• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योजना का व्यापक प्रचार प्रसार लाउडस्पीकर लगाकर किया जाए: एके शर्मा

Writer D by Writer D
28/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने पीएम आवास योजना (शहरी)-2.0 के आवंटन में खराब प्रदर्शन करने वाले कुशीनगर, प्रयागराज, चित्रकूट, आजमगढ़, फर्रूखाबाद, फिरोजाबाद एवं शामली सहित 20 जनपदों के परियोजना अधिकारियों एवं संबंधित अधिशासी अधिकारियों को एक सप्ताह में लक्ष्यपूर्ति के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी निकाय अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी एक सप्ताह में पुराने लक्ष्यपूर्ति के साथ 1000 आवासों का अतिरिक्त आवंटन करेगे। इसमें जिसका भी कार्य संतोषजनक नहीं पाया जायेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश की आबादी के अनुपात में अभी भी सभी पात्रों को मकान नहीं मिल पाये हैं। सभी गरीब व्यक्तियों को मकान मिले, इसके लिए नवविस्तारित एवं नवसृजित निकायों में सभी डूडा के अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी जाकर कैम्प लगाये और मौके पर ही लोगों के फार्म भरकर अपलोड करायें और सभी पात्र व्यक्तियों को मकान दिलाये। इसके लिए इन क्षेत्रों में योजना का लाउडस्पीकर लगाकर व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) शुक्रवार को जलनिगम फील्ड हास्टल ’संगम’ लखनऊ में पीएम आवास योजना (शहरी)-2.0 के तहत शहरी इलाकों में रहने वाले गरीबों को मुहैया कराये जाने वाले पक्का मकानों की स्थिति की हकीकत जानने के लिए वर्चुअल बैठक की। उन्होंने कहा कि योजनान्तर्गत शहरी गरीबों को आसानी से पक्का मकान मिले, इसकी सरल प्रक्रिया अपनाये। टाल मटोल और बहानेबाजी की आदत बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिशासी अधिकारी ठेकेदारी करने और दिलाने के कार्यों में व्यस्त हैं, इसकी जांच की जायेगी और सख्त कार्यवाही होगी। केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे गरीब कल्याण के कार्यक्रमों में रूचि लेना होगा। उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्ति जो पढ़ा न हो, वह ऑनलाइन फार्म नहीं भर सकता, उसे मकान दिलाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को उन तक पहुचना होगा। आवास बिहीन लोगों को मकान दिलाने में सभी सहयोग करें। सभासदों का भी सहयोग लिया जाए।

उन्होंने (AK Sharma)  कहा कि जिनके पास शहरों में पक्का मकान नहीं है, वे पीएम आवास के लिए पात्र होगे। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री यह प्राथमिकता वाली योजना है। मोदी जी का संकल्प शहरी और ग्रामीण गरीबों को पक्का मकान देने का है, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मोदी जी का प्रयास है कि कमजोर, निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों के पास अपना पक्का मकान हो। पीएम आवास में बिजली, पानी सहित आवश्यक सुविधायें मुहैया कराई जा रही है। इसमें बिधवा, दिव्यांग, वयोवृद्ध, ट्रांसजेंडर, एससी/एसटी, अल्पसंख्यक, समाज के अन्य वंचित वर्ग, सफाईकर्मी, स्ट्रीटवेंडर, विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी, आंगनबाड़ी, मिस्त्री एवं स्लम एरिया के निवासी को प्राथमिकता पर देना है। प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं ग्रामीण को आवंटित करने में उ0प्र0 अन्य राज्यों से अच्छा प्रदर्शन करते हुए देश में पहले पायदान पर है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत अधिक से अधिक पात्रों को लाभ मिले, इसमें जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए।

बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, निदेशक सूडा अनिल कुमार पाठक, विशेष सचिव एवं अन्य अधिकारी प्रतिभाग किये तथा निदेशक नगरीय निकाय अनुज कुमार झा, सभी परियोजना अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर आयुक्त एवं निदेशालय के उच्च अधिकारी वर्चुअल प्रतिभाग किया।

Tags: ak sharmaLucknow News
Previous Post

उत्तराखंड में 40 हजार से अधिक बालिकाओं को 1.72 अरब रुपये की सहायता

Next Post

मुख्यमंत्री साय ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Writer D

Writer D

Related Posts

Ashish Chauhan
राजनीति

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डॉ आशीष चौहान

17/06/2026
CM Dhami
राजनीति

विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका अहम: मुख्यमंत्री धामी

17/06/2026
CM Vishnudev Sai-PM Modi
राष्ट्रीय

रेल कनेक्टिविटी के विस्तार से साकार हो रहा विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

17/06/2026
Arun Sarva met CM Vishnudev Sai
राजनीति

सीएम साय से अरुण सार्वा ने की मुलाकात, जिले के विकास के लिए रखी बड़ी मांगें

17/06/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी, कुम्भ-2027 तैयारियों को भी मिली गति

17/06/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

यह भी पढ़ें

Murder

हेड कॉस्टेबल ने टीचर को गोलियों से भूना, यूपी बोर्ड की कॉपियां लेकर आया था शिक्षक

18/03/2024
Negligence of hospital

अस्पताल की लापरवाही, डिलिवरी के दौरान काट दिया नवजात का सिर, संचालक फरार

13/01/2021
Curd

घर पर जमेगा बाजार जैसा गाढ़ा दही, फॉलो करें ये टिप्स

26/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version