• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिजली संबंधित सभी कार्यों की होगी थर्ड पार्टी जांच, यूपीपीसीएल का आदेश

Writer D by Writer D
01/09/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Power

Power

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश में बिजली वितरण (Electricity Supply) व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चल रहे सभी कार्यों में उपयोग में लाई जा रही सामग्री तथा कार्यों की गुणवत्ता की जांच के आदेश उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (UPPCL) प्रबंधन ने दिए हैं। विभागीय जांच के साथ ही इन सभी कार्यों की थर्ड पार्टी जांच भी होगी। मुरादाबाद जिले के बिलारी में एरियल बंच केबिल के बार-बार खराब होकर टूटने की घटना के बाद से प्रबंधन ने चल रहे कार्यों की मानीटरिंग तेज करा दी है।

मुरादाबाद के बिलारी में एबीसी केबिल के बार-बार टूटने और गिरने के मामले में केबिल की लैब टेस्टिंग में यह बात सामने आई कि केबिल तय मानक से कम गुणवत्ता की है। गाजियाबाद, नोएडा और बड़ोदरा की लैब में केबिल की जांच कराई गई सभी जगह से यह रिपोर्ट मिली कि केबिल की गुणवत्ता (अधोमानक) ठीक नहीं है। जांच में केबिल का कंडक्टर रेजिस्टेंस, इंसुलेशन थिकनेस, हाट सैट टेस्ट, एल्युमिनियम वजन आदि मानक के मुताबिक नहीं पाए गए। जिसके बाद केबिल की सप्लाई करने वाली हरिद्वार की कंपनी को आठ अगस्त और 17 अगस्त की तिथि में दो नोटिस भेजा गया है। केबिल की खराब गुणवत्ता के मामले में फर्म के खिलाफ कठोर कार्यवाही किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

समूचे प्रदेश में 20 हजार के कार्य करा रहा है बिजली महकमा

पावर कारपोरेशन के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया है कि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो इसके लिए सभी कार्यों की जांच के यह आदेश दिए गए हैं। जिस काम में भी सामग्री व कार्य की गुणवत्ता में खामियां मिलेंगी वहां संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस समय केंद्र सरकार की रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम तथा पावर कारपोरेशन के बिजनेस प्लान के तहत समूचे प्रदेश में करीब 20 हजार करोड़ रुपये के काम चल रहे हैं। वितरण से जुड़े केबिल को बदलने, नया ट्रांसफार्मर लगाने व ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि किए जाने के साथ ही अन्य कई जरूरी कार्य किए जा रहे हैं।

यूपीपीसीएल चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार गोयल ने बताया कि प्रदेश में जहां भी बिजली (Electricity) से संबंधित कार्य चल रहे हैं, उन कार्यों में उपयोग में लाई जा रही सामग्री और कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। थर्ड पार्टी से भी जांच कराने को कहा गया है। जहां भी खामियां मिलेंगी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Lucknow Newsuppcl
Previous Post

आधार कार्ड से लेकर बैंक हॉलीडे तक…, आज से देश में लागू हुए ये बड़े बदलाव

Next Post

MVA का ‘जूता मारो’ आंदोलन , उद्धव बोले- किस बात की माफी मांग रहे है पीएम…?

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Main Slider

जनशिकायतों का 24 घंटे में मिले संतोषजनक जवाब, निर्विवाद राजस्व मामलों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्यमंत्री

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में ब्याज और अर्थदंड माफी योजना-2026 लागू, पुराने बकायेदारों को राहत

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet: 31 दिसंबर तक होगी मक्का, बाजरा व ज्वार की खरीद

09/10/2026
Next Post
MVA

MVA का ‘जूता मारो’ आंदोलन , उद्धव बोले- किस बात की माफी मांग रहे है पीएम...?

यह भी पढ़ें

newborn

इस तरह करें अपने नवजात की देखभाल

31/05/2026
Moving car fire

लोहिया पुल पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

08/12/2020

Maruti Suzuki की बिक्री पर लगा ब्रेक, मुनाफे में आई भारी गिरावट

27/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version