• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आईटीआई-पॉलिटेक्निक पास युवाओं के लिए योगी सरकार ने खोले 2800 सेंटर

Writer D by Writer D
23/04/2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Mission Rojgar

Mission Rojgar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार आईटीआई और पॉलिटेक्निक पास छात्रों को सीधे निजी कंपनियों से जोड़ने के मिशन में जुटी है। मिशन रोजगार योजना (Mission Rojgar Yojana) के अंतर्गत अब तक 5,66,483 युवाओं को नौकरियां मिल चुकी हैं। राज्य भर में 2800 प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से युवाओं को आधुनिक और रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान किया जा रहा है।

सरकार की इस पहल का असर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी जैसे शहरों में साफ देखा जा सकता है, जहां आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग और कृषि आधारित उद्योगों के विस्तार से रोजगार की संभावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।

मुख्यमंत्री की अगुवाई में रोजगार मेला सफल

ट्रेनिंग काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर एम० ए० खां ने बताया कि विगत 15 अप्रैल को राजकीय आईटीआई, अलीगंज लखनऊ में आयोजित रोजगार मेले (Rojgar Mela) में देश की प्रतिष्ठित कंपनियों जैसे कॉन्टिनेंटल ऑटोमोटिव, एग्लो इंडिया, अडानी विंड, पेटीएम और एजस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस ने भाग लिया। यहां कुल 22 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिन्हें 13,000 से लेकर 21,000 रुपए मासिक वेतन एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

इससे पहले 22 मार्च को आयोजित मिशन रोजगार योजना (Mission Rojgar Yojana) के तहत 73 युवाओं को रोजगार मिला। वहीं राजकीय पॉलिटेक्निक में 95 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर किया गया। यह युवाओं को उनके कौशल के अनुसार नौकरी दिलाने की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल है।

युवाओं को मिल रहा उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत 35 वर्ष तक के युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्ष 2017-18 से मार्च 2025 तक 14.13 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। इसके तहत 24 औद्योगिक प्रतिष्ठानों और 8 प्लेसमेंट एजेंसियों से अनुबंध किया गया है। जिससे प्रशिक्षण और रोजगार का सीधा संबंध स्थापित हो सके।

आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहे आईटीआई-पॉलिटेक्निक संस्थान

प्रदेश सरकार ने आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया है। ताकि विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों की जानकारी और उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल मिल सके। यह पहल उत्तर प्रदेश को रोजगार के हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

नवीन औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन कार्यक्रमों के चलते राज्य में निरंतर नई कंपनियां निवेश कर रही हैं। इससे न सिर्फ युवाओं को नौकरी मिल रही है, बल्कि प्रदेश का औद्योगिक विकास भी तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।

Tags: mission rojgar
Previous Post

सीएम योगी की पहल पर इको फ्रेंडली डिजिटल विज्ञापन को प्रोत्साहन, होगी राजस्व में वृद्धि

Next Post

संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने का योगी सरकार का संकल्प हो रहा साकार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
Sanskrit

संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने का योगी सरकार का संकल्प हो रहा साकार

यह भी पढ़ें

White Deer

कतर्नियाघाट में नजर आया दुधिया सफेद रंग हिरण

13/03/2023
Spider

घर में न लगने दें मकड़ी का जाला, परिवार में होने लगता है कलह

15/09/2021
Arrested

अवैध अफीम डोडा चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

13/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version