• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IGRS पोर्टल रिपोर्ट: शिकायतों के निस्तारण में देवीपाटन मंडल नंबर-1, मीरजापुर दूसरे और अलीगढ़ तीसरे स्थान पर

Writer D by Writer D
09/09/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
IGRS
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की सख्त मॉनीटरिंग और पारदर्शी व्यवस्था के चलते जनशिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया में ऐतिहासिक तेजी आई है। IGRS (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) पोर्टल ने लोगों को त्वरित और न्यायपूर्ण समाधान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है। अगस्त माह की रिपोर्ट के अनुसार देवीपाटन मंडल ने प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि मीरजापुर दूसरे और अलीगढ़ तीसरे स्थान पर रहे।

शिकायतों के समाधान में देवीपाटन अव्वल

देवीपाटन मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा और बलरामपुर जिलों में शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए निरंतर मॉनीटरिंग की जा रही है। मंडलायुक्त ने कहा कि वह हर माह रेंडम पांच शिकायतकर्ताओं से खुद फीडबैक लेते हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि शिकायत पर केवल कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि वास्तविक कार्रवाई हुई है। अगस्त माह की आईजीआरएस रिपोर्ट में देवीपाटन मंडल को 120 में से 105 अंक और 87.50 प्रतिशत सफलता दर मिली है।

मीरजापुर दूसरे, अलीगढ़ तीसरे स्थान पर

IGRS की रिपोर्ट के मुताबिक मीरजापुर मंडल को 120 में से 96 अंक और 80 प्रतिशत सफलता दर के साथ दूसरा स्थान मिला है। वहीं, अलीगढ़ मंडलायुक्त संगीता सिंह के नेतृत्व में अलीगढ़ मंडल ने 120 में से 93 अंक और 77.50 प्रतिशत सफलता दर के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। टॉप फाइव सूची में बस्ती मंडल चौथे और प्रयागराज मंडल पांचवें स्थान पर रहे।

शिकायत निवारण में पारदर्शिता और तेजी

योगी सरकार के निर्देश पर IGRS पोर्टल को लगातार अपग्रेड किया गया है। फील्ड विजिट्स, विभागीय रिपोर्टों की जांच और शिकायतकर्ताओं से फीडबैक ने इस प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाया है। इससे यह सुनिश्चित हुआ है कि शिकायतों का समाधान न केवल समयबद्ध तरीके से हो, बल्कि पूरी तरह से पारदर्शी भी रहे।

Tags: and Aligarh DivisionsdevipatanDevipatan divisionGrievance Resolution in UPIGRS portalIGRS Portal ImpactmirzapurMirzapur DivisionPublic Grievances DisposalPublic Grievances RedressalTransparency and Quick JusticeTransparency in Grievance HandlingYogi GovernmentYogi Government Initiatives
Previous Post

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में इस बार रूस बनेगा पार्टनर कंट्री

Next Post

‘विकसित यूपी @2047’: हर परिवार को पक्का घर, हर गांव को बुनियादी सुविधाएं देने का संकल्प

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

18/07/2026
Next Post
CM Yogi

‘विकसित यूपी @2047’: हर परिवार को पक्का घर, हर गांव को बुनियादी सुविधाएं देने का संकल्प

यह भी पढ़ें

child dies

घर के बाहर से लापता हुई मासूम का शव शौचालय के गड्ढे से मिला, जांच में जुटी पुलिस

08/01/2021
Rahul Gandhi राहुल गांधी

पीएम मोदी पर हाथरस के कांड पर कुछ न कहने का आरोप लगाया: राहुल गांधी

06/10/2020
EV Charging Station

इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग में यूपी की मजबूत छलांग, हरित परिवहन में निर्णायक कदम

14/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version