• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार का दावा, कॉन्वेंट को मात दे रहे यूपी के कई प्राथमिक स्कूल

Writer D by Writer D
15/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने साढ़े चार साल में राज्य के प्राथमिक स्कूलों की तस्वीर बदलने का दावा किया है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता का कहना है कि इस समय प्रदेश के प्राथमिक विद्यालय कॉन्वेंट स्कूलों को भी मात दे रहे हैं।

प्रवक्ता का कहना है कि यूपी के सरकारी स्कूलों की स्थिति को सुधारने के लिए योगी सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में योगी सरकार ने जनता से जो वायदा किया था उसे पूरा करते हुए प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को साढ़े 04 सालों में मजबूत किया है। प्रदेश में प्राथमिक विद्यालय कॉन्वेंट स्कूलों को मात दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने प्राथमिक स्कूलों का कायाकल्प कम समय में तेजी से किया है। प्रदेश सरकार ने 1.38 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों में छात्रों के लिए मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाया है। वहीं, सैकड़ों स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाने का काम भी किया है। निजी स्कूलों की तरह यहां पर बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। साथ ही बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास रूम, खेलने के लिए मैदान, लाइब्रेरी व बेहतर कक्षाओं के साथ हर तरह की सुविधा छात्रों की दी जा रही है।

सरकारी प्रवक्ता का कहना है कि योगी सरकार की पहल के बाद यहां पर छात्रों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले साढ़े चार सालों में अभिभावक महंगे निजी स्कूल चुनने के बजाए परिषदीय विद्यालयों में अपने बच्चों के दाखिले करा रहे हैं। प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग में अब तक 1,25,987 से अधिक नियुक्तियां हुई हैं। राजकीय विद्यालयों में आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। प्रदेश में 107 विकास खंडों में बालिका छात्रावास का निर्माण किया गया है, साथ ही 18 मंडलों को अटल आवासीय विद्यालयों का तोहफा मिला है।

साढ़े चार साल में बुनियादी ढांचे को मिली मजबूती

– राजकीय विद्यालयों में आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा।

-बेसिक शिक्षा विभाग में हुई 1,25,987 नियुक्तियां।

– 1.38 लाख विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विकास।

– 107 विकास खंडों में बालिका छात्रावास का निर्माण।

-18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालयों की स्थापना।

Tags: cm yogiconvent schoolseducation in upLucknow Newsprimary schoolsschools in up
Previous Post

प्रदेश के 16 जिलों में पीपीपी के आधार पर बनेंगे मेडिकल कालेज

Next Post

बच्चा चोरी मामले में तांत्रिक दम्पति व आशा बहू गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

egg pakora
Main Slider

ब्रेकफास्ट में ले अंडा पकौड़ा का स्वाद, देखें बनाने का तरीका

17/07/2026
mole
Main Slider

जिन महिलाओं के यहां होता है तिल, पति के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती

17/07/2026
Multani Mitti
Main Slider

डल स्किन भी खिल उठेगी, इन तरीकों से करें इस मिट्टी का इस्तेमाल

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
Next Post
baby

बच्चा चोरी मामले में तांत्रिक दम्पति व आशा बहू गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

AK Sharma

लाइन शिफ्टिंग एवं ट्रांसफार्मर क्षमता उच्चीकृत करने के कार्य यथाशीघ्र पूर्ण किए जाएं: एके शर्मा

20/07/2025
KDA

दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर कानपुर समेत 8 पड़ोसी जिलों का होगा विकास

07/04/2025
CM Yogi congratulated President Draupadi on her birthday

सीएम योगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी जन्मदिन की बधाई

20/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version