• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिजली निजीकरण के खिलाफ बिजलीकर्मियों ने भरी हुंकार, बिना नोटिस राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का किया एलान

Writer D by Writer D
11/12/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Electricity

Electricity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मचारियों (Electricity Workers) ने निजीकरण के खिलाफ प्रबंधन से दो-दो हाथ करने का मूड बना लिया है। ऐलान किया है कि निजीकरण की किसी भी एकतरफा कार्यवाही के विरोध में बगैर नोटिस दिए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा। ऑल इण्डिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे ने बुधवार को यहां बताया कि नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इम्प्लॉइज एण्ड इंजीनियर्स (NCCOEEE) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की लखनऊ में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया कि बिजली (Electricity) के निजीकरण की किसी भी एकतरफा कार्यवाही के विरोध में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन उसी समय होगा।

उन्होंने कहा कि 13 दिसम्बर एवं 19 दिसम्बर को निजीकरण के विरोध में देश भर में विरोध सभाएं की जाएंगी, जबकि 22 दिसम्बर को लखनऊ में और 25 दिसम्बर को चंडीगढ़ में निजीकरण के विरोध में विशाल बिजली पंचायत आयोजित की जाएंगी।

एनसीसीओईईई की लखनऊ में हुई बैठक की अध्यक्षता इलेक्ट्रीसिटी इम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इण्डिया के उपाध्यक्ष सुभाष लाम्बा ने की। बैठक में ऑल इण्डिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे, सेक्रेटरी जनरल पी रत्नाकर राव, ऑल इण्डिया पॉवर डप्लिोमा इंजीनियर्स के अध्यक्ष आर के त्रिवेदी, ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इम्प्लॉईज के जनरल सेक्रेटरी मोहन शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

एनसीसीओईईई ने निर्णय लिया कि यदि उप्र में विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण की कोई भी एकतरफा कार्यवाही प्रारम्भ की गयी तो उसी दिन बिना और कोई नोटिस दिये देश के तमाम 27 लाख बिजलीकर्मी सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे और देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। यह भी निर्णय लिया गया कि चंडीगढ़ की बिजली व्यवस्था जिस दिन निजी कम्पनी को हैंडओवर करने की कार्यवाही की गयी तो उसी दिन इसी प्रकार की राष्ट्रव्यापी कार्यवाही होगी।

’99 पर्सेंट गलती पुरुषों की होती है…’, अतुल सुभाष की सुसाइड पर बोलीं कंगना रनौत

एनसीसीओईईई ने यह निर्णय भी लिया कि 13 दिसम्बर को देश भर में बिजली कर्मी निजीकरण विरोधी दिवस के रूप में मनायेंगे। 19 दिसम्बर को काकोरी क्रांति के महानायक पण्डित राम प्रसाद बस्मिलि, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान दिवस पर ”शहीदों के सपनों का भारत बचाओ – निजीकरण हटाओ” दिवस मनाया जायेगा और पूरे देश में जनपद एवं परियोजना मुख्यालयों पर सभायें की जायेंगी।

एनसीसीओईईई ने निर्णय लिया कि लखनऊ में 22 दिसम्बर को विशाल बिजली पंचायत एवं चंडीगढ़ में 25 दिसम्बर को विशाल बिजली पंचायत आयोजित की जायेंगी। इसमें बिजली कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में किसान और आम उपभोक्ता सम्मिलित होंगे। इसमें बिजली के निजीकरण से उपभोक्ताओं और कर्मचारियों को होने वाले भारी नुकसान से अवगत कराया जायेगा।

एनसीसीओईईई ने उप्र पावर कारपोरेशन द्वारा वद्यिुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र के साथ में समझौतों का उल्लंघन करते हुए निजीकरण की एकतरफा कार्यवाही की निंदा की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यह मांग की कि वे प्रभावी हस्तक्षेप करने की कृपा करें जिससे पावर कारपोरेशन प्रबन्धन द्वारा अनावश्यक रूप से उप्र के ऊर्जा क्षेत्र में उत्पन्न की गई औद्योगिक अशान्ति के वातावरण को समाप्त किया जा सके।

Tags: Lucknow Newsup news
Previous Post

’99 पर्सेंट गलती पुरुषों की होती है…’, अतुल सुभाष की सुसाइड पर बोलीं कंगना रनौत

Next Post

राज कपूर की बेटी ने कहा आदरणीय… सुनते ही PM मोदी ने कह दी ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

वर्ष 2017 में जनता दर्शन में 1000 में से 300 शिकायतें राशन से जुड़ी आती थीं, अब एक भी नहीं आतीः मुख्यमंत्री

17/08/2026
Flowers showered on Shiva devotees at Lodheshwar Mahadeva.
उत्तर प्रदेश

लोधेश्वर महादेवा में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

17/08/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी के जनता दर्शन में सीतापुर की रोली के जीवन में खुशियों की ‘बारिश’

17/08/2026
Protest by Jayaprakash Narayan's students
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: जयप्रकाश नारायण के छात्रों का प्रदर्शन, इस वजह से सड़क पर उतरे

17/08/2026
MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Next Post
kapoor family met pm modi

राज कपूर की बेटी ने कहा आदरणीय... सुनते ही PM मोदी ने कह दी ये बात

यह भी पढ़ें

नीतीश कुमार Nitish Kumar

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनते ही इस शख्स ने काट दी अपनी चौथी अंगुली, जानें पूरा मामला

24/11/2020
Azam Khan

आजम खान के अगल-बगल घूमेंगे ब्लैक कमांडो, जेल से बाहर आते ही फिर मिली Y कैटेगरी सुरक्षा

12/10/2025
Mahashivratri

सावन शिवरात्रि कब है? जानें पूजन मुहू्र्त व विधि

01/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version