• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने का योगी सरकार का संकल्प हो रहा साकार

Writer D by Writer D
23/04/2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Sanskrit

Sanskrit

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: संस्कृत (Sanskrit) को जन-जन तक पहुंचाने का योगी सरकार (yogi Government) का संकल्प साकार हो रहा है। युवाओं व छात्रों में संस्कृत के प्रति अनुराग जागृत करने, संस्कृत के प्रचार-प्रसार, संवर्धन व संरक्षण के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में युवा प्रतिभाओं को योगी सरकार फिर राज्य स्तर पर पहचान दिलाएगी। संस्कृत (Sanskrit) प्रतिभा खोज व संस्कृत अध्ययन प्रोत्साहन वृत्ति के तहत युवाओं को इससे जोड़ा जाएगा। इसमें दो वर्ग कक्षा छह से 12 व स्नातक-स्नातकोत्तर के विद्यार्थी संस्कृत में अपना कौशल दिखा सकेंगे।

जनपद से राज्य स्तर तक के युवाओं की होगी तलाश

संस्कृत (Sanskrit) के उत्थान के लिए जनपद से लेकर राज्य स्तर तक युवा प्रतिभाओं की तलाश होगी। इसके लिए संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा कराई जाएगी। जनपद स्तर पर यह परीक्षा पांच से 31 जुलाई तक होगी। ऑनलाइन परीक्षा 20 जुलाई से 31 जुलाई तक होगी। मंडल स्तर पर पांच अगस्त से 13 अगस्त (ऑनलाइन परीक्षा 10 सितंबर से 20 सितंबर) तक होगी। इसके बाद राज्य स्तरीय परीक्षा भी होगी।

कक्षा छह से 12 व स्नातक-स्नातकोत्तर के विद्यार्थी कर सकेंगे प्रतिभाग

संस्कृत (Sanskrit) प्रतिभा खोज दो वर्गों में होगी। प्रथम वर्ग कक्षा छह से 12 तक होगा। द्वितीय वर्ग के तहत स्नातक-स्नातकोत्तर के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। वर्ग क में संस्कृत गीत, संस्कृत सामान्य ज्ञान, श्लोकान्त्याक्षरी, अष्टाध्यायी कंठस्थ पाठ, अमरकोश कंठस्थ पाठ, लघुसिद्धांतकौमुदी कंठस्थ पाठ व तर्क संग्रह कंठस्थ पाठ होगा। वर्ग ख में संस्कृत सामान्य ज्ञान, संस्कृत भाषण व श्रुतलेखन होगा।

युवाओं को किया जाएगा पुरस्कृत

उत्तर प्रदेश संस्कृत (Sanskrit) संस्थान के पूर्व अध्यक्ष डॉ वाचस्पति मिश्र ने बताया कि युवाओं को संस्कृत से निरंतर जोड़ा जा रहा है। इस वर्ष भी परीक्षा के माध्यम से युवाओं के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारा जाएगा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। राज्य स्तर पर विजेता को 11,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार विजेता को सात हजार व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पांच हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। साथ ही तीन सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को तीन-तीन हजार रुपये दिए जाएंगे।

इसके साथ ही जनपद व मंडल स्तर पर भी विजेताओं को पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। हर प्रतिभागी को प्रमाण पत्र, मंडल-राज्य स्तर पर स्मृति चिह्न व मार्ग व्यय दिया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने के इच्छुक प्रतिभागी upsanskritpratibhakhoj.com पर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Tags: sanskrit
Previous Post

आईटीआई-पॉलिटेक्निक पास युवाओं के लिए योगी सरकार ने खोले 2800 सेंटर

Next Post

वरुथिनी एकादशी के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, सुख-समृद्धि से भर जाएगा जीवन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने किसानों के लिए मायावती-अखिलेश से तीन गुना ज्यादा बजट जारी किया : कृषि मंत्री

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

अराजकता से बाज आए कांग्रेस, वरना जो बचा है वह भी गंवा देगी : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

देश में अराजकता-अव्यवस्था का पर्याय बनी कांग्रेस: सीएम योगी

12/10/2026
Next Post
Kamika Ekadashi

वरुथिनी एकादशी के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, सुख-समृद्धि से भर जाएगा जीवन

यह भी पढ़ें

Murder

युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, तीन आरोपी हिरासत में

25/12/2020
Atal Bihari Vajpayee

अटल स्मृति: श्रीगोरक्षपीठ के प्रति थी गहरी श्रद्धा, महंत अवेद्यनाथ से था आत्मीय नाता

24/12/2025

वसीम रिजवी कोरोना पॉजिटिव, बोले- कट्टरपंथी मुल्ला न हों खुश, जल्द हराकर लौटूंगा

16/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version