• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुंभ का आमंत्रण देने गुजरात जाएंगे मंत्री एके शर्मा और कपिल देव अग्रवाल

Writer D by Writer D
05/12/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma and Kapil Dev will go to Gujarat to invite for Maha Kumbh

AK Sharma and Kapil Dev will go to Gujarat to invite for Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रयागराज में दिव्य और भव्य रूप से आयोजित होने वाले महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) की तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता को वैश्विक स्तर पर प्रचारित करने और इसमें अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार कार्य कर रही। इसी दृष्टिकोण से उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों द्वारा विभिन्न राज्यों में जाकर वहां के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भेंटकर उन्हें महाकुंभ में आने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा (AK Sharma) और व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल (Kapil Dev Agarwal) को गुजरात में आमंत्रण देने के लिए नामित किया गया है।

मंत्रीगण गुजरात पहुंचकर वहां के राज्यपाल, मुख्यमंत्री व अन्य प्रमुख हस्तियों से मुलाकात करेंगे और उन्हें प्रदेश सरकार का आमंत्रण पत्र और महाकुंभ की जानकारी संबंधी साहित्य प्रदान करेंगे। साथ ही उन्हें और गुजरातवासियों को महाकुंभ (Maha Kumbh) में आने के लिए आमंत्रित करेंगे। इसके साथ ही महाकुंभ के आयोजन का प्रचार प्रसार के लिए मंत्रीगण वहां पर रोड शो करेंगे और प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से महाकुंभ 2025 की महत्ता और आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।

डेढ़ लाख पौधों से महाकुम्भनगर बन रहा स्पेशल हाईडेंसिटी ऑक्सीजन फॉरेस्ट

योगी सरकार की यह अनुपम पहल प्रयागराज महाकुंभ (Maha Kumbh) को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अद्वितीय आयोजन के रूप में प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान महाकुंभ (Maha Kumbh)  की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को भी रेखांकित किया जाएगा।

Tags: ak sharmaLucknow Newsmaha kumbh
Previous Post

महाकुम्भ में प्रयागराज से वाराणसी के बीच 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का धूमधाम से हुआ शुभारंभ, CM नायब सिंह ने गीता यज्ञ में डाली पूर्णाहुति

Writer D

Writer D

Related Posts

Homestay
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट, होमस्टे नीति से यूपी में बदल रहा पर्यटन का स्वरूप

26/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सरकारी धन के एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा, लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

26/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली-पानी सुनिश्चित करने के निर्देश, टेक होम राशन का 100% वितरण एफआरएस से होगा: मुख्य सचिव

26/05/2026
CM Yogi inaugurated Ganga Aarti on the floating jetty at Sangam.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ

26/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा: सीएम योगी

26/05/2026
Next Post
International Gita Mahotsav

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का धूमधाम से हुआ शुभारंभ, CM नायब सिंह ने गीता यज्ञ में डाली पूर्णाहुति

यह भी पढ़ें

fake aadhaar card

विदेशी नागरिकों के फेक आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

08/03/2021
Radhika apte

राधिका आप्टे ने कहा- मुझे शादी पर विश्वास नहीं, वीजा के लिए की शादी

25/10/2020

डिप्टी जेलर पर फायरिंग करने वाला आरोपी अवैध असलहा सहित गिरफ्तार

09/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version