• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिजली रिफॉर्म्स से बढ़ेगी उपभोक्ताओं की सुविधा और सुरक्षा

उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध आपूर्ति, पारदर्शी सेवा और सटीक बिलिंग

Writer D by Writer D
14/06/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Electricity

Electricity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ऊर्जा क्षेत्र में बड़े और निर्णायक सुधारों की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अगुवाई में प्रस्तावित बिजली सुधार (पावर रिफॉर्म्स) का उद्देश्य सिर्फ बिजली (Electricity)  की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं को पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस पहल से जहां प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को सुविधा, सुरक्षा और सटीक बिलिंग जैसे लाभ मिलेंगे, वहीं ऊर्जा व्यवस्था का प्रबंधन भी अधिक दक्ष, आधुनिक और जवाबदेह होगा। योगी सरकार का यह रिफॉर्म उपभोक्ताओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जो उन्हें न केवल सेवा की गुणवत्ता की गारंटी देता है, बल्कि बिजली से जुड़ी हर समस्या के समाधान को सरल और तेज बनाता है। यह कदम उत्तर प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, तकनीक-सक्षम और नागरिकोन्मुखी राज्य बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि सिद्ध होगा।

बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumer) के लिए नए युग की शुरुआत

शुरुआत में पूर्वांचल और दक्षिणांचल डिस्कॉम्स में प्रस्तावित रिफॉर्म्स उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देगा। यूपीपीसीएल के अधिकारियों के अनुसार, यह बिजली (Electricity) उपभोक्ताओं के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी। इसके माध्यम से घर हो या खेत, व्यवसाय हो या उद्योग सभी जगह चौबीसों घंटे विश्वसनीय बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। स्थायी बिजली आपूर्ति से किसान और ग्रामीण उद्यमी अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकेंगे। नए-नए प्रयोग और अनुसंधान होंगे। सरकार पर आर्थिक दबाव कम होगा। सबसे बड़ी बात यह कि बेहतर प्रबंधन होगा।

तकनीकी समाधान से मिलेगा पारदर्शी और सटीक बिल

तकनीकी समाधान से उपभोक्ताओं को पारदर्शी और सटीक बिल सुनिश्चित होगा और गलत बिलिंग पर रोक लग सकेगी। स्मार्ट तकनीक से उपभोक्ताओं को समय पर बिल मिले यह प्राथमिकता के आधार पर तय होगा। यही नहीं, डिजिटल सुविधा का भी विस्तार होगा। ऑनलाइन बिल भुगतान, एसएमएस अलर्ट, मोबाइल एप और ग्राहक सेवा केंद्र से आसान पहुंच मिलेगी। बेहतर शिकायत निवारण तंत्र विकसित होगा। निजी कंपनियों के पास आधुनिक सिस्टम की सुविधा मिलेगी, जिससे उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान हो सकेगा। डिजिटलीकरण से प्रक्रिया पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनेगी।

ऊर्जा प्रणाली होगी सुरक्षित और विश्वसनीय

कम वोल्टेज उतार-चढ़ाव से मुक्ति मिलेगी। आधुनिक बुनियादी ढांचे में निवेश से बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर और सुरक्षित होगी। तकनीक आधारित निगरानी से बिजली चोरी में भी भारी कमी आएगी। विश्वसनीय बिजली से ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे उद्योगों और कृषि आधारित व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा। बेहतर बिजली व्यवस्था से नए उद्योगों के लिए माहौल बनेगा और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा।

Tags: Electricity
Previous Post

CM Dhami ने ITBP के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Next Post

चीन में चक्रवाती तूफान ‘वुटिप’ का कहर, हजारों बेघर, उड़ानें रद्द

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
Next Post
Cyclone Montha

चीन में चक्रवाती तूफान ‘वुटिप’ का कहर, हजारों बेघर, उड़ानें रद्द

यह भी पढ़ें

व्यापार रिश्वत जोखिमों की वैश्विक सूची में 77वें स्थान पर भारत

20/11/2020
suresh khanna

झूठे बयान देकर समाज में भ्रम फैला रहे हैं लल्लू : सुरेश खन्ना

12/05/2021
Draupadi Murmu

राष्ट्रपति की सीख, मन में बेजुबान पशुओं के कल्याण की भावना के साथ करें कार्य

30/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version