• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UPSIDA में नागरिक सुविधा केंद्र का शुभारंभ, निवेशकों-उद्यमियों की समस्या का होगा तुरंत निस्तारण

Writer D by Writer D
09/01/2024
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
0
UPSIDA

UPSIDA

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/कानपुर। निवेश मित्र में 96 प्रतिशत संतोषजनक परिणामों से उत्साहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा एवं निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) द्वारा पहली बार नागरिक सुविधा केंद्र की स्थापना की गई है। मंगलवार को केंद्र का शुभारंभ UPSIDA मुख्यालय कानपुर में प्राधिकरण के आवंटी द्वारा किया गया। इसके साथ ही मुख्यालय में पीएनबी एटीएम का भी उद्घाटन किया गया।

नागरिक सुविधा केंद्र के माध्यम से निवेशकों और उद्यमियों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का निस्तारण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य में निवेश सम्बंधित वातावरण को बढ़ावा देने, विकास को सुविधाजनक बनाने और निवेशकों की संतुष्टि सुनिश्चित करने के लिए UPSIDA विभिन्न कार्य करता रहता है। इसी क्रम में निवेश में वृद्धि और आवंटियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए यूपीसीडा ने ग्राहकों के अनुभव और सेवा वितरण स्तर को बढ़ाने हेतु नागरिक सुविधा केंद्र स्थापित किया है।

समाधान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और तेज करेगा केंद्र

UPSIDA से संबंधित प्रश्नों का समय पर समाधान हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस प्रक्रिया में समस्त विभागों से सम्बंधित प्रश्नों का निस्तारण करना शामिल है। यूपीसीडा द्वारा संचालित नागरिक सुविधा केंद्र में औद्योगिक गतिविधियों से संबंधित क्वैरी डोमेन की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। जिसमें निवेश मित्र और निविदाओं के लिए रिफंड, लीज डीड रद्दीकरण, भवन योजना और ऑनलाइन आवेदन पूछताछ इत्यादि शामिल होगी।

आईजीआरएस, आवंटन, बुनियादी ढांचे और अन्य उपयोगिताओं से संबंधित प्रश्नों को उनके संबंधित विभागों को निर्देशित किया जाएगा, जिससे एक निर्बाध और कुशल समाधान प्रक्रिया सुनिश्चित होगी। जिज्ञासाओं को आईवीआर प्रणाली के माध्यम से पंजीकृत किया जाएगा, जो ग्राहकों के लिए एक सहज उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस प्रदान करेगा, जिससे राज्य में निवेश के अवसर में बढ़ोतरी होगी।

समस्या हेतु टोल फ्री नंबर 0120-4401000 पर कॉल करें। उद्घाटन के दौरान पंजाब नैशनल बैंक के जोनल अधिकारी अजय कुमार, चीफ मैनेजर घनश्याम यादव एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Tags: kanpur newsLucknow NewsUPSIDA
Previous Post

रामोत्सव 2024: राम मंदिर आंदोलन और गोरखपुर

Next Post

फावड़े से कर दी दंपति की हत्या, बेटे बहू पर शक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री

04/08/2026
Kamil and Fazil degrees from UP madrasas will become invalid.
उत्तर प्रदेश

यूपी के मदरसों में कामिल-फाजिल की डिग्री हो जाएगी बेकार, जानें पूरा मामला

04/08/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

इंफ्रास्ट्रक्चर से किसानों तक… योगी कैबिनेट ने विकास, निवेश और जनकल्याण पर लिए 21 बड़े फैसले

04/08/2026
Suresh Khanna
उत्तर प्रदेश

Monsoon Session: योगी सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

04/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार, IMSS से 24 घंटे निगरानी और कड़े एक्शन

03/08/2026
Next Post
Murder

फावड़े से कर दी दंपति की हत्या, बेटे बहू पर शक

यह भी पढ़ें

AstraZeneca trial reached third phase

यूएस जल्द तैयार कर सकता है वैक्सीन, एस्ट्राजेनेका का ट्रायल तीसरे फेज़ में पहुंचा

01/09/2020
Kartik Purnima

कार्तिक पूर्णिमा पर जलाए कितने दीपक, जाने दीपदान की विधि

05/11/2025
Shot

बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे युवक को मारी गोली

15/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version