• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहलगाम हमले के बाद बुरी तरह कांप रहा पाकिस्तान, PoK समेत कई इलाकों में अलर्ट

Writer D by Writer D
23/04/2025
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Pahalgam terrorist attack

Pahalgam terrorist attack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Attack) से पूरे देश में आक्रोश है। हर कोई आतंकवाद मुंह तोड़ जवाब देने की मांग कर रहा है। इसी बीच पाकिस्तान (Pakistan) को भारत के जवाबी हमले का डर सताने लगा है। इस वक्त पाकिस्तान को पुलवामा हमले (Pahalgam Attack) के बाद हुए भारतीय एक्शन की याद आ रही है, जब भारत के हवाई विमानों ने उसके क्षेत्र में घुस कयामत बरपाई थी। पीएम मोदी शाम को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) के साथ बैठक करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी बैठक पहलगाम के हमले के जवाब की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

इस बैठक से पहली ही पाकिस्तान सेना अलर्ट हो गई है, वहीं सरकार विरोधी विपक्षी नेता भी भारत के खिलाफ एकजुट होने का राग अलाप रहे हैं। पाकिस्तान सेना और वायु सेना को अलर्ट किया गया और LOC पर तैनात टुकड़ियों को खास निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पेट्रोलिंग पार्टीजको भी बेस में रहने के लिए आदेश दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खुफिया सूत्रों ने बताया कि भारत के संभावित जवाबी कार्रवाई के डर से पाकिस्तान ने अपने एयरफोर्स को सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके साथ ही भारत से लगी अपनी सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। कहा यह भी जा रहा है कि लाहौर, कराची, पेशावर, रावलपिंडी और इस्लामाबाद जैसे प्रमुख शहरों में हाई अलर्ट जारी कर किया गया है। वहीं, पीओके (PoK) में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के आदेश दिया गया है।

पहलगाम हमले के बाद आतंकियों पर कड़ा प्रहार, बारामूला में सेना ने शुरू किया बदला

माना जा रहा है कि पाकिस्तान को पुलवामा हमले के बाद भारत की ओर से की गयी सर्जिकल स्ट्राइक या एयरस्ट्राइक जैसी कार्रवाई का डर सता रहा है। अब पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत की ओर से सख्त रुख पहले ही जाहिर किया जा चुका है। भारतीय सेना और वायुसेना ने पहले ही जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और LoC पर ड्रोन व हवाई निगरानी बढ़ाई गई है। सभी यूनिट्स को अलर्ट मोड पर हैं।

बता दें कि दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमला (Pahalgam Attack) हुआ। जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में दो विदेशी नागरिक थे जिसमें संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल के एक-एक नागरिक भी शामिल हैं।

Tags: international Newspahalgam attackPakistan News
Previous Post

यूपी में 15 IPS अफसरों के तबादलें, यहां देखें किसे कहां मिली पोस्टिंग

Next Post

‘शुक्रिया पाकिस्तान…’, पहलगाम हमले का जश्न मना रहा मोहम्मद कासिम; मचा बवाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
Main Slider

एम-पैक्स मजबूत होंगे तो गांव मजबूत होंगे और समृद्ध बनेगा उत्तराखंड: सीएम धामी

21/09/2026
Main Slider

मां नंदा के दरबार में पहुंचे धामी, चाचणी नृत्य में भी हुए शामिल

21/09/2026
Main Slider

छोटी घटनाएं बड़ी न बनें, डीएम-एसपी रखें नजरः मुख्यमंत्री

21/09/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
Next Post
pahalgam attack

‘शुक्रिया पाकिस्तान…’, पहलगाम हमले का जश्न मना रहा मोहम्मद कासिम; मचा बवाल

यह भी पढ़ें

मऊ में मुख्तार अंसारी के करीबी की आठ करोड़ की संपत्ति जब्त

18/07/2020
राममयी हुई काशी

अयोध्या के साथ ही राममयी हुई काशी, गंगा आरती की दीपमाला में लिखा जय श्री राम

02/08/2020
Encounter

पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार

04/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version