• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग़रीब बस्तियों का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए: एके शर्मा

Writer D by Writer D
12/04/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/मऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) शनिवार को सुबह मऊ जिले के बड़ागांव स्थित हनुमान जी मंदिर प्रांगण की एवं वहां पर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर की सफाई मित्रों, शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्वयं झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया। साथ ही मंदिर परिसर में स्थित हनुमान जी की पूजा अर्चना कर सभी के कल्याण की कामना किया। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।

तत्पश्चात नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) भाजपा के स्थापना दिवस पर गांव चलो अभियान के तहत मऊ जिले के खुरहट मंडल स्थित बड़ागांव में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग़ पर कार्यक्रम को संबोधित किया और भाजपा सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को बताया और इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने (AK Sharma) कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार जनकल्याण के लिए पूर्ण रूप से समर्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की कार्यशैली बहुत ही पारदर्शी और जनकल्याणकारी है। मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में भारत विकसित देश बनने की मुहिम में आगे बढ़ रहा है। भाजपा गांव देहात में रहने वाले वालों लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नेतागण गांव गांव जाकर लोगों से मिल रहें और उनको जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिला रहे और उनकी समस्याओं का समाधान भी करा रहे हैं। सभी गरीब व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास, शौचालय, राशन कार्ड, राशन, रसोई गैस आदि की सुविधाएं दिलाई जा रही है। इसके साथ ही विधवा व विकलांग पेंशन का लाभ भी दिलाया जा रहा और सभी के राशन कार्ड की समस्या का समाधान किया जा रहा है।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि यहां पर 300 पीएम आवास के लाभार्थियों की सूची रखी हुई है, जिन्हें अभी तक पक्का मकान नहीं मिला उन सभी लोगों को पक्का मकान मिलेगा। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शासन के बाद आजादी के 75 सालों तक गरीबों की सुध लेने वाला कोई नहीं था। लेकिन बीजेपी सरकार में एक भी गरीब बिना पक्का मकान के नहीं रहेगा। सभी को पक्का मकान मिलेगा, शौचालय की सुविधा मिलेगी। सिर्फ आप सभी लोग बीजेपी सरकार पर भरोसा बनाए रखें और बीजेपी को और मजबूत करने के लिए दृढ़ता के साथ भाजपा के साथ खड़े रहे।

‘सम्भव’ की सफलता का आगाज अब राजधानी से जिले में पहुँचा

इसके बाद ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने जनपद मऊ के बड़ागांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भी बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग़ कर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस स्कूल में आकर मुझे अपना बचपन याद आ गया। यहां के गणित के अध्यापक की ख्याति उस समय दूर-दूर तक फैली थी, बचपन में शाम को उनके पास पढ़ने आते थे। उन्होंने विद्यालय और शिक्षकों को नमन करते हुए कहा कि सभी बच्चे पूरे मेहनत के साथ पढ़ाई करें। मां-बाप का भी कर्तव्य है कि वह अपने बच्चों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। पढ़ाई ही ऐसा कार्य है, जिसमें सफलता प्राप्त कर जीवन को संवारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चियों की पढ़ाई में और भी ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि वह दो परिवारों को संवारती है। उन्होंने सभी बच्चों को वार्षिकोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि यहां के आसपास के क्षेत्र में कई गरीब लोगों की बस्तियां हैं। इन बस्तियों का कोई भी गरीब बच्चा बिना शिक्षा के नहीं रहना चाहिए। सभी लोग इसका पूरा ध्यान रखेंगे। बस्ती के सभी गरीब बच्चों को स्कूल में प्रवेश जरूर कराए।

मंत्री जी (AK Sharma) शुक्रवार को शाम मऊ पहुंचते ही तमसा नदी के गायघाट पर शुरू हुए रिवर फ्रंट व घाट निर्माण कार्य का एक बार पुनः निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख बड़ागांव, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख तथा अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Tags: ak sharmamau news
Previous Post

‘सम्भव’ की सफलता का आगाज अब राजधानी से जिले में पहुँचा

Next Post

रायपुर एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी इंटरनेशनल कार्गो की सुविधा: CM साय

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

CM भगवंत मान ने उप्र खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टॉल पर उत्पादों का लिया स्वाद, योजनाओं की सराहना की

24/10/2026
Main Slider

सरकारी स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिली छात्रा, जली हालत में मिला शव

24/10/2026
Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों का अपमान’, अखिलेश पर बरसे धामी

24/10/2026
Main Slider

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: CM योगी

24/10/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

रायपुर एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी इंटरनेशनल कार्गो की सुविधा: CM साय

यह भी पढ़ें

Imprisonment

गैंगस्टर अधिनियम के तहत दोषी को दो वर्ष के कारावास की सजा

22/01/2023
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

16/08/2023

लाल किले से पीएम मोदी ने दिया नया मंत्र, बोले- “यही समय है, सही समय है”

15/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version