• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आम बजट में यूपी पर पैसों की बारिश, केंद्रीय करों में 37 हजार करोड़ रुपये बढ़ाया

Writer D by Writer D
02/02/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Budget

Budget

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। केंद्रीय बजट में उत्तर प्रदेश पर केंद्र की मेहरबानी जमकर बरसी है। अगले वित्त वर्ष के बजट (Budget) में यूपी के हिस्से 4 लाख करोड़ रुपये आएंगे। ये धनराशि पिछले बजट से 85 हजार करो़ड़ रुपये ज्यादा है। केंद्रीय करों में 37 हजार करोड़ रुपये की वृद्धि की गई है। केंद्र सरकार का बजट उत्तर प्रदेश के विकास की रफ्तार में ईंधन का काम करेगा।

केंद्रीय बजट (Union Budget) में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी लगातार मजबूत होती जा रही है। पिछले वर्ष के बजट में जहां अलग-अलग मदों में प्रदेश के लिए 3.61 लाख करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया था, जो इस बार 4 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया है। इसमें केंद्रीय करों में हिस्सेदारी, कैपिटल असिस्टेंस, केंद्र प्रायोजित योजनाओं में हिस्सेदारी, सेंट्रल सेक्टर और वित्त आयोग के तहत मिलने वाली धनराशि शामिल है।

उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर केंद्र की गंभीरता का अंदाजा इसी से लग जाता है कि आगामी वित्त वर्ष में केंद्र सरकार की योजनाओं में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी करीब 18 फीसदी होगी। केंद्रीय करों में यूपी की हिस्सेदारी पिछले बजट की तुलना में 37 हजार करोड़ ज्यादा हो गई है। केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश को 84199 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। इस वर्ष बढ़ाकर 90 हजार करोड़ रुपये कर दिया है। स्पेशल कैपिटल असिस्टेंस फार स्टेट स्कीम के तहत मिलने वाले फंड में कोई खास तब्दीली नहीं की गई है।

हर उपभोक्ता के हाथ पैसे रखने की नियत

पिछले वर्ष यूपी को 17839 करोड़ इस मद में दिए गए थे जो इस वर्ष भी करीब 18 हजार करोड़ रुपये होंगे। इस स्कीम के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि ब्याजमुक्त होती है, जिसकी वापसी का समय 50 वर्ष है। पंद्रहवें वित्त आयोग के अनुदान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है।

Budget 2025: बजट में क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? यहां देखिए पूरी लिस्ट

बजट के माध्यम से प्रधानमंत्री ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास नीति को दोहराया गया है। इसके अन्तर्गत गरीब, महिला, युवा तथा अन्नदाता किसान का विशेष ध्यान और भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाये जाने के लक्ष्य को ध्यान में रखा गया है। यूपी पर खास फोकस राज्य को 10 खरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा। अलग-अलग मदों में बढ़ा हुआ बजट इस बात का संकेत है कि प्रदेश का उपभोक्ता बाजार तेजी से बढ़ रहा है यानी पिछले एक साल में लोगों के खर्च करने की क्षमता में तेजी आई है। लोगों की आय बढ़ रही है।

Tags: budgetbudget 2025general BudgetLucknow News
Previous Post

मुश्किलों में घिरे एक्टर श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ, इस मामले में दर्ज हुई FIR

Next Post

रिटायरमेंट होम में लगी भीषण आग, तीन लोगों की जल कर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Main Slider

देव दीपावली-2026: दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस बनी संकटमोचक, 4 हजार से ज्यादा लोगों की बचाई जान

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
Next Post
Huge fire breaks out in retirement home

रिटायरमेंट होम में लगी भीषण आग, तीन लोगों की जल कर मौत

यह भी पढ़ें

Hoisting of Dharmadhwaj in Ayodhya

सदियों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में धर्मध्वज का आरोहण, संत समाज भावविभोर

25/11/2025
'Battlegrounds Mobile India' to hit India on June 18

भारत में 18 जून को दस्तक देगा ‘Battlegrounds Mobile India’

01/06/2021
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव बोले- सपा की किसान साइकिल यात्राएं लगातार चलेगी

09/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version