• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बांग्लादेश की नदियों से 750 शव बरामद, प्रशासन में हड़कंप

Writer D by Writer D
26/08/2025
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
750 bodies recovered from Bangladesh rivers

750 bodies recovered from Bangladesh rivers

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ढाका। बांग्लादेश से सनसनीखेज खबर सामने आई है। देश की तीन प्रमुख नदियों (Rivers)– बुरिगंगा, शीतलाक्ष्य और मेघना – से अब तक करीब 750 शव निकाले जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि कई शव ऐसे हैं जिनकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है। लगातार हो रही बरामदगी से सरकार और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

शवों की पहचान में मुश्किल

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शवों की शिनाख्त शुरू कर दी गई है, लेकिन कई लाशें इतनी बुरी हालत में हैं कि उनकी पहचान कर पाना बेहद कठिन है। अधिकारियों का कहना है कि बरामद शवों में से कुछ की पहचान हो चुकी है, जबकि कई को बिना पहचान किए दफना दिया गया है।

बैग और ईंटों के साथ मिले शव

बांग्लादेश के स्थानीय अखबार मजमिन की रिपोर्ट के मुताबिक, बरामद किए गए अधिकांश शव बैग में बंद पाए गए हैं। कुछ शवों के गले में ईंट और पत्थर बांधकर नदियों (Rivers) में फेंका गया था। पुलिस का कहना है कि ये शव उन्हीं लोगों के हैं जो पिछले दिनों से गायब थे।

रोजाना मिल रहे शव

स्थानीय केरानीगंज पुलिस ने जानकारी दी है कि हर दिन औसतन 2 से 3 शव नदियों से निकाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले आवामी लीग की सरकार के दौरान यह संख्या प्रतिदिन 5 से भी ज्यादा थी।

सरकार ने मामले की गहन जांच कराने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि शवों की पहचान और मौत की वजह का पता लगाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि इन हत्याओं के पीछे कौन है।

Tags: international News
Previous Post

25 वर्षीय सॉफ्टवेयर डेवलपर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Next Post

IAS आंजनेय कुमार सिंह पर केंद्र का भरोसा बरकरार, सातवीं बार मिली प्रतिनियुक्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Main Slider

देव दीपावली-2026: दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

21/10/2026
Next Post
ias anjaneya kumar singh

IAS आंजनेय कुमार सिंह पर केंद्र का भरोसा बरकरार, सातवीं बार मिली प्रतिनियुक्ति

यह भी पढ़ें

Dum Aloo

इस डिश का स्वाद लगता हैं जबरदस्त, इस रेसिपी से घर पर ही बनाएं ढ़ाबा स्टाइल

10/04/2025
CM Yogi expresses grief over Daroga's murder

पूर्व राजपाल मोतीलाल वोरा के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक

21/12/2020
CM Yogi

बोझ हैं सपा और कांग्रेस, इन्हें उठाकर देश से बाहर फेंकना होगा : योगी

14/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version