• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुश्किलों में घिरे एक्टर श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ, इस मामले में दर्ज हुई FIR

Writer D by Writer D
02/02/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Shreyas Talpade-Alok Nath

Shreyas Talpade-Alok Nath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के लखनऊ में बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ (Shreyas Talpade-Alok Nath) समेत 7 पर धोखाधड़ी (Fraud) का मामला दर्ज हुआ है। कोर्ट के आदेश पर गोमती नगर विस्तार थाने में मामला दर्ज किया गया है। इन सभी पर लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट सोसाइटी (एलयूसीसी) कंपनी में निवेश का झांसा देकर 9 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप लगा है।

बॉलीवुड स्टार्स के अवाला, कंपनी के संचालक डॉक्टर उत्तम सिंह राजपूत, संजीव वर्मा, समीर अग्रवाल, शबाब हुसैन और आरके शेट्टी को भी आरोपी बनाया गया है। समीर अग्रवाल फिलहाल दुबई में छिपा है। जबकि, एलयूसीसी का निदेशक डॉक्टर उत्तम सिंह राजपूत अब तक फरार है।

दरअसल, श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) और आलोक नाथ (Alok Nath)  को ब्रांड एंबेसडर बताकर द लोनी अरबन मल्टी स्टेट क्रेडिट सोसाइटी (एलयूसीसी) ने चिटफंड स्कीम निकाली थी। आरोप है कि 6 साल में दोगुना रकम देने का झांसा देकर 45 लोगों से 9.12 करोड़ रुपये ऐंठ लिए गए। संचालकों ने एजेंट के तौर पर जुड़ने वालों को मैनेजर का पद देकर अन्य लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया। करोड़ों रुपये हड़पने के बाद नवंबर माह में सोसाइटी के कार्यालय अचानक से बंद होने लगे। पीड़ितों ने मोहनलालगंज और बीकेटी कोतवाली में शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। परेशान निवेशकों ने कोर्ट में अर्जी दायर की। आदेश पर गोमतीनगर विस्तार थाने में फिल्म अभिनेताओं और संचालक समेत 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

त्रिवेणीनगर के शिवलोक निवासी अनीस अहमद ने बताया कि करीब 8 साल पहले बाराबंकी जमूहरिया निवासी डॉ. उत्तम सिंह राजपूत से मुलाकात हुई थी। बातचीत में उत्तम सिंह ने खुद को गोमतीनगर विस्तार स्थित द लोन अर्बन सोसाइटी की जोनल शाखा से जुड़ा होना बताया। समझाया कि कंपनी में निवेश पर 6 साल में रकम दोगुना हो जाएगी। बताया कि उक्त कोआपरेटिव सोसाइटी भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है। साथ ही केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय में रजिस्टर्ड है। पीड़ित अनीस ने शुरुआत में टुकड़ों में 10 लाख रुपये जमा किए।

44 लोगों से करवाई इन्वेस्टमेंट

रसीद के एवज में बॉन्ड और पासबुक दी गई। अनीस के मुताबिक, उनकी ही तरह द लोनी अर्बन सोसाइटी के गोमतीनगर विस्तार दफ्तर में अन्य निवेशक भी आते हैं। कंपनी ने उन्हें सोसाइटी का मेंबर बनाकर और लोगों से निवेश कराकर मुनाफा कमाने का झांसा दिया। अनीस ने लखनऊ, सीतापुर, जौनपुर और उन्नाव के 44 लोगों से करीब 9.02 करोड़ रुपये का निवेश कराया। जून 2024 से कम्पनी के अधिकारी टाल मटोल करने लगे। गोमतीनगर विस्तार स्थित ऑफिस पर ताला लगाकर आरोपी फरार हो गए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोने लगे अयोध्या सांसद, दलित युवती की हत्या पर कह दी ये बात

पीड़ित अनीस ने बताया कि सोसाइटी का रजिस्टर्ड ऑफिस गाजियाबाद और प्रशासनिक कार्यालय इंदौर में दर्ज है। सोसाइटी संचालक डॉ. उत्तम सिंह ने अभिनेताओं आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) से चिटफंड स्कीम का प्रचार कराया था। बड़े नामों को जुड़ा हुआ जान कर निवेशक भी भरोसा कर बैठे और करोड़ों रुपये लगा दिए। अनीस की शिकायत पर डॉ. उत्तम सिंह, संजीव वर्मा, समीर अग्रवाल, शबाब हुसैन, आरके शेट्टी, श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) और आलोक नाथ के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Tags: "Shreyas TalpadeAlok Nathbollywood gossips
Previous Post

प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोने लगे अयोध्या सांसद, दलित युवती की हत्या पर कह दी ये बात

Next Post

आम बजट में यूपी पर पैसों की बारिश, केंद्रीय करों में 37 हजार करोड़ रुपये बढ़ाया

Writer D

Writer D

Related Posts

Confidence of industries in UP has grown due to the Yogi government's policies.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नीतियों से यूपी में उद्योगों का बढ़ा भरोसा, बदली औद्योगिक तस्वीर

08/09/2026
Bihar team did exposure visit to water laboratory
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का सुरक्षित पेयजल अभियान: बिहार की टीम ने यूपी जल निगम ग्रामीण की प्रयोगशाला का किया अध्ययन

08/09/2026
Yogi government's relief campaign continues for flood affected people
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का राहत अभियान जारी, 21,226 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

08/09/2026
Anganwadi Workers
उत्तर प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के मानदेय वृद्धि का शासनादेश जारी

08/09/2026
CM Yogi
Main Slider

वाराणसी में बुधवार को सजेगा पोषण का मंच, सीएम योगी करेंगे राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

08/09/2026
Next Post
Budget

आम बजट में यूपी पर पैसों की बारिश, केंद्रीय करों में 37 हजार करोड़ रुपये बढ़ाया

यह भी पढ़ें

बीजेपी विधायक का योगी सरकार पर हमला

बीजेपी विधायक का योगी सरकार पर हमला, लिखा- इतना भ्रष्टाचार कभी नहीं देखा

21/07/2020
Raveena Tandon's magic played in 'Dance Deewane 3', injured with her performance

‘डांस दीवाने 3’ में चला रवीना टंडन का जादू, अपनी अदाओ से किया घायल

23/06/2021
green tea mist

डल स्किन को मिनटों में जान भर देगा ग्रीन टी फेस मिस्ट, जानें कैसे

26/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version