• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नीतीश कुमार को तगड़ा झटका, JDU सांसद ने दिया इस्तीफा

(Ajay Kumar Mandal)

Writer D by Writer D
14/10/2025
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
JDU MP Ajay Kumar Mandal

JDU MP Ajay Kumar Mandal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बिहार​ विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) के बीच जेडीयू सांसद अजय कुमार मंडल (Ajay Kumar Mandal) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सांसद ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को त्यागपत्र लिखा है जिसे मंगलवार को उन्होंने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया। अजय मंडल (Ajay Mandal) ने पार्टी छोड़ने के साथ गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि स्थानीय सांसद होने के बावजूद टिकट देने में मेरी किसी भी प्रकार की सलाह नहीं ली गई है, इसलिए मेरा सांसद पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है।

अजय मंडल (Ajay Mandal) ने नीतीश कुमार को लिखे पत्र में कहा है कि आपके आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से मैं विगत लगभग 20-25 वर्षों से भागलपुर क्षेत्र में विधायक एवं सांसद के रूप में जनता की सेवा करता आ रहा हूं। इस लंबे राजनीतिक जीवन में मैंने जनता दल (यू) को अपने परिवार की तरह समझते हुए इसके संगठन, कार्यकर्ताओं और जनसंपर्क को सुदृढ़ करने का काम किया है। भागलपुर एवं नवगछिया जिले में जिला अध्यक्ष, प्रभारी और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हमेशा पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करता रहा हूं। परंतु विगत कुछ माह से संगठन में ऐसे निर्णय लिए जा रहे हैं जो पार्टी और उसके भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं हैं।

Image

Image

आगे लिखा कि विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण की प्रक्रिया में स्थानीय सांसद होने के बावजूद मुझसे कोई सलाह या चर्चा नहीं की जा रही है। जिन व्यक्तियों ने कभी पार्टी संगठन के लिए कार्य नहीं किया, उन्हें टिकट देने की बात सामने आ रही है, जबकि जिला अध्यक्ष एवं स्थानीय नेतृत्व की राय को पूरी तरह अनदेखा किया जा रहा है।

जेडीयू सांसद को मिलने तक नहीं दिया जा रहा?

अजय मंडल (Ajay Mandal) ने पत्र के माध्यम से गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें नीतीश कुमार से मिलने नहीं दिया जा रहा है। न ही उनकी राय को सुना जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य किसी प्रकार की नाराजगी या विरोध नहीं है, बल्कि पार्टी और आपके नेतृत्व को भविष्य में किसी हानि से बचाना है। अगर इसी तरह बाहरी या निष्क्रिय लोगों को प्राथमिकता दी जाती रही तो पार्टी की जड़ें कमजोर होंगी और इसका सीधा असर मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर पड़ेगा, जो हम सभी के लिए चिंता का विषय है।

Tags: Ajay Kumar Mandal
Previous Post

सेना ने कुपवाड़ा में 2 आतंकवादियों को किया ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

Next Post

जैसलमेर हादसा: बस में भड़की आग, 12 जिंदगियां पलभर में खाक!

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
उत्तराखंड

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

31/10/2026
Main Slider

पंजाब चुनाव के लिए AAP का पहला दांव, भगवंत मान फिर धुरी से आजमाएंगे किस्मत

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Next Post
Burning Bus

जैसलमेर हादसा: बस में भड़की आग, 12 जिंदगियां पलभर में खाक!

यह भी पढ़ें

Property Seized

गैंगेस्टर की 4.95 करोड़ की सम्पत्ति जब्त

24/06/2022

2022 के लिए नास्त्रेदमस ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणियां

26/11/2021
airplanes

गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, बम होने की खबर से मचा हड़कंप

09/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version