• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लॉरेंस बिश्नोई को बड़ा झटका! अमेरिका ने भाई अनमोल को किया डिपोर्ट

Writer D by Writer D
18/11/2025
in क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Anmol Bishnoi

Anmol Bishnoi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लॉरेंस बिश्नोई के भाई और इंटरनेशनल गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई (Anmol Bishnoi) को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। अमेरिका ने अनमोल को अपने यहां से निर्वासित कर दिया है। इसकी जानकारी बाबा सिद्दीकी के बेटे और महाराष्ट्र के पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी ने मीडिया को दी है। अनमोल बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में आरोपी है।

अनमोल (Anmol Bishnoi) पर बाबा सिद्दीकी के साथ-साथ मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का भी आरोप है। अनमोल ने पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को भी धमकी दी थी। अब जांच एजेंसियों ने अनमोल बिश्नोई पर शिकंजा कस दिया है। उसका भाई लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल गुजरात की जेल में बंद है।

अमेरिका ने अनमोल (Anmol Bishnoi) को डिपोर्ट किया

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस महाराष्ट्र की अदालत ने अनमोल के खिलाफ वारंट जारी किया था। इसके बाद अनमोल के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ है। जब अमेरिका से अनमोल के बारे में जीशान ने जानकारी मांगी, तो अमेरिकी फेडरल एजेंसी ने इस संबंध में कहा कि उसे निर्वासित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सेंट्रल एजेंसियों और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की संयुक्त मेहनत का नतीजा है।

अब उसे प्रत्यर्पण संधि के तहत भारत लाया जा रहा है। भारत में उसे कहां रखा जाएगा, उसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अनमोल बिश्नोई का भारत वापस आना, इंटरनेशनल गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ एक बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

अनमोल बिश्नोई देश के कई हाई-प्रोफाइल मामलों में वांछित है, जिनमें शामिल हैं— सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और इसके अलावा कई राज्यों में भी उस पर गंभीर केस दर्ज हैं।

Tags: Anmol Bishnoi
Previous Post

किडनी देते वक्त बेटे क्यों भाग गए… रोहिणी ने तेजस्वी पर फिर बोला हमला

Next Post

ISBT पर गंदगी देख भड़के सीएम धामी, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

Writer D

Writer D

Related Posts

MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Anand Swaroop inspected the preparations for the Shravan Kanwar fair.
राष्ट्रीय

श्रावण कांवड़ मेले की तैयारियों का मंडलायुक्त ने लिया जायजा

27/06/2026
Encounter of Sanjay, a criminal with a reward of Rs 1 lakh
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 1 लाख का इनामी संजय ढेर, बिल्डर मर्डर केस के बाद से था फरार

27/06/2026
VB-G RAM G
Main Slider

पंजाब में AAP सरकार का बड़ा यू-टर्न! राज्य में लागू होगी VB-G RAM G योजना

27/06/2026
Next Post
CM Dhami

ISBT पर गंदगी देख भड़के सीएम धामी, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

यह भी पढ़ें

अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

भारत संविधान और कानून से चलता है, किसी के कहने पर नहीं : लल्लू

08/04/2021
Truck-Trolley Collision

खाई में जीप गिरने से पांच की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक

09/06/2022
Nautapa

इस दिन से धरती पर आग उगलेगा सूरज, जानें कब से शुरू होगा नौतपा

15/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version