• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन महिलाओं को हरतालिका व्रत को दी गई है छूट, जानिए वजह

Writer D by Writer D
26/08/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Hartalika Teej

Hartalika Teej

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरतालिका तीज (Hartalika Teej) भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है, जो सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास है। इस बार यह शुभ अवसर 26 अगस्त दिन मंगलवार को पड़ रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता पार्वती ने कठोर तपस्या करके इसी दिन भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था। तभी से सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से निर्जला व्रत करती हैं। साथ ही, अविवाहित कन्याएं भी सुयोग्य जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए इस व्रत को करती हैं। हालांकि, 4 महिलाओं को हरियाली तीज (Hartalika Teej) का कठोर व्रत रखने से छूट दी गई है यानी वे महिलाएं अगर चाहें तो हरतालिका तीज का निर्जला व्रत छोड़ सकती हैं। आइए ज्योतिषाचार्य अंशु पारीक से जानते हैं कि वो कौन सी महिलाएं हैं जो हरतालिका तीज का व्रत छोड़ सकती हैं।

प्रेग्नेंट महिलाएं

प्रेग्नेंट महिलाओं को हरतालिका तीज (Hartalika Teej) का व्रत करने के लिए मना किया है, क्योंकि यह व्रत निर्जला किया जाता है। इसी वजह से गर्भवती महिलाओं को निर्जला व्रत न रखने की शास्त्रों में छूट दी गई है। गर्भवती महिलाएं तीज पूजा कर सकती हैं और चाहें तो व्रत कर सकती हैं, लेकिन निर्जला उपवास न रखें। 24 घंटे निर्जला उपवास न रखने के बजाय आप 12 घंटे रख सकती हैं और फलाहार कर सकती हैं।

बीमार महिलाएं

धर्म शास्त्रों में बहुत बीमार या किसी गंभीर बीमारी से जूझ रही महिलाओं को हरतालिका तीज (Hartalika Teej) का निर्जला व्रत न करने के सलाह दी गई है। ऐसी महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर सकती हैं, लेकिन कठोर व्रत करने की जरूरत नहीं है।

बुजुर्ग महिलाएं

ज्योतिष शास्त्र में बुजुर्ग महिलाओं को निर्जला व्रत न करने की सलाह दी गई है। हरतालिका तीज (Hartalika Teej) का व्रत करने के लिए सेहतमंद होना बहुत जरूरी है। जिनकी महिलाओं की शारीरिक क्षमता निर्जला व्रत करने के योग्य न हो, उन्हें यह व्रत करने से बचना चाहिए।

कुंवारी कन्याएं

कुंवारी कन्याएं हरतालिका तीज (Hartalika Teej) का निर्जला चाहें तो छोड़ सकती हैं। कुंवारी लड़कियां सामान्य व्रत कर सकती हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर सकती हैं। लेकिन निर्जला व्रत करने की जरूरत नहीं है। अगर निर्जला व्रत करने का सामर्थ्य हैं तो अपनी इच्छानुसार कर सकती हैं।

Tags: Hartalika teej
Previous Post

आज गणपती करेंगे आगमन, जानें मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त

Next Post

गणेश चतुर्थी पर भूलकर भी न देखें चांद, लग सकता है झूठा कलंक

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानित, कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को प्रदान किया चेक

23/09/2026
Main Slider

ईशान आनंद को मिला बुआ का आशीर्वाद, मायावती ने बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर

23/09/2026
Main Slider

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के दून कैंपस का भूमिपूजन

23/09/2026
Next Post
Ganesh Chaturthi

गणेश चतुर्थी पर भूलकर भी न देखें चांद, लग सकता है झूठा कलंक

यह भी पढ़ें

cm yogi

योगी सरकार का दावा, कॉन्वेंट को मात दे रहे यूपी के कई प्राथमिक स्कूल

15/09/2021

  अभिनंदा सरकार  के एवरग्रीन पार्टी नंबर ‘लैला’  ने मचाई धूम ।

17/02/2021
Eknath Shinde

एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, शाम सात बजे लेंगे शपथ

30/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version