• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा ने किसानों को दुगुनी आय का झांसा दिया : लल्लू

Writer D by Writer D
23/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

अजय कुमार लल्लू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

किसान दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने ‘किसान स्वाभिमान महापंचायत’ का आयोजन किया जिसमें कई नेता और किसान शामिल हुये।

पार्टी मुख्यालय पर संपन्न महापंचायत की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने की। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये किसान विरोधी तीनों काले कृषि कानूनों को लेकर श्री राहुल गांधी ने आवाज उठायी तो किसान संगठनों ने उनकी आवाज में आवाज मिलायी। उन्होने कई प्रदेशों का दौरा किया और सरकार ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। किसान आज आत्महत्या कर रहा है। भाजपा सरकार कहती थी कि किसानों की आय दुगुनी करेंगे और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करेंगे।

पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि आजादी से पहले भी अंग्रेजों द्वारा तीन काले कानून किसानों पर थोपे गये थे, उस समय भी किसानों के आन्दोलन का नेतृत्व जागरूक सरदार बिरादरी के लोगों ने किया था और शहीदे आजम सरकार भगत सिंह के पिता ने किया था। भाजपा अपने चंद पूंजीपतियों मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए जो किसान विरोधी काले कानून लायी है उसे कांग्रेस वापस लेने के लिये किसानों के साथ पूरी ताकत के साथ संघर्ष करेगी।

यूपी बोर्ड परीक्षा आवेदन पत्रों को ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ी

कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह ने कहा कि आज किसान को न तो उसके उपज का उचित मूल्य मिल रहा है और न ही उसकी लागत निकल पा रही है। भाजपा ने किसानों को दुगुनी आय का झांसा दिया और आज किसान दुगुनी आय को कौन कहे, आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या करने के लिए विवश हो रहा है।

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा‘मोना’ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में किसानों के संघर्ष में सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होने कहा कि भाजपा को तीनों काले कृषि कानून वापस लेना होगा।

कार्यक्रम के आयोजक किसान कांग्रेस के अध्यक्ष तरूण पटेल ने कहा कि किसान कांग्रेस इस महापंचायत जो प्रस्ताव पारित हुए हैं चाहे वह अन्ना पशुओं की समस्या, गौशालाओं की दुर्दशा, तीनों काले कृषि कानूनों का विरोध सहित किसानों की समस्याओं को लेकर निरन्तर गांव गली, खेल खलिहान तक किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं के निदान के लिये संघर्ष करेगी।

Tags: 24ghante online.comajay kumar lalluCongress attack on BJPCongress attack YogiCongress stress on Yogi governmentअजय कुमार लल्लूकांग्रेस का बीजेपी पर हमालकांग्रेस का योगी पर हमलाकांग्रेस का योगी सरकार पर तंज़
Previous Post

यूपी बोर्ड परीक्षा आवेदन पत्रों को ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ी

Next Post

कृषि कानून बन जाने से किसान आत्महत्या करने के कगार पर : आदित्य यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Aditya Yadav

कृषि कानून बन जाने से किसान आत्महत्या करने के कगार पर : आदित्य यादव

यह भी पढ़ें

police encounter

मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, एक पुलिसकर्मी को भी लगी गोली

20/01/2021
CM Dhami planted paddy in Khatima

सीएम धामी ने खटीमा में की धान रोपाई, किसानों के श्रम को किया नमन

05/07/2025
Kinnar Akhada

किन्नर अखाडा प्रमुख लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

12/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version