• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजम खान के परिवार को बड़ी राहत, पत्नी समेत 3 को कोर्ट से मिली नियमित जमानत

Writer D by Writer D
20/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, रामपुर
0
azam khan

azam khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) के परिवार को शत्रु संपत्ति मामले में गुरुवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। रामपुर की एक विशेष अदालत ने पूर्व सांसद की पत्नी और बेटे समेत परिवार के तीन सदस्यों को नियमित जमानत दे दी है। आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा, उनके बड़े बेटे अदीब आजम खान और उनकी बहन निकहत अखलाक इससे पहले अंतरिम जमानत पर थे।

आजम खान (Azam Khan) का परिवार अपनी नियमित जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के लिए रामपुर में एमपी-एमएलए विशेष अदालत के समक्ष पेश हुए। आजम खान के परिवार के वकील विनोद शर्मा ने बताया, ‘आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा, बड़े बेटे अदीब आजम खान और बहन निकहत अखलाक आज अदालत में पेश हुए और उन्हें नियमित जमानत दे दी गई।

अदालत के फैसले के बाद परिवार के सदस्यों ने मीडिया से बातचीत में कोर्ट के इस फैसले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं, वकील विनोद शर्मा ने भी मामले के बारे में और जानकारी देने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने दावा किया कि इस मामले में कई लोग आरोपी हैं लेकिन अदालत ने केवल तीन लोगों को ही जमानत दी है।

बता दें कि साल 2017 से लेकर अब तक आजम खान और उनके परिवार के खिलाफ अतिक्रमण से लेकर चोरी तक के करीब 100 मामले दर्ज किए गए हैं। परिवार के सभी सदस्य कई मामलों में जमानत पर बाहर हैं। वहीं, आजम खान पिछले 19 महीने से सीतापुर जेल में बंद हैं। आजम खान के परिवार पर शत्रु संपत्ति से संबंधित मामले में 2020 में मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मामला मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ है।

Tags: azam khanRampur News
Previous Post

भ्रष्टाचार पर सख्त सीएम योगी बोले- लोन दिलाने के नाम पर ठगी बर्दाश्त नहीं

Next Post

योगी सरकार ने बदला CBCID का नाम, अब इस नाम से जानी जाएगी इंवेस्टिगेशन एजेंसी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Main Slider

जनशिकायतों का 24 घंटे में मिले संतोषजनक जवाब, निर्विवाद राजस्व मामलों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्यमंत्री

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में ब्याज और अर्थदंड माफी योजना-2026 लागू, पुराने बकायेदारों को राहत

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet: 31 दिसंबर तक होगी मक्का, बाजरा व ज्वार की खरीद

09/10/2026
Next Post
CM Yogi

योगी सरकार ने बदला CBCID का नाम, अब इस नाम से जानी जाएगी इंवेस्टिगेशन एजेंसी

यह भी पढ़ें

केशव मौर्य ने दूसरी बार ली डिप्टी सीएम पद की शपथ, ऐसा रहा सियासी सफर

25/03/2022
Ahoi Ashtami

संतान की दीर्घायु के लिए रखा जाता है अहोई अष्टमी व्रत, जानें पूजन विधि

19/10/2024
shriram airport

श्रीराम एयरपोर्ट के लिए खरीदी गई 317 एकड़ जमीन, शुरू हुई भूमि हस्तांतरण की कार्यवाही

20/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version