• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जंबूरी ने 2025 के प्रारंभ में आयोजित प्रयागराज महाकुम्भ का स्मरण करा दिया : मुख्यमंत्री योगी

Writer D by Writer D
28/11/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi attended the closing ceremony of the 19th National Jamboree

CM Yogi attended the closing ceremony of the 19th National Jamboree

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने युवाओं को सीख दी कि अनुशासन जीवन की पहली आधारशिला है। अनुशासित युवा ही अदम्य साहस से राष्ट्र को नित नई बुलंदियों तक पहुंचाने में सहभागी हो सकता है। राजधानी लखनऊ पिछले पांच दिन से भारत की युवा ऊर्जा के अनुशासन, धैर्य व चुनौती को समझने के सामर्थ्य को देख रही है। सीएम ने आह्वान किया कि उत्तर प्रदेश, देश व दुनिया के कोने-कोने से आए युवा जंबूरी के माध्यम से उत्तर प्रदेश की स्मृतियों को अपने-अपने क्षेत्र में ले जाकर भारत व विश्व बंधुत्व के विजन को बढ़ाने का कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में शुक्रवार को डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, सेक्टर-15 वृंदावन योजना में हुए भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की डायमंड जुबली एवं 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी (19th National Jamboree) के समापन समारोह को संबोधित किया।

प्रयागराज में हुआ था महाकुम्भ तो जंबूरी में भी युवा ऊर्जा का चल रहा महाकुम्भ

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि युवा ऊर्जा के प्रतीक ‘भारत के इन भविष्यों’ के 19वीं जंबूरी का कार्यक्रम इस बार यूपी की राजधानी लखनऊ में हुआ है। उत्तर प्रदेश को 61वर्ष बाद इसे आयोजित करने का अवसर प्राप्त हुआ। जंबूरी ने 2025 के प्रारंभ में आयोजित प्रयागराज महाकुम्भ का स्मरण करा दिया है। प्रयागराज में देश-दुनिया के 66 करोड़ श्रद्धालु आए थे तो जंबूरी में दुनिया के कई देशों व भारत के कोने-कोने से विश्व शांति, एकता व विश्व बंधुत्व के भाव को लेकर युवा आए हैं। दुनिया के अंदर कुछ नया करने के इच्छुक युवा ऊर्जा के प्रतीक इन युवाओं का यहां महाकुम्भ चल रहा है।

पीएम मोदी के विजन के अनुरूप जंबूरी की थीम

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि जंबूरी की थीम पीएम मोदी के विजन के अनुरूप ‘विकसित भारत-विकसित युवा’ रहा है। पिछले पांच दिन से लगातार हर जुबान पर जंबूरी के कार्यक्रम, अनुशासन, आत्मसंयम, यहां चल रहे विभिन्न प्रकार के एडवेंचर व सकारात्मक गतिविधियों ने नई ऊर्जा का संचार किया है। सीएम ने जंबूरी के आयोजन से जुड़ी टीम का अभिनंदन किया और कहा कि टीम भावना की बदौलत स्काउट्स एंड गाइड्स का इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सीएम योगी ने युवाओं से कहा कि आप सभी ने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के इन कार्यक्रमों से जुड़कर पीएम मोदी के विकसित भारत की संकल्पना को जंबूरी के माध्यम से बढ़ाने का कार्य किया है।

समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन, यूपी के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह, राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त केके खंडेलवाल, राज्य मुख्य आयुक्त प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे।

Tags: cm yogi
Previous Post

एक सशक्त व्यक्ति अनेक सशक्त व समृद्ध व्यक्तियों का कर सकता है निर्माण: राष्ट्रपति

Next Post

एयरपोर्ट विस्तारीकरण में किसी प्रकार की बाधा अनुमन्य नहीं: डीएम

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

देश में अराजकता-अव्यवस्था का पर्याय बनी कांग्रेस: सीएम योगी

12/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Next Post
Savin Bansal

एयरपोर्ट विस्तारीकरण में किसी प्रकार की बाधा अनुमन्य नहीं: डीएम

यह भी पढ़ें

CM Yogi

बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले की होगी रावण और जैसी दुर्गति: सीएम योगी

03/11/2023

मुख्यमंत्री धामी से कैलाशानंद और रविंद्रपुरी ने की भेंट

03/04/2022

भारतीय धाविका दुती चंद बेच रही है, ट्रेनिंग के लिए अपनी बीएमडब्ल्यू 3 सीरिज कार

15/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version