• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गरीबों की थाली से लेकर चंद्रयान तक की सोच रखने वाले प्रधानमंत्री ने देश को एक नई दिशा और पहचान दी

Writer D by Writer D
18/09/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
ak sharma

ak sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने प्रभार जनपद जौनपुर में आज सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने चौकियां धाम स्थित शीतला माता का दर्शन पूजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की साथ ही मंदिर प्रांगण में स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।इस अवसर पर मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि जीवन शैली है, और जब हर नागरिक इसे अपने जीवन का हिस्सा बना लेगा तभी वास्तविक स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गरीब की थाली से लेकर चंद्रयान तक जैसी सोच रखने वाले प्रधानमंत्री ने देश को नई दिशा और नई पहचान दी है।

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने जनता से आह्वान किया कि सभी लोग प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में सेवा और समर्पण भाव को अपनाकर समाज और राष्ट्रहित में योगदान दें।

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता एवं सेवा कार्यों को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी से सफल होगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों से इसमें सक्रिय योगदान की अपील की।

स्वच्छता अभियान के साथ ही मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को भी गति दी। उन्होंने मंदिर प्रांगण में महोगनी का पौधा रोपित करते हुए कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति यदि अपनी मां के नाम से एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपहार स्वरूप मिलेगा।इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को पौधों का वितरण किया एवं उपस्थित स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित भी किया।इसके पश्चात ऊर्जा मंत्री शर्मा (AK Sharma) जिला अस्पताल पहुंचे।इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान करने वाले अन्य स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके सेवा भाव की सराहना की।

सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिवस पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम का आयोजन उमानाथ सिंह स्वशासी मेडिकल कॉलेज में किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री द्वारा तब के मरीजों को पोषण पोटली आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड और छात्रों को टेबलेट वितरित किया गया।

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने का एक माध्यम है। इस पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, सेवा और जनकल्याण के विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में जागरूकता फैले और सेवा का भाव और अधिक प्रबल हो।

इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य मती सीमा द्विवेदी,शाहगंज विधायक रमेश सिंह,जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य सभी विभागों के संबंधित अधिकारी एवं नागरिक गण उपस्थित रहे।

Tags: ak sharmaLucknow News
Previous Post

ये आपके बाल बनेंगे मजबूत और चमकदार

Next Post

Eye Flu के कारण होने वाले दर्द से मिलेगी राहत, अपनाएं ये घरेलू उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उप्र

04/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब तीन सदस्यीय विशेष पीठ करेगी शासकीय भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई

04/07/2026
Varanasi's international cricket stadium will soon become a new identity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान

04/07/2026
Secondary schools will be busy in July with classes and other activities.
उत्तर प्रदेश

माध्यमिक विद्यालयों में जुलाई में कक्षाओं के साथ-साथ अन्य कार्यों के कारण रहेगी व्यस्तता

04/07/2026
A historic MoU will be signed between the Basic Education Department and SBI.
उत्तर प्रदेश

10 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा करोड़ों का सुरक्षा कवच

04/07/2026
Next Post
Eye Flu

Eye Flu के कारण होने वाले दर्द से मिलेगी राहत, अपनाएं ये घरेलू उपाय

यह भी पढ़ें

Shahrukh Khan

माता वैष्णो के दरबार में फिर पहुंचे शाहरुख खान, सामने आया वीडियो

12/12/2023
Bihar Police

बिहार प्रोहिबेशन कॉन्स्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

23/11/2022
Suicide

पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दी

03/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version