• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ABVP के समर्थन में उतरे अरुण राजभर, आंदोलन को ठहराया जायज

Writer D by Writer D
04/09/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Arun Rajbhar
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज को जायज ठहराने के बाद परिषद कार्यकर्ताओं ने उनके सरकारी आवास पर बुधवार की देर रात विरोध प्रदर्शन किया। परिषद का विरोध बढ़ता देख दूसरे दिन गुरुवार को सुबह ओपी राजभर के बेटे अरुण राजभर (Arun Rajbhar) ने एबीवीपी के पक्ष में ट्वीट कर इस पूरे प्रकरण को ठंडा करने की कोशिश की है।

गुरुवार को सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ( सुभासपा) के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण राजभर (Arun Rajbhar) ने कहा कि रामस्वरूप विश्वविद्यालय, बाराबंकी में ए.बी.वी.पी. से जुड़े एल.एल.बी. छात्रों पर प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही और लाठीचार्ज अत्यंत निंदनीय एवं शर्मनाक है। अभाविप हमेशा छात्रों के हित में कार्य करती है। शिक्षा के मंदिर में पढ़ाई करने वाले छात्रों के साथ इस प्रकार का बर्ताव किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं ठहराया जा सकता।

राजभर ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बिना उचित अनुमति और मान्यता के एल.एल.बी. की पढ़ाई कराना छात्रों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। जब शिक्षा संस्थान ही इस तरह की अनियमितताओं में लिप्त होंगे तो छात्र अपने भविष्य को लेकर असुरक्षित महसूस करेंगे। यह केवल शैक्षणिक गलती नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के सपनों और करियर पर आघात है।

उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज कर उनकी आवाज़ को दबाने की कोशिश करना लोकतांत्रिक मूल्यों का खुला उल्लंघन है। छात्रों की समस्याओं का समाधान वार्ता और संवाद से निकलना चाहिए, न कि बल प्रयोग से।

अरुण राजभर (Arun Rajbhar) ने सरकार से मांग की है कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए। दोषी अधिकारियों एवं विश्वविद्यालय प्रशासन पर कठोर कार्रवाई की जाए। छात्रों के भविष्य की रक्षा हेतु ठोस कदम उठाए जाएँ और शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सदैव छात्रों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी छात्रों की हर लड़ाई में उनके साथ खड़ी रहेगी।

Tags: ABVP ProtestArun Rajbhar
Previous Post

अब यूपीआई से बड़ा ट्रांजेक्शन करना हुआ आसान, NPCI ने बढ़ा दी इतनी लिमिट

Next Post

गुंडा टैक्स सपा सरकार का संस्कार था : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब’… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

16/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा नेताओं के चिकन पार्टी वीडियो पर बवाल, BJP ने पूछा- यही है PDA?

16/10/2026
Main Slider

मेरठ सांप कांड: रविता-अमरदीप को मौत की सजा

16/10/2026
Main Slider

डॉप्लर रडार देगा यूपी में तूफान-अतिवृष्टि की पूर्व सूचना, मौसम की होगी सटीक निगरानी

16/10/2026
Main Slider

योगी सरकार फैजुल्लागंज में लगातार चला रही बाढ़ राहत कार्य, प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

16/10/2026
Next Post
cm yogi

गुंडा टैक्स सपा सरकार का संस्कार था : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

amitabh bachchan

भाईजान के पिता सलीम ने बिग बी को दी खास सलाह,बोले- अब उन्हें….

12/10/2021
Seeing Mandira Bedi doing workouts like this, fans increased oxygen level

मंदिरा बेदी को इस तरह वर्कआउट करता देख फैंस का बढ़ा ऑक्सीजन लेवल

18/05/2021

रक्षा उत्पाद में विक्रेता-खरीदार के रिश्ते से आगे बढ़ साझेदार बने अमेरिका : राजनाथ

21/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version