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं… अब यह स्पष्ट है कि अगर दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली के लिए वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती। मेरे पास AAP से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।”

हम नहीं कर पाए वादे पूरे- गहलोत (Kailash Gehlot) 

इस पत्र में उन्होंने आगे कहा, ‘मैं आपके साथ यह भी साझा करना चाहता हूं कि आज दावाने पार्टी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है, उन्हीं मूल्यों की चुनौतियां हैं जो हमें एक साथ लेकर आए हैं। राजनीतिक महत्वाकांक्षी लोगों के प्रति प्रतिबद्धता से आगे निकल गए हैं और कई वादे अधूरे रह गए हैं। उदाहरण के लिए जिस यमुना को हमने स्वच्छ नदी बनाने का वादा किया था, लेकिन कभी ऐसा नहीं कर पाए, अब यमुना नदी पहले से भी अधिक प्रदूषित हो गई है।’

कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot)  ने AAP पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, ‘एक और दर्दनाक बात यह है कि लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के बजाय हम केवल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए लड़ रहे हैं, इससे दिल्ली के लोगों को बुनियादी सेवाएं प्रदान करने में भी कठिनाई हो रही है…। मैंने अपनी राजनीतिक यात्रा दिल्ली के लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता के साथ शुरू की थी और मैं ऐसा करना जारी रखना चाहता हूं, यही कारण है कि मेरे पास किसी भी पार्टी से अलग होने का कोई विकल्प नहीं बचा है और मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।’

पीएम मोदी को नाइजीरिया करेगा ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर से सम्मानित

कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा, ‘केजरीवाल के मंत्री कैलाश गहलोत ने इस्तीफ़ा दे दिया है। इस्तीफ़े में उन्होंने स्पष्ट लिखा है कि भ्रष्टाचार के कारण आम आदमी पार्टी और सरकार में रहना असंभव हो गया है। केजरीवाल गैंग की लूट और झूठ के ख़िलाफ़ कैलाश गहलोत का ये कदम स्वागत योग्य है। दिल्ली की हर विधानसभा में AAP के कार्यकर्ता अब पार्टी छोड़ रहें हैं।’

Tags: aapdelhi newsKailash Gehlot
Previous Post

पीएम मोदी को नाइजीरिया करेगा ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर से सम्मानित

Next Post

भारत लौटेंगी 1400 से अधिक प्राचीन मूर्तियां, 80 करोड़ से ज्यादा है कीमत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

Kolkata: दुर्गा पूजा की खुशियों में मातम, पंडाल ढहने से 17 की मौत; 40 घायल

17/10/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

स्वीडन से CM सैनी का एक्शन, धान भीगने पर अधिकारियों को फटकार

17/10/2026
पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 270वें दिन 500 ठिकानों पर छापे, 175 लोग काबू

17/10/2026
Next Post
ancient statues

भारत लौटेंगी 1400 से अधिक प्राचीन मूर्तियां, 80 करोड़ से ज्यादा है कीमत

यह भी पढ़ें

Dead Body

पूर्व सीएमएस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सरकारी आवास में मिला शव

11/05/2021
Power

बिजली संबंधित सभी कार्यों की होगी थर्ड पार्टी जांच, यूपीपीसीएल का आदेश

01/09/2024

एक महीने बाद शुरू होगी सबरीमाला की तीर्थयात्रा, केरल सरकार ने शुरू की तैयारी

06/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version