• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गंगा दशहरा पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इस शुभ मुहूर्त में करें स्नान-दान

Writer D by Writer D
31/05/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Ganga Dussehra

Ganga Dussehra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में गंगा को नदी नहीं मां का द्रजा दिया जाता है। देखा जाये तो पूरे साल ही गंगा मैय्या भक्तों के पाप धोती हैं लेकिन धार्मिक मान्यता के अनुसार कई तिथियां ऐसी आती हैं जो इस पवित्र नदी के स्नान को और भी फलकारी बना देती हैं। उसी में से एक तिथि है गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) । इस शुभ तिथि पर गंगा नदी में स्नान-ध्यान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सात्विकता की प्रधानता होती है। इस दिन मां गंगा के पवित्र जल में लगायी एक डुबकी आपके जन्मों के पापों को नष्ट कर देती हैं।

वैदिक पंचांग के अनुसार गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 5 जून को पड़ रही है और साथ कई शुभ संयोग भी बना रही है। इस तिथि पर इस बार रवि और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। जिसमें रवि योग दिन भर रहेगा लेकिन सिद्धि योग कुछ समय के लिए ही होगा। अगर आप गंगा दशहरे पर इन शुभ संयोगों के समय स्नान करेंगे तो ये आपके जीवन के लिए बेहद ही लाभकारी रहेगा। ऐसा करने से आपको जीवन में शुभ परिणाम तो मिलेंगे ही साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। मान्यता है कि इस दिन स्नान और दान से जीवन संकट दूर होते हैं और व्यक्ति निरोगी होता है। तो चलिए जान लेते हैं गंगा दशहरा की तिथि, शुभ मुहूर्त और शुभ योग कब हैं।

गंगा दशहरे (Ganga Dussehra) की तिथि

04 जून को देर रात 11 बजकर 54 मिनट से ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत हो जायेगी। 05 जून को रात्रि लगभग 02 बजे ये तिथि समाप्त हो जायेगी लिहाजा 05 जून को उद्या तिथि के अनुसार ये गंगा दशहरा मनाया जाएगा।

गंगा दशहरे (Ganga Dussehra) का शुभ मुहूर्त

इस दिन स्नान करने का शुभ मुहूर्त 05 जून को सुबह 04 बजकर 02 मिनट से 04 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 02 मिनट- 04 बजकर 42 मिनट

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 30 मिनट- 03 बजकर 22 मिनट

गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 15 मिनट- 07 बजकर 35 मिनट

निशिता मुहूर्त- रात 11 बजकर 59 मिनट- 12 बजकर 40 मिनट

गंगा दशहरे (Ganga Dussehra) का शुभ योग

रवि योग 05 जून को दिन भर रहेगा

सिद्धि योग 05 जून की सुबह 9 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन शुभ मुहूर्त में स्नान और दान करने से मां गंगा की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

मां गंगा के मंत्र

गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु

गंगा गंगेति योब्रूयाद् योजनानां शतैरपि। मुच्यते सर्वपापेभ्यो, विष्णुलोकं स गच्छति

Tags: ganga dussehra
Previous Post

निर्जला एकादशी व्रत में न करें इन चीजों का सेवन, वरना हो जाएगा अनर्थ

Next Post

ज्येष्ठ पूर्णिमा कब है, यहां जानें पूजा विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

Murder
Main Slider

गहरी नींद में सो रही दो मासूमों की पिता ने ली जान, कानपुर में डबल मर्डर से हड़कंप

19/04/2026
Chardham Yatra
Main Slider

Chardham Yatra 2026: गंगोत्री-यमुनोत्री के खुले द्वार, आज से चारधाम यात्रा का शंखनाद

19/04/2026
Akshaya Tritiya
धर्म

अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें, यहां देखें पूरी लिस्ट

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें ये उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न करें ये काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

19/04/2026
Next Post
Purnima

ज्येष्ठ पूर्णिमा कब है, यहां जानें पूजा विधि

यह भी पढ़ें

AK Sharma

प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा को करें मज़बूत: ए.के. शर्मा

14/09/2024
Subrata Pathak

‘वोदका छोड़ दें ताकि आपकी बुद्धि ठीक रहे’, खैनी वाले बयान पर सुब्रत पाठक का अखिलेश पर पलटवार

09/12/2022
UP Tourism

यूपी में बढ़ा धार्मिक टूरिज्म, काशी, अयोध्या, मथुरा और प्रयागराज बने देश के फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन

21/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version