• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमेठी से निकलेगा भारत का ‘शेर’, साल के अंत तक बनेगी स्वदेशी AK-203 असॉल्ट राइफल

Writer D by Writer D
30/10/2025
in Main Slider, अमेठी, उत्तर प्रदेश
0
AK-203

AK-203

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के अमेठी स्थित इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL) द्वारा बनाई जा रही AK-203 असॉल्ट राइफल (AK-203 Assault Rifle) अब अपने पूर्ण स्वदेशीकरण यानी 100% इंडिजेनाइजेशन के करीब है। कंपनी ने घोषणा की है कि दिसंबर 2025 तक यह लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। इस राइफल का भारतीय नाम शेर (Sher) रखा गया है। यह राइफल रूसी विश्वसनीयता और भारतीय आत्मनिर्भरता का संगम मानी जा रही है। यह परियोजना भारत की मेक इन इंडिया पहल के तहत देश की स्मॉल आर्म्स मैन्युफैक्चरिंग क्षमता में बड़ी छलांग साबित होगी।

अमेठी प्लांट से हर साल 1.5 लाख AK-203 राइफलें बनेंगी

सूत्रों के मुताबिक, IRRPL का लक्ष्य है कि 2026 से यह फैक्ट्री हर साल करीब 1,50,000 राइफलें यानी 12,000 प्रति माह तैयार करेगी। इनमें से 1,20,000 राइफलें भारतीय सेना को दी जाएंगी, जबकि 30,000 राइफलें राज्य पुलिस, अर्धसैनिक बलों और निर्यात के लिए होंगी।

2025 के मध्य तक AK-203 के 50% पुर्जे भारत में ही बनाए गए हैं, और अब दिसंबर तक यह 100% स्वदेशी हो जाएगी। स्वदेशीकरण के बाद, IRRPL मित्र देशों को निर्यात की भी योजना बना रही है जो आधुनिक असॉल्ट राइफल की तलाश में हैं।

601,427 राइफलें भारतीय सशस्त्र बलों के लिए

सूत्रों के मुताबिक मौजूदा अनुबंध के तहत, IRRPL को भारतीय सशस्त्र बलों को कुल 6,01,427 AK-203 राइफलें (AK-203 Assault Rifle) देनी हैं। कंपनी की प्रोडक्शन स्पीड तेज है और अब यह दिसंबर 2030 तक सभी डिलीवरी पूरी करने की उम्मीद कर रही है, जो कि तय समय (अक्टूबर 2032) से लगभग दो साल पहले है।

AK-203 शेर राइफल की प्रमुख खासियतें

कैलिबर: 7.62×39 मिमी फायरिंग रेट: 700 राउंड प्रति मिनट रेंज: 400 मीटर प्रभावी, 800 मीटर अधिकतम वजन: 3.8 किलोग्राम (खाली) मैगजीन: 30 राउंड फायर मोड: सेमी और फुल ऑटोमैटिक साइट्स: नाइट विजन और ऑप्टिकल कंपैटिबल मैट ब्लैक फिनिश, जंग-रोधी कोटिंग फोल्डेबल पॉलिमर स्टॉक वार्षिक उत्पादन: 1.5 लाख राइफलें (2026 से)

भारत-रूस साझेदारी की मिसाल

अमेठी का यह प्रोजेक्ट भारत और रूस के रक्षा सहयोग का मजबूत उदाहरण है। यहां रूसी तकनीक को भारतीय इंजीनियरिंग और उद्योग के साथ जोड़कर पूरी तरह स्थानीय उत्पादन प्रणाली तैयार की गई है।

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम

शेर राइफल का स्वदेशी उत्पादन भारत के लिए रक्षा आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि साबित होगा। यह न सिर्फ भारतीय सेना की ताकत बढ़ाएगा, बल्कि भारत को आने वाले समय में आधुनिक हथियारों का निर्यातक देश बनने की राह पर आगे ले जाएगा।

Tags: AK-203 assault rifle
Previous Post

छठी मैया का अपमान सहन नहीं करेगा बिहार और हिंदुस्तान: पीएम मोदी

Next Post

BARC का फर्जी साइंटिस्ट अरेस्ट, आरोपी कुतुबुद्दीन के पास से मिले कई गोपनीय डॉक्यूमेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Murder
Main Slider

गहरी नींद में सो रही दो मासूमों की पिता ने ली जान, कानपुर में डबल मर्डर से हड़कंप

19/04/2026
Chardham Yatra
Main Slider

Chardham Yatra 2026: गंगोत्री-यमुनोत्री के खुले द्वार, आज से चारधाम यात्रा का शंखनाद

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें ये उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न करें ये काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर कर लिए ये काम तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले, बरसेगा धन

19/04/2026
Next Post
BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

BARC का फर्जी साइंटिस्ट अरेस्ट, आरोपी कुतुबुद्दीन के पास से मिले कई गोपनीय डॉक्यूमेंट

यह भी पढ़ें

Lightning

बिजली गिरने से दो बालिकाओं समेत चार की मौत, कई लोग झुलसे

12/07/2021
CM Yogi's mother Savitri Devi's health deteriorates

सीएम योगी की मां की बिगड़ी तबीयत, गोरखपुर से देहरादून के लिए रवाना

13/10/2024
hair spa

घर पर ही करें हेयर स्पा, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

21/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version