• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एथनॉल उत्पादन से एकीकृत वार्षिक गन्ना अर्थव्यवस्था पहुंच गई है 50 हजार करोड़ रुपए तक

Writer D by Writer D
26/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Ethanol

Ethanol

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का विशेष ध्यान न केवल प्रदेश की स्थित सुधारने बल्कि भविष्य के लिए मजबूत नींव तैयार करने पर भी रहा है। उनके इसी दूरगामी विजन का परिणाम है कि उन्होंने प्रदेश को बायो फ्यूल एथनॉल के उत्पादन पर विशेष जोर दिया। शासन के 8 वर्षों के शासन काल में प्रदेश एथनॉल (Ethanol) के उत्पादन में देश में अग्रणी राज्य बन चुका है। वर्तमान यूपी ने एथनॉल उत्पादन में 2 बिलियन लीटर प्रतिवर्ष की अनुमानित क्षमता विकसित कर ली है। जिसे आगामी वर्षों में 2.5 बिलियन लीटर प्रति वर्ष तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जहां एक ओर प्रदेश की कई चीनी मिलों में एथनॉल उत्पादन में वृद्धि की गई है वहीं दूसरी ओर गोंडा जिले में एशिया का सबसे बड़े एथनॉल प्लांट का विकास किया गया है। एथनॉल उत्पादन में बढ़ोत्तरी कर ईबीपी के प्रयोग से 2070 तक प्रदेश को शुद्ध – शून्य उत्सर्जन तक पहुंचाने के साथ एकीकृत गन्ना अर्थव्यवस्था को भी 50 हजार करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रदेश में हो रहा है 2 बिलियन लीटर प्रति वर्ष एथनॉल (Ethanol) का उत्पादन

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की दूरगामी नितियों का परिणाम है कि प्रदेश में भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ अर्थ-व्यवस्था के विकास में रफ्तार लाने के उद्देश्य से एथनॉल उत्पादन पर विशेष ध्यान दिया गया है। जिसके परिणामस्वरूप वर्तमान में प्रदेश ने 2 बिलियन लीटर प्रति वर्ष एथनॉल उत्पादन की क्षमता विकसित कर ली है। जिसे आगामी वर्षों में 2.5 बिलियन लीटर प्रति वर्ष तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसी क्रम में जहां एक ओर प्रदेश की अधिकांश चीनी मिलों में एथनॉल उत्पादन की क्षमता में वृद्वि की गई है। साथ ही गोंडा जिले में एशिया का सबसे बड़ी एथनॉल प्लांट वर्ष 2022 में स्थापित किया गया है। जो कि वर्तमान में 350 किलो लीटर एथनॉल का प्रतिदिन उत्पादन कर रहा है। इसके अलावा गोरखपुर की पिपराइच चीनी मिल में भी जल्द ही एथनॉल उत्पादन शुरू हो जाएगा।

50 हजार करोड़ रूपये की हुई गन्ना एकीकृत अर्थव्यवस्था

एथनॉल उत्पादन में वृद्धि के साथ जहां एक ओर प्रदेश वर्ष 2070 तक शुद्ध – शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करने में तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही सीएम योगी (CM Yogi) के मार्गदर्शन में बनी बयो फ्यूल-2022 की नीति के तहत प्रदेश में एथनॉल मिश्रित ईबीपी के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर प्रदेश की गन्ने से बनी एथनॉल ने एकीकृत गन्ना अर्थव्यवस्था को भी 50 हजार करोड़ रुपए तक पहुंचाया है। इससे न केवल प्रदेश के गन्ना किसानों की आय में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है, साथ ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी वन ट्रिलियन इकॉनमी बनने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

Tags: ethanolYogi News
Previous Post

चुनाव लड़ने की मैं नहीं करूंगा कोशिश…, योगी के बयान से मचा सियासी हड़कंप

Next Post

बीच हवा में सीएम योगी के विमान में आई खराबी, आगरा में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Writer D

Writer D

Related Posts

OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, 1.71 लाख आवेदन मिले

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का लिया जायजा

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

सनातन चेतना, जनआस्था और वैश्विक गौरव का महापर्व बनेगा दीपोत्सव-2026: CM योगी

24/10/2026
Main Slider

UP PET 2026: 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, CM योगी ने सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट को लेकर दिए सख्त निर्देश

24/10/2026
Next Post
Emergency landing of CM Yogi's plane

बीच हवा में सीएम योगी के विमान में आई खराबी, आगरा में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

यह भी पढ़ें

Road Accident

मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में पिता-पुत्र सहित तीन की मौत

17/01/2023
Shot

सिपाही ने संदिग्ध हालात में सरकारी राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या

12/04/2022
CM Yogi

सीएम योगी का निर्देश, हर दिन सुबह सैनीटाइज़ेशन व शाम को हो फॉगिंग

09/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version