• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे मखाने, ऐसे करें स्टोर

Writer D by Writer D
15/09/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मखाने (Makhana) एक हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक हैं जिन्हें लोग नाश्ते से लेकर पूजा-पाठ तक में इस्तेमाल करते हैं। यह एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो पोषण से भरपूर होता है और सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है। मखानों में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, जिंक, विटामिन्स और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इन्हीं कारणों से मखानों को ‘सुपरफूड’ की श्रेणी में रखा गया है।

मखाना (Makhana) खाने से वजन कंट्रोल में रहता है, त्वचा में कोलेजन बढ़ता है, और पाचन भी बेहतर होता है। यही वजह है कि यह लगभग हर घर में आसानी से मिल जाता है। हालांकि मखाने जल्दी खराब नहीं होते, लेकिन गर्मी और नमी में यह जल्दी नर्म और बेकार हो सकते हैं। खासतौर पर जब ये हवा या नमी के संपर्क में आ जाएं तो इनमें स्वाद और कुरकुरापन दोनों खत्म हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि मखानों को सही तरीके से स्टोर किया जाए ताकि ये लंबे समय तक फ्रेश और खाने लायक बने रहें।

यहां हम आपको कुछ आसान और असरदार तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप अपने मखानों को गर्मियों में भी सुरक्षित रख सकते हैं।

एयरटाइट कंटेनर का करें इस्तेमाल

मखानों (Makhana) को नमी से बचाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप इन्हें एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। इसके लिए स्टील या कांच के डिब्बों का इस्तेमाल सबसे बेहतर होता है। एयरटाइट कंटेनर हवा और नमी दोनों से बचाव करता है, जिससे मखाने लंबे समय तक कुरकुरे और ताजे बने रहते हैं।

धूप में अच्छी तरह सुखाएं

अगर आप मखाने (Makhana) बाजार से लाकर तुरंत स्टोर करना चाहते हैं, तो पहले इन्हें कुछ घंटे के लिए तेज धूप में रख दें। इससे इनमें मौजूद अतिरिक्त नमी पूरी तरह निकल जाती है। धूप में सुखाने के बाद इन्हें कंटेनर में भरें, ताकि इनकी कुरकुराहट बरकरार रहे और खराब होने की संभावना न रहे।

ठंडी और सूखी जगह में रखें

सिर्फ एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करना काफी नहीं होता। मखानों (Makhana) को जिस जगह पर रखा जा रहा है, वो स्थान भी ठंडा, सूखा और अंधेरा होना चाहिए। जैसे कि रसोई की ऊपरी शेल्फ या किसी बंद अलमारी में रखें। सीधी धूप, गर्मी या नमी वाली जगह पर मखाने जल्दी खराब हो सकते हैं।

हल्का भूनकर स्टोर करें

मखानों (Makhana) को लंबे समय तक फ्रेश रखने का एक पारंपरिक और आजमाया हुआ तरीका है — इन्हें हल्का सा भूनकर स्टोर करना। मखानों को बिना तेल के धीमी आंच पर थोड़ी देर तक भून लें, फिर ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में भर दें। इससे उनकी शेल्फ लाइफ काफी बढ़ जाती है और उनका टेस्ट भी बना रहता है।

नीम की सूखी पत्तियां डालें

नीम की पत्तियां एक प्राकृतिक कीटरोधी होती हैं। मखानों (Makhana) को कीड़ों से बचाने के लिए जब भी आप इन्हें स्टोर करें, डिब्बे में कुछ सूखी नीम की पत्तियां जरूर डालें। ये पत्तियां नमी को सोख लेती हैं और कीड़ों को भी दूर रखती हैं, जिससे मखाने ज्यादा समय तक सुरक्षित और ताजे रहते हैं।

Tags: kitchen hackskitchen tips
Previous Post

डल स्किन में फिर से निखार पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये

Next Post

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, पत्र जारी कर बताई पूरी प्रक्रिया

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Main Slider

रामविलास जी को जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगेः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

Uttarakhand: 39,815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, पीएमएवाई-जी ने पकड़ी रफ्तार

08/10/2026
Main Slider

‘चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं दोनों राजकुमार’, बीजेपी MLC सुभाष यदुवंश का अखिलेश-राहुल पर हमला

08/10/2026
Main Slider

रामविलास पासवान को बिहार जैसा सम्मान देगा यूपी: मुख्यमंत्री योगी

08/10/2026
Next Post

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, पत्र जारी कर बताई पूरी प्रक्रिया

यह भी पढ़ें

Sita Navami

सीता नवमी 5 मई को मनाई जाएगी, जानें पूजा-विधि

20/04/2025
पायलट बनाम गहलोत

राजस्थान हाईकोर्ट में पायलट समर्थकों की याचिका पर आ सकता है फैसला

20/07/2020
Gang Rape

10 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप, स्कूल का चपरासी गिरफ्तार

23/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version