• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अलीगंज में गोदाम में भीषण आग, पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी

Writer D by Writer D
25/10/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Fire breaks out at illegal warehouse in Aliganj

Fire breaks out at illegal warehouse in Aliganj

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ के अलीगंज इलाके में शुक्रवार शाम तीन मंजिला अवैध गोदाम में अचानक आग (Fire) लग गई। सेक्टर-के स्थित उस्मानपुर मोहल्ले में यह हादसा हुआ। आग (Fire) की लपटें और धुआं देख कर पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम से उठ रही आग इतनी भयंकर थी कि पड़ोस में स्थित एक होस्टल तक फैल गई, जिसमें 15 से अधिक लड़कियां फंस गईं।

सूचना मिलते ही दमकल की दस गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने तीन टीमों में बांटकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी 15 लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान गोदाम में मौजूद एक मजदूर झुलस गया। आग पर काबू पाने के दौरान दो बार छज्जा गिरने से पांच दमकलकर्मी घायल हो गए। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अलीगंज, रिषभ यादव ने बताया कि करीब साढ़े चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

अलीगंज के सेक्टर-के में अमरजीत सिंह का तीन मंजिला गोदाम था, जिसमें फोटो फ्रेम संग्रहित थे। पड़ोस में रवि नामक युवक का होस्टल था, जहां 15 से अधिक लड़कियां रहती थीं। शाम साढ़े छह बजे अचानक आग लग गई और लपटें उठने लगीं। लड़कियों ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन आग ने रास्ता रोका। गोदाम में मौजूद पांच मजदूरों में से चार भाग गए, जबकि सचिन नामक एक मजदूर झुलस गया।

सूचना मिलते ही बक्शी का तालाब, इंदिरानगर, हजरतगंज, गोमतीनगर सहित अन्य क्षेत्रों से दमकल की दस गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। टीमों ने पाइप बिछाकर दो सौ मीटर तक आग बुझाई। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार और मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।

सकरी गली और अवैध निर्माण के कारण आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण रहा। दमकलकर्मी छज्जों पर चढ़कर आग पर नियंत्रण करने का प्रयास कर रहे थे। पहली बार साढ़े आठ बजे छज्जा गिरा और पांच दमकलकर्मी घायल हुए। इसके बाद 9.10 और 9.12 बजे दो बार और छज्जा गिरा। घटना इतनी भयंकर थी कि तीन किलोमीटर दूर से भी धुआं दिखाई दे रहा था।

घटना स्थल पर देखा गया कि गोदाम और होस्टल दोनों ही मानक के विपरीत चल रहे थे। होस्टल में केवल एक ही प्रवेश और निकास मार्ग था, जबकि गोदाम में भी सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था।

Tags: aliganj news
Previous Post

जेवर एयरपोर्ट निरीक्षण पर सीएम योगी: यूपी की विकास उड़ान को मिल रही नई रफ़्तार

Next Post

डीएम के हस्तक्षेप से मिला बकाया वेतन, शिक्षिका कनिका ने जताया आभार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
IAS Promotion
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के अफसरों को बड़ी सौगात, 29 PCS अधिकारी बने IAS

01/07/2026
Next Post
Teacher Kanika expressed her gratitude to DM Savin Bansal.

डीएम के हस्तक्षेप से मिला बकाया वेतन, शिक्षिका कनिका ने जताया आभार

यह भी पढ़ें

Uttar Pradesh Public Service Commission

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने BEO Exam के 3 परीक्षा केन्द्रों में किया है बदलाव

14/08/2020
Moto GP

मोटो जीपी में आए एक लाख से ज्यादा विजिटर्स, 9.3 अरब का हुआ कारोबार

26/09/2023
feet

पैरों की सूजन से है परेशान, तो दूर करने के लिए करें ये 5 घरेलू उपाय

09/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version