• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘विकसित यूपी @2047’: हर परिवार को पक्का घर, हर गांव को बुनियादी सुविधाएं देने का संकल्प

Writer D by Writer D
09/09/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक ‘विकसित यूपी’ (Viksit UP) के रूप में स्थापित करने का विजन तय किया है। इस मिशन के तहत ग्रामीण युवा को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, डिजिटल युग की तकनीक और मजबूत ग्राम अवसंरचना से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। योगी सरकार का मानना है कि आने वाले 22 वर्षों में शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बड़े परिवर्तन कर प्रदेश को 6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाया जा सकता है, जो भारत की विकास यात्रा में अहम योगदान देगा।

2017 से पहले की स्थिति

साल 2017 से पहले उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा और ग्रामीण विकास दोनों मोर्चों पर पिछड़ा हुआ था। शिक्षा प्रणाली रोजगार उन्मुख नहीं थी और तकनीकी शिक्षा के संस्थानों की संख्या सीमित थी। उस समय प्रदेश में केवल 526 पॉलीटेक्निक और 2642 आईटीआई संचालित हो रहे थे। अनुसंधान और नवाचार का आधारभूत ढांचा भी कमजोर था।

ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति और भी चिंताजनक थी। लाखों परिवार पक्के मकानों से वंचित थे। सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। ग्राम पंचायतों के पास संसाधनों और क्षमता की कमी थी, जिससे योजनाओं का असर धरातल पर नहीं दिख पाता था।

2017 से 2025 : विकास की नई दिशा

योगी सरकार ने बीते साढ़े आठ वर्षों में शिक्षा और ग्रामीण विकास दोनों क्षेत्रों में ऐतिहासिक कदम उठाए।

उच्च शिक्षा में विस्तार: “एक मंडल, एक विश्वविद्यालय” की दिशा में अब प्रदेश में 24 राज्य और 49 निजी विश्वविद्यालय हैं। 6 नए राज्य विश्वविद्यालय और 23 निजी विश्वविद्यालय स्थापित किए गए। आईटीआई की संख्या बढ़कर 3310 और पॉलीटेक्निक संस्थानों की संख्या 2138 हो गई।

तकनीकी शिक्षा में सुधार: टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से 150 सरकारी आईटीआई को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया। 95 से अधिक संस्थानों को एनएएसी मान्यता और 67 संस्थान राष्ट्रीय रैंकिंग में शामिल हुए।

डिजिटल पहल: युवाओं को डिजिटल युग से जोड़ने के लिए 49.86 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए गए।
ग्रामीण विकास में बड़ा बदलाव

ग्रामीण अवसंरचना में हुए कार्यों ने करोड़ों लोगों का जीवन बदला।

पक्के घर : अब तक 56.90 लाख परिवारों को घर मिले, जिनमें से 36.34 लाख घर पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत बने।

सड़क नेटवर्क: 165 ब्लॉक मुख्यालय दो लेन सड़कों से जुड़े, 1385 किमी नई सड़क बनी और 25 हजार किमी सड़क चौड़ी व मजबूत की गई।

जल सुरक्षा: अमृत सरोवर बनाए गए और 550 ग्राम पंचायतें अटल भूजल योजना से जोड़ी गईं।

पंचायती राज सुधार: 24,489 पंचायत भवन बनाए गए, हर ग्राम पंचायत को सचिवालय और पंचायत सहायक मिले।

मिशन ‘विकसित यूपी 2047’ (Viksit UP 2047) 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत @2047 विजन को पूरा करने के लिए योगी सरकार ने स्पष्ट रोडमैप तैयार किया है।

2030 तक का लक्ष्य: यूपी के गांव उत्पादन, उत्पादकता और निर्यात में अग्रणी बनें। इसके लिए सीड पार्क, उन्नत बीज, फसल विविधिकरण और फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा मिलेगा।

2047 तक का लक्ष्य: अनाज, फल और सब्जियों की उत्पादकता को विश्वस्तरीय स्तर तक ले जाना, दुग्ध और अंडा उत्पादन में यूपी को शीर्ष पर पहुंचाना, आधुनिक कृषि अनुसंधान केंद्र और अंतरराष्ट्रीय पशुधन संस्थान स्थापित करना।

हर परिवार को पक्का मकान, आधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन, गरीबी का उन्मूलन और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। पूर्वांचल और बुंदेलखंड को पश्चिमांचल के बराबर लाकर क्षेत्रीय असमानता समाप्त करने का लक्ष्य है।

6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर

योगी सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक उत्तर प्रदेश 6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बने। यह भारत की अनुमानित जीडीपी का लगभग 20% होगा। इसके लिए 2025 से 2047 तक लगातार 16% विकास दर बनाए रखना आवश्यक है।

उच्च शिक्षा और कौशल विकास से तैयार कार्यबल वैश्विक उद्योगों को गति देगा, जबकि ग्रामीण अवसंरचना और कृषि उत्पादकता से आय और खपत में तेजी आएगी। इन दोनों का संयुक्त योगदान प्रदेश को 26 लाख रुपये प्रति व्यक्ति आय के स्तर तक पहुंचाएगा।

Tags: 6 Trillion Dollar Economy UPDigital and Skilled UPEastern UP and Bundelkhand DevelopmentHigher Education in UPPer Capita Income UP 2047PMAY Rural Housing UPRural Development in Uttar PradeshSkilled youth of Uttar PradeshViksit UP 2047Yogi Adityanath Vision 2047
Previous Post

IGRS पोर्टल रिपोर्ट: शिकायतों के निस्तारण में देवीपाटन मंडल नंबर-1, मीरजापुर दूसरे और अलीगढ़ तीसरे स्थान पर

Next Post

अहर्निश प्रासंगिक हैं युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ के विचार

Writer D

Writer D

Related Posts

Champat Rai
Main Slider

भरोसेमंद लोगों ने दिया धोखा… चंपत राय ने सेवा समाप्ति की घोषणा की

02/07/2026
CM Samrat Choudhary
बिहार

CM सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन

02/07/2026
By-Elections
गुजरात

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, बिहार, MP और गुजरात में उपचुनाव की तारीख तय

02/07/2026
Ram Mandir offering case: Bulldozer to be used on Luvkush Mishra's house
अयोध्या

राम मंदिर चढ़ावा केस: आरोपी लवकुश मिश्रा के घर पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

02/07/2026
Pothole on Delhi-Dehradun Expressway
नई दिल्ली

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढे का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

02/07/2026
Next Post
Mahant Digvijaynath

अहर्निश प्रासंगिक हैं युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ के विचार

यह भी पढ़ें

कोरोना हर 15 सेकेंड में ले रहा है एक जान

कोरोना हर 15 सेकेंड में ले रहा है एक जान, दुनिया में अब तक 7 लाख से ज्यादा मरे

06/08/2020
cm dhami

प्रधानमंत्री का दिल जीतने का संदेश प्रेरणादायी: सीएम धामी

06/04/2023
Nivesh Mitra 3.0

‘निवेश मित्र 3.0’ से बदलेगा निवेश का अनुभव, योगी सरकार का बड़ा डिजिटल कदम

24/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version