• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संतान की दीर्घायु के लिए रखा जाता है अहोई अष्टमी व्रत, जानें पूजन विधि

Writer D by Writer D
19/10/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Ahoi Ashtami

Ahoi Ashtami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू महीने के कार्तिक माह में अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami) मनाई जाती है। इस साल, यह 24 अक्टूबर को पड़ रही है। अहोई अष्टमी एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। यह दिन माताओं की ओर से मनाया जाता है। यह त्योहार उत्तर भारत में अधिक लोकप्रिय है। परंपरागत रूप से, माताएं अपने बेटी- बेटों के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि को सुनिश्चित करने के लिए दिन भर उपवास रखती हैं।

कैसे रखा जाता है अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami) व्रत

अहोई (Ahoi Ashtami) व्रत के दिन माताएं सूर्योदय से पहले उठती हैं और मंदिर में पूजा-अर्चना करती हैं। इसके बाद उनका व्रत शुरू होता है। यह व्रत तब तक चलता है जब तक आकाश में पहले तारे दिखाई नहीं देते। कुछ महिलाएं अपना व्रत तोड़ने से पहले चंद्रोदय का इंतजार करना भी पसंद करती हैं।

अहोई मां या अहोई भगवती के प्रिंट या पेंटिंग दीवार पर चिपका लें, फिर अहोई मां के चित्र के आगे अनाज, मिठाई और कुछ पैसे चढ़ाए जाते हैं। इन प्रसादों को बाद में घर के बच्चों में बांटा जाता है। कुछ परिवारों में इस दिन अहोई मां की कथा सुनाने की परंपरा है।

आपको बता दें, इस दिन माता पार्वती के अहोई स्वरूप की पूजा की जाती है। अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami) का उपवास भी कठोर व्रत माना जाता है। इस व्रत में माताएं पूरे दिन जल तक ग्रहण नहीं करती हैं। आकाश में तारों को देखने के बाद उपवास पूर्ण किया जाता है। इस दिन संतान की लंबी आयु की कामना करते हुए तारों की पूजा की जाती है।

व्रत से संतान को मिलती है दीर्घायु-

अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami) पूजा के महत्त्व को लेकर कहा कि धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इस व्रत को करने से संतान के समस्त कष्ट दूर होकर दीर्घायु मिलती है। संतान के और सफलता के रास्ते खुलते हैं। वहीं संतान प्राप्ति की कामना हेतु इस दिन विधिवत मां पार्वती एवं भगवान शिव की पूजा से संतान प्राप्ति होती है। भगवान शिव परिवार की विशेष पूजा अर्चना कर अहोई अष्टमी व्रत कथा सुनें। अर्घ्य देकर मां पार्वती एवं भगवान शिव को भोग अर्पित कर सर्वप्रथम संतान को खिलाएं। उसके बाद स्वयं प्रसाद ग्रहण करें, अहोई अष्टमी के दिन व्रत कथा सुनने मात्र से संतान संबंधी मनोकामना कामना पूरी होती है।

Tags: Ahoi Ashtami 2024Ahoi Ashtami dateAhoi Ashtami muhurtAhoi Ashtami pooja vidhi
Previous Post

इन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ का व्रत, करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना

Next Post

संकष्टी चतुर्थी के दिन बप्पा को लगाएं इसका भोग, धन की होगी बरसात

Writer D

Writer D

Related Posts

Diabetes
Main Slider

शुगर लेवल को कंट्रोल करता है इसका पानी

06/10/2026
Waxing
फैशन/शैली

वैक्सिंग के बाद भी पैर नहीं दिखते खूबसूरत, तो ट्राई करें ये टिप्स

06/10/2026
Cumin Seeds
Main Slider

रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, ऐसे करें चेक

06/10/2026
Rudraksh
धर्म

धारण करें ये रुद्राक्ष, सफलता कदम चूमेगी कामयाबी

06/10/2026
Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Next Post
Sankashti Chaturthi

संकष्टी चतुर्थी के दिन बप्पा को लगाएं इसका भोग, धन की होगी बरसात

यह भी पढ़ें

Savin Bansal

भूमि न मिलने के कारण 10 वर्षो से अधर में लटका था मामला, डीएम ने पहली ही बैठक में लिया संज्ञान

28/06/2025
PM Modi

पीएम मोदी रोजगार मेले में वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

15/05/2023

श्री श्री रविशंकर ने रामलला के किए दर्शन, बोले- रामभक्तों का जल्द साकार होगा सपना

14/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version