• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में बिजली की मांग ने इस साल का बनाया नया रिकॉर्ड: एके शर्मा

08 जून की रात को बिजली की मांग (पीक डिमांड) 30,161 मेगावाट पहुंची

Writer D by Writer D
09/06/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि प्रदेश में अत्यधिक गर्मी व उमस भरे वातावरण के कारण विद्युत् की अप्रत्याशित मांग बढ़ी है। प्रदेश में बिजली की मांग ने इस साल का नया रिकॉर्ड बनाया है। कल 08 जून, 2025 की रात को बिजली की मांग (पीक डिमांड) 30,161 मेगावाट तक पहुँच गई। प्रदेश का विद्युत प्रबंधन ने इस बढ़ी हुई मांग को सकुशल पूरा किया है। आने वाले समय में जो भी मांग बढ़ेगी उसे सकुशल पूरा करने के लिए विद्युत् विभाग पूरी तरह से तैयार है। गत वर्ष बिजली की सर्वाधिक मांग 30,618 मेगावाट थी।

उन्होंने (AK Sharma) बताया कि इस वर्ष विद्युत की अधिकतम मांग 32000 मेगावाट से अधिक जा सकती है जिसको पूरा करने के लिए विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों को निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप निरंतर विद्युत आपूर्ति देने के साथ सभी विद्युत कर्मी जनता जनार्दन की सेवा के लिए सजग और तत्पर है। ऐसे समय में प्रदेशवासियों का सहयोग प्रार्थनीय है। सभी को देश एवं प्रदेश के हित में अनावश्यक बिजली के प्रयोग से बचना होगा।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने विद्युत कर्मियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश में बढ़ रही विद्युत मांग को पूरा करने के लिए सभी कार्मिक सजग और तत्पर रहे। भीषण गर्मी में प्रदेशवासियों को परेशानी न हो, जहां कहीं से भी विद्युत व्यवधान की शिकायतें आए उसका तत्काल समाधान कराए। ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने पर निर्धारित समय पर बदले।

सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति भी सुचारू रहे, इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाए। अनुरक्षण कार्यो को लेकर अनावश्यक विद्युत आपूर्ति बाधित न की जाए। शटडाउन ऐसे समय न लिया जाए, जिससे गर्मी में लोगों को परेशानी हो।

Tags: ak sharma
Previous Post

महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मनाएगी योगी सरकार

Next Post

केदारनाथ हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद एक्शन, DGCA ने Kestrel Aviation को किया निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnu Dev
Main Slider

प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद को डबल इंजन की सरकार ने किया दूर : मुख्यमंत्री

20/03/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

63,383 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण, 1,740 पुल और 35,433 किमी ग्रामीण मार्ग, 9 वर्षों में यूपी इंफ्रास्ट्रक्चर ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

20/03/2026
CM Yogi
Main Slider

बेमौसम बारिश को लेकर मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल, फसलों के नुकसान का तत्काल आकलन कर मुआवजा सुनिश्चित करने के निर्देश

20/03/2026
CM Dhami
राजनीति

हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि

20/03/2026
Yogi government
Main Slider

नौ वर्षों में यूपी पुलिस हुई हाईटेक, स्मार्ट पुलिसिंग और मजबूत कानून व्यवस्था से सुरक्षित बना प्रदेश

20/03/2026
Next Post
DGCA suspends Kestrel Aviation

केदारनाथ हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद एक्शन, DGCA ने Kestrel Aviation को किया निलंबित

यह भी पढ़ें

Bloody conflict

मामूली विवाद में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, एक की मौत, छ्ह घायल

28/12/2020
kashi vishwanath dham

अंतरराष्ट्रीय फलक पर नए रूप में दिखेगी काशी की तस्वीर

10/12/2021
कोरोना पॉजिटिव Corona positive

अब सिर्फ 35 मिनट में मिलेगी कोरोना की जांच रिपोर्ट, सटीक इलाज संभव

17/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version