• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दोस्तों के साथ आग ताप रहे बॉडी बिल्डर को गोलियों से भूना, हालत गंभीर

Writer D by Writer D
12/12/2024
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Bodybuilder

Bodybuilder Ravi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बेखौफ बदमाशों ने एक और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। कल्याणपुरी के त्रिलोकपुरी ब्लॉक 13 में दोस्तों के साथ पार्क में आग सेंक रहे एक युवक (Bodybuilder) को बदमाशों ने गोली मार दी। रवि नाम के युवक को पांच गोली मारी गई हैं। उसकी हालत गंभीर है। उसका मैक्स अस्पताल (Max Hospital) में इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात 12.30 बजे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को आपसी रंजिश का शक है। रवि को बॉडी बिल्डिंग का शौक है और वह कई पुरस्कार जीत चुका है। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी की मदद से पुलिस बदमाशों की पहचान करने में लगी है।

अतुल सुभाष की पत्नी के घरवाले ताला लगाकर भागे, रात के अंधेरे में जाते दिखी सास

जानकारी के मुताबिक, रवि एक पार्क में दोस्तों के साथ बैठकर आग सेंक रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी। गोली लगने से रवि घायल हो गया। उसे पांच गोली लगी हैं। गंभीर हालत में रवि को मैक्स असपताल में भर्ती कराया गया। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। शुरुआती जांच में पुलिस यह मान कर चल रही है कि आपसी रंजिश में रवि को गोली मारी गई है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

अपराधियों में अब नहीं है कानून व्यवस्था का कोई डर : केजरीवाल

त्रिलोकपुर में युवक पर जानलेवा हमले को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ‘एक और सुबह दिल दहला देने वाली खबर के साथ। सरेआम गोलियां चल रही हैं। दिल्ली के अपराधियों में अब कानून व्यवस्था का कोई डर नहीं बचा।’

Tags: crime newsdelhi newsNational news
Previous Post

‘देश अचानक हो रही अचानक मौत?’, संसद में हुआ बड़ा खुलासा

Next Post

चुनाव से पहले केजरीवाल की बड़ी सौगात, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे एक हजार रुपये

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी युवाओं से जानेंगे ‘कैसा हो अपना उत्तराखंड’

08/08/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

पंजाब में ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 200 दिन पूरे, 1500 क्रिमिनल्स अरेस्ट, एक लाख से अधिक छापे

08/08/2026
PM Modi
Main Slider

मैं बाबा बागेश्वर नहीं, लेकिन… IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में छात्रों से पीएम मोदी बोले

08/08/2026
CM Dhami transferred pension funds worth ₹146.32 crore via DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों के खातों में 146.32 करोड़ रुपये डीबीटी से हस्तांतरित

08/08/2026
Ali left Jhansi Jail for Prayagraj.
Main Slider

भाई अबान के जनाजे में शामिल होने कड़ी सुरक्षा में झांसी जेल से निकला अली

08/08/2026
Next Post
Arvind Kejwiral

चुनाव से पहले केजरीवाल की बड़ी सौगात, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे एक हजार रुपये

यह भी पढ़ें

arrested

एक ट्रक रिफाइंड तेल चोरी से बेचने की फिराक में चार गिरफ्तार

16/08/2022
vaccination in up

बिना स्लॉट बुक कराए लगवा सकेंगे पहली डोज, इनको दी जाएंगी प्राथमिकता

02/11/2021
thandai-khajur firni

होली का रंग ‘ठंडाई-खजूर फिरनी’ के संग

03/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version