• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विधवाओं के बेटियों के विवाह में मदद करेगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
19/04/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश में महिलाओं के उत्थान और उनके सशक्तीकरण के लिए योगी सरकार (Yogi Government) कई योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं को तेजी के साथ आगे बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने अपने खजाने भी खोल दिए हैं, जिससे योजनाओं के संचालन में किसी भी प्रकार से वित्तीय रुकावट बाधा न बनें। योगी सरकार (Yogi Government) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दहेज पीड़ित महिलाओं, विधवाओं, और जरूरतमंद परिवारों की पुत्रियों को आर्थिक मदद देने के लिए 112 लाख रुपये की धनराशि का प्रावधान किया है। योगी सरकार ने इन योजनाओं के माध्यम से तुरंत मदद के लिए प्रथम किस्त के रूप में 56 लाख रुपये की धनराशि विभिन्न मदों में स्वीकृत की है। यह राशि चार अलग-अलग योजनाओं के तहत दी जाएगी, जो महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई है।

दहेज पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान कर रही योगी सरकार

दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं के लिए सरकार ने विशेष मदद का प्रावधान किया है। पीड़ित महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा देने के उद्देश्य से योगी सरकार इस साल करीब 9 लाख रुपये की राशि उन महिलाओं को देगी जो दहेज के कारण परेशानियों का सामना कर रही हैं। इसके अलावा, दहेज पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता देने के लिए 8 लाख रुपये खर्च करेगी। इसके लिए प्रथम किस्त के रूप में योगी सरकार (Yogi Government) ने 9.50 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। यह कदम उन महिलाओं को न्याय दिलाने में मदद करेगा, जो इस सामाजिक बुराई का शिकार हुई हैं।

विधवाओं के बेटियों के विवाह में मदद करेगी योगी सरकार

योगी सरकार (Yogi Government) ने विधवाओं की पुत्रियों के विवाह के लिए भी बड़ी मदद की घोषणा की है। इस योजना के तहत 70 लाख रुपये की राशि दी जाएगी, ताकि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक दिक्कतें न आएं। यह कदम गरीब परिवारों को राहत देने और बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में है। योगी सरकार ने एक अनोखी योजना शुरू की है, जिसमें उन पुरुषों को पुरस्कार दिया जाएगा, जो विधवाओं से विवाह करेंगे। इस योजना के लिए 25 लाख रुपये के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में 12.50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह कदम समाज में विधवाओं के प्रति सकारात्मक सोच लाने और उनके सम्मान को बढ़ाने की दिशा में योगी सरकार का अहम कदम है।

योगी सरकार (Yogi Government) ने 112 लाख रुपये के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में 56 लाख रुपये की राशि महिला एवं बाल विकास कल्याण विभाग को जारी कर दिए हैं, जिससे योजनाओं के संचालन में किसी भी प्रकार से वित्तीय रुकावट न आए और पात्रों को सही समय पर इन योजनाओं का लाभ मिल सके।

योगी सरकार (Yogi Government) ने महिला कल्याण विभाग को निर्देश दिए हैं कि पैसा सही तरीके से और समय पर जरूरतमंदों तक पहुंचे। इसके लिए बजट और नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा, ताकि कोई गड़बड़ी न हो। योगी सरकार महिलाओं के उत्थान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस धनराशि से न केवल दहेज पीड़ितों को राहत मिलेगी, बल्कि विधवाओं और उनकी बेटियों को भी नया जीवन मिलेगा। यह पहल उत्तर प्रदेश को महिलाओं के लिए सुरक्षित और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में एक कदम है।

Tags: Yogi News
Previous Post

दृष्टिहीन बेटियों के परिवार का सहारा बने योगी, अफसरों से भिजवाया अनाज

Next Post

योग दिवस की तैयारियां: मुख्यमंत्री ने ग्राम स्तर तक योग अभियान चलाने के दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
cm dhami

योग दिवस की तैयारियां: मुख्यमंत्री ने ग्राम स्तर तक योग अभियान चलाने के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

लालकृष्ण आडवाणी का बयान दर्ज

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई अदालत में लालकृष्ण आडवाणी का बयान दर्ज

24/07/2020
PM Modi will inaugurate projects on Uttarakhand's silver jubilee.

उत्तराखंड रजत जयंती पर PM Modi करेंगे परियोजनाओं का उद्घाटन

08/11/2025
Karwa Chauth

करवा चौथ पर चांद न दिखें तो ऐसे करें व्रत का पारण

10/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version