• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुकमा: 6 महिलाओं समेत नौ नक्सलियों ने किया सरेंडर, 26 लाख के थे इनामी

Writer D by Writer D
26/03/2025
in Main Slider, क्राइम, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
Naxalites

Naxalites

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को 26 लाख रुपये के इनामी 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इस बात की जानकारी पुलिस ने एक न्यूज एजेंसी को दी। सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में छह महिलाएं भी शामिल हैं। नक्सलियों ने माओवादियों की खोखली और अमानवीय विचारधारा व प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के भीतर बढ़ते मतभेदों से निराशा जताते हुए वरिष्ठ पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

एसपी ने बताया कि सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव व अंदरूनी इलाकों में पुलिस शिविरों की स्थापना से नक्सली पीछे हट रहे हैं। चव्हाण ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली राज्य सरकार की ‘नियाद नेल्लनार (आपका अच्छा गांव)’ योजना से भी प्रभावित हैं, जिसका उद्देश्य दूरदराज के गांवों में विकास को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों में से बंडू उर्फ ​​बांदी मड़कम (22) माओवादियों की पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) कंपनी नंबर 2 का सदस्य था, जिसके सिर पर 8 लाख रुपये का इनाम था।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 12 नक्सली ढेर, दो जवान शहीद; मुठभेड़ जारी

वहीं, ‘एरिया कमेटी के सदस्य’ मासे उर्फ ​​वेट्टी कन्नी (45) और पदम सम्मी (32) पर 5-5 लाख रुपये का इनाम था। इसके अलावा एक महिला और तीन पुरुष कैडरों पर 2-2 लाख रुपये का इनाम था। एसपी ने बताया कि बंडू कई नक्सली हमलों में शामिल था। जिसमें 2020 में सुकमा में मिनपा में घात लगाकर हमला भी शामिल था।

इस हमले में 17 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। आत्मसमर्पण करने वाले अन्य कैडर भी सुरक्षा बलों पर कई हमलों में शामिल थे। आकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में राज्य के बस्तर क्षेत्र में कुल 792 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिसमें सुकमा सहित सात जिले शामिल हैं।

Tags: Chattisgarh NewsNaxalites
Previous Post

योगी सरकार ने पहले से चार गुना अधिक लोगों को दिया उज्ज्वला योजना का लाभ

Next Post

चुनाव लड़ने की मैं नहीं करूंगा कोशिश…, योगी के बयान से मचा सियासी हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
Revenue

चुनाव लड़ने की मैं नहीं करूंगा कोशिश..., योगी के बयान से मचा सियासी हड़कंप

यह भी पढ़ें

सर्दियों में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, हो सकते है बीमार!

15/10/2021

बीपीएससी बिहार न्यायिक सेवा पीटी परीक्षा इस तारीख को

17/11/2020
corona test

उज्जैन : कोरोना को लेकर सुधरे हालात, 10 महीने बाद नहीं मिला कोई संक्रमित

26/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version