• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘यमुना में झाग अब नहीं…’, दिल्ली चुनाव के लिए BJP का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च

Writer D by Writer D
11/01/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
BJP

BJP Camapign Song

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: आगामी दिल्ली विधानसभा को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इसी बीच दिल्ली चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को अपना नया गाना लॉन्च किया है, जिसका थीम “बहाने नहीं, बदलाव चाहिए, दिल्ली में बीजेपी सरकार चाहिए” है। इस गाने के माध्यम से बीजेपी दिल्ली में बदलाव की बात कर रही है। साथ ही गाने में बीजेपी की योजनाओं और दिल्ली में उनकी सरकार लाने के उद्देश्य को प्रमोट किया जा रहा है।

बीजेपी (BJP) ने जो नया गाना लॉन्च किया है, वह 2 मिनट 26 सेकंड का है। इस गाने का उद्देश्य दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी के संदेश को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना है। बीजेपी के नए गाने के बैकग्राउंड वीडियो में दिल्ली की कुछ प्रमुख समस्याओं को उजागर किया गया है। इसमें बारिश के दौरान डूबती हुई दिल्ली की तस्वीरें दिखाई गई हैं, जिससे यह संदेश दिया जा रहा है कि दिल्ली में बुनियादी ढांचे की स्थिति सुधारने की आवश्यकता है।

Video

दंगों का दाग अब नहीं, यमुना में झाग अब नहीं… नल से पानी साफ चाहिए,
कूड़े का पहाड़ अब नहीं, झूठे वादों को अब तगड़ी फटकार चाहिए।

परिवर्तन हमको दिल्ली में इस बार चाहिए,
दिल्ली में भाजपा सरकार चाहिए। #दिल्ली_के_दिल_में_मोदी pic.twitter.com/iB5Pisl6iz

— BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 11, 2025

वीडियो में पानी टैंकरों और साफ-सफाई की समस्याओं को भी प्रमुखता से दिखाया गया है। दिल्ली बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर गाने को पोस्ट करते हुए लिखा, “दंगों का दाग अब नहीं, यमुना में झाग अब नहीं, नल से पानी साफ चाहिए, कूड़े का पहाड़ अब नहीं, झूठे वादों को अब तगड़ी फटकार चाहिए। परिवर्तन हमको दिल्ली में इस बार चाहिए, दिल्ली में भाजपा सरकार चाहिए।” बीजेपी ने अपना नया गाना उसी समय लॉन्च किया, जब प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ी सौगात दी।

पीएम ने किया कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन:

बता दें, दिल्ली में आज पीएम मोदी ने करोड़ों रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम ने सर्वप्रथम साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर लंबे हिस्से का उद्घाटन किया। इससे दिल्ली और गाजियाबाद के बीच यात्रा का समय कम होगा और यातायात में सुधार होगा, जिससे दिल्लीवासियों को सुविधा मिलेगी।

इस दिग्गज एक्टर की बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट

इस दौरान पीएम ने नमो भारत ट्रेन में यात्रा की और बच्चों से बातचीत भी की। इसके बाद पीएम ने रोहिणी में एक जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने दिल्लीवासियों को केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में बताया।

Tags: bjpBJP campaign songdelhi elections
Previous Post

इस दिग्गज एक्टर की बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट

Next Post

मुझे जहर दिया गया… दिग्गज खिलाड़ी के दावे से खेल जगत में मच गया हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
Next Post
Novak Djokovic

मुझे जहर दिया गया… दिग्गज खिलाड़ी के दावे से खेल जगत में मच गया हड़कंप

यह भी पढ़ें

Kanya Sumangala Yojana

कन्या सुमंगला योजना के लिए अब एक बार ही करना होगा आवेदन

02/09/2022

गृहमंत्री अमित शाह ने सात दिन में कोरोना को ​हराया, रिपोर्ट निगेटिव

09/08/2020
Karan Kundra appeals to people to help

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम करण कुंद्रा ने लोगों से की मदद करने की अपील

01/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version