• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झूठे बयान देकर समाज में भ्रम फैला रहे हैं लल्लू : सुरेश खन्ना

Writer D by Writer D
12/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
suresh khanna

suresh khanna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को अफवाहबाज नेता बताते हुये उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को कहा कि झूठे बयान देकर वह समाज में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।

श्री खन्ना ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गैरजिम्मेदार हैं। मीडिया में सुर्खी पाने के लिए वह बिना तथ्यों की पड़ताल किए झूठा बयान देते हैं। उनको कोरोना से पीड़ित व्यक्तियों की परेशानियों से कोई मतलब नहीं है, वह तो बस कोरोना पीड़ितों की संवेदनाओं की अनदेखी करते हुए झूठे बयान देकर समाज में भ्रम फैलाने का कार्य कर रहें हैं। कोरोना महामारी के इस कठिन समय में कांग्रेस के इस नेता ने किसी एक कोरोना पीड़ित की मदद नहीं की है, सूबे की जनता ऐसे संवेदनहीन, गैरजिम्मेदार और झूठे नेता को सबक जरुर सिखाएगी।

उन्होने कहा कि श्री लल्लू प्रदेश सरकार पर टेस्टिंग के नाम पर ढोंग ढकोसला करने का आरोप लगा रहे है जबकि गांव-गांव में कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान कर उनके इलाज का प्रंबंध करने के मामले में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्रदेश सरकार की सराहना की है फिर भी कांग्रेस के गैरजिम्मेदार प्रदेश अध्यक्ष सरकार के प्रयासों पर सवाल कर रहें हैं। वास्तव में कांग्रेस के नेता अब जनता की सेवा करना भूल गए हैं। यह लोग अब घर में बैठकर सरकार के कामों पर सवाल करते हैं, सरकार पर आरोप लगाते हैं।

रसायन बैटरी के उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए 18100 करोड़ रु की योजना मंजूर

श्री खन्ना ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं का अब यही काम रह गया हैं वरना कोरोना की इस महामारी के बीच इस पार्टी के नेता जनता के बीच जाते, उनकी दिक्कतों को जानते और उसका समाधान करने का प्रयास करते है, लेकिन इस पार्टी के किसी नेता ने ऐसा नहीं किया जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार यूपी में लोगों का दुःख दर्द जानने के लिए जा रहें हैं और कोरोना संक्रमित लोगों के इलाज का बेहतर से बेहतर प्रबंध कर रहें हैं।

उन्होने कहा कि इसके विपरीत कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से लेकर अजय कुमार लल्लू तक सबके सब घर में दुबके हुए हैं और घर से ही रोज गैरजिम्मेदार भरा बयान जारी कर रहे हैं। संकट की इस घड़ी में यह नेता ओछी राजनैतिक बयानबाजी कर रहे हैं। इन्हें ओछी राजनैतिक करने से बाज आना चाहिए। कुछ दिनों पूर्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना वैक्सीन पर भ्रम फैलाकर उत्तर प्रदेश के लाखों लोगों की जान को खतरे में डालने का काम किया था और अब उनकी तर्ज पर अजय कुमार लल्लू भी गैरजरूरी आरोप सरकार पर लगा कर अफवाह फैलाने में जुटे हैं।

Tags: Suresh Khannaup news
Previous Post

रसायन बैटरी के उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए 18100 करोड़ रु की योजना मंजूर

Next Post

प्रदेश में हर रोज किए जाए सवा तीन लाख कोविड टेस्ट : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
cm yogi

प्रदेश में हर रोज किए जाए सवा तीन लाख कोविड टेस्ट : योगी

यह भी पढ़ें

House Attached

माफिया गब्बर सिंह की 110 करोड़ की संपत्ति कुर्क

25/07/2022
Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

‘अपनी बीवी को मेरे पास भेजो…’ JE की डिमांड पर लाइनमैन ने उठाया खौफनाक कदम

11/04/2022
global tendering corona vaccine

योगी सरकार ने ग्लोबल टेंडर में किया बदलाव, फाइजर और मॉडर्ना ले लिए बना रास्ता

17/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version