• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माघ पूर्णिमा स्नान के बाद रात भर चला स्वच्छता अभियान, स्वच्छ और सुंदर हुए संगम घाट

Writer D by Writer D
13/02/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Swachhata Abhiyan

Swachhata Abhiyan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के तहत माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व के बाद संगम घाटों की सफाई को लेकर मेला प्रशासन ने एक बार फिर अपनी तत्परता साबित की। स्नान पर्व समाप्त होने के बाद शाम को ही सफाईकर्मियों की टीम ने व्यापक सफाई अभियान (Swachhata Abhiyan)  शुरू किया, जिसके परिणामस्वरूप रातों-रात संगम घाट फिर से स्वच्छ और सुंदर नजर आने लगे। उल्लेखनीय है कि माघ पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम स्नान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने फूल, माला, कपड़े, खाना घाट पर ही छोड़ दिया। साथ ही बड़ी संख्या में शौचालयों का भी उपयोग किया गया। मेला प्रशासन ने घाटों पर भीड़ घटने के बाद सफाई अभियान (Swachhata Abhiyan) चलाया और सुबह तक एक बार फिर घाटों को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सफलता प्राप्त की।

ठोस अपशिष्ट का निस्तारण और सेसपूल ऑपरेशन चलाया

मेला प्रशासन की ओर से सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए गए थे कि भीड़ खत्म होते ही वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाए। निर्देशों के क्रम में भीड़ कम होते ही अभियान की शुरुआत की गई। स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा छोड़े गए ठोस अपशिष्ट को प्रशासन ने तुरंत निस्तारित किया। विशेष सफाई वाहनों की मदद से घाटों और मेला क्षेत्र से कचरा उठाया गया। इसके अलावा, सभी शौचालयों में सेसपूल ऑपरेशन चलाया गया, जिससे स्वच्छता सुनिश्चित हो सके।

डस्टबिन और सड़कें भी हुईं साफ

मेला के सैनिटेशन प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि सफाई अभियान के तहत स्वच्छताकर्मियों के द्वारा सभी सड़कों पर झाड़ू लगाकर उन्हें साफ-सुथरा किया गया। मेला क्षेत्र में लगे डस्टबिन और लाइनर बैग्स को टीपर और कॉम्पैक्टर की मदद से खाली कराया गया।

Maha Kumbh: चार दिनों में बनेंगे चार महारिकॉर्ड, 15 हजार सफाई कर्मचारी रचेंगे नया कीर्तिमान

प्रशासन का कहना है कि स्वच्छ महाकुम्भ (Swachha Maha Kumbh) को सफल बनाने के लिए रोजाना इसी तरह सफाई अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, स्नान पर्व पर इसे अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है, ताकि अगले दिन स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पवित्र स्नान की अनुभूति हो सके।

श्रद्धालुओं ने जताया आभार

मेला प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से श्रद्धालु और स्थानीय लोग काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने इसके लिए मिला प्रशासन और योगी सरकार का आभार जताया। एक श्रद्धालु ने कहा कि स्वच्छता को लेकर प्रशासन की प्रतिबद्धता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025Maha Kumbh2025mahakumbh2025
Previous Post

दिल्ली को UP बना रही BJP… आतिशी ने दावा किया

Next Post

अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

Writer D

Writer D

Related Posts

An IMA delegation met CM Yogi.
उत्तर प्रदेश

आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

22/08/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर माताओं, बेटियों और बहनों को दिया फ्री बस यात्रा का उपहार

22/08/2026
CCTV
उत्तर प्रदेश

यूपी के स्कूलों की सुरक्षा होगी सख्त, बाहर लगेंगे CCTV कैमरे

22/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना को प्रदेश के प्रत्येक गाँव तक पहुँचाएँ: केशव मौर्य

22/08/2026
Three out of four people died due to toxic gas.
उत्तर प्रदेश

कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, 3 की मौत

22/08/2026
Next Post
amanatullah khan

अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ें

arrested

मामूली बात पर बेटे की गोली मारकर की हत्या, आरोपी पिता पहुंचा जेल

20/04/2021
Manish Sisodia

सिसोदिया के ‘लुकआउट सर्कुलर’ पर मचा घमासान, CBI ने कहा- ‘अभी तक’ जारी ही नहीं हुआ

21/08/2022
petrol

पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई बढ़ोत्तरी, मुंबई में पेट्रोल 99 रुपये के पार

18/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version