• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वाराणसी में जल्द ही एलिवेटेड रोड के निर्माण का कार्य होगा शुरू कराएगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
01/04/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ, वाराणसी
0
Elevated Road

Elevated Road

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रही योगी सरकार वाराणसी में जल्द ही एलिवेटेड रोड (Elevated Road) के निर्माण से जुड़े कार्यों की शुरुआत करने जा रही है। सीएम योगी के विजन को मिशन मानकर 1.18 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड का निर्माण निर्धारित है। इस प्रक्रिया में 104.69 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस कार्य को पूरा करने का जिम्मा उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड (यूपीएसबीसी) को सौंपा गया है जिसने निर्माण व विकास कार्यों को पूरा करने का खाका तैयार कर लिया है। यह एलिवेटेड रोड फोर लेन होगी जोकि रिंग रोड स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय से सारनाथ रेलवे स्टेशन के बीच बनाई जाएगी। इस एलिवेटेड रोड (Elevated Road) प्रोजेक्ट के पूरा होने से सारनाथ जाने वाले पर्यटकों व आमजनों को ट्रैफिक जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा तथा इससे रोड कनेक्टिविटी बढ़ाने व सुगम यातायात सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

2 वर्षों की समयावधि में कार्य होगा पूरा

सीएम योगी के विजन को ध्यान में रखकर तैयार किए गए खाके के अनुरूप उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड (यूपीएसबीसी) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। माना जा रहा है कि अप्रैल माह में ही निर्माण कार्यों से जुड़ी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी तथा फोरलेन एलिवेटेड रोड के कार्य को पूरा करने के लिए 730 दिन यानी 2 वर्षों की समयावधि निर्धारित की गई है।

नौनिहालों के प्रति निश्चिंत रहें अभिभावक, अब उनकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की : सीएम योगी

इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए योगी सरकार द्वारा स्वीकृति और कुल लागत की पहली किस्त की अदायगी पहले ही की जा चुकी है। इस कार्य को ईपीसी माध्यम से पूरा किया जाएगा तथा यूपीएसबीसी यह सुनिश्चित करेगा की सभी निर्माण कार्य व विकास कार्य तय मानकों के अनुरूप हों तथा निर्माण में उपयुक्त होने वाली सामग्री उच्च गुणवत्तापूर्ण हो।

बढ़ेगी रोड कनेक्टिविटी, पर्यटकों व आमजनों को होगी सहूलियत

इस समय रिंग रोड से सारनाथ आने के लिए दो लेन की सड़क है। इससे वाहनों की संख्या अधिक और चौड़ाई कम होने के कारण देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों व आमजनों को दिक्कत होती है।

इसी बात को ध्यान में रखकर एलिवेटेड रोड (Elevated Road) प्रोजेक्ट को स्वीकृत किया गया था। प्रोजेक्ट से जुड़े सभी कार्यों को तेजी के साथ तय समयावधि में पूरा करने पर यूपीएसबीसी का पूरा फोकस है।

Tags: Yogi News
Previous Post

नौनिहालों के प्रति निश्चिंत रहें अभिभावक, अब उनकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की : सीएम योगी

Next Post

बरेली में बनेगा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
Drone Didi
Main Slider

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

26/06/2026
CM Vishnudev released the new logo of .CGHIDB
राजनीति

राज्य सरकार ने अपने सभी संकल्पों और वायदों को तेजी से किया पूरा: CM विष्णुदेव

26/06/2026
CM Yogi inaugurated the centralized kitchen of Akshaya Patra Foundation.
उत्तर प्रदेश

स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यप्रद व स्वच्छ आहार-विहार आवश्यक : मुख्यमंत्री योगी

26/06/2026
Next Post
CM Yogi

बरेली में बनेगा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

Bees

मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों ने बोला हमला, दो दर्जन लोग घायल

07/03/2022
Jyeshtha Amavasya

कब है ज्येष्ठ अमावस्या? जानें स्नान-दान का समय

12/05/2026
Double XL

‘ब्रा बड़ा चाहिए लेकिन कमर इत्ती सी…’, रिलीज हुआ ‘Double XL’ का धमाकेदार टीजर

22/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version