• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दादा-दादी को बैठने में होगी आसानी, इस गाड़ी में दरवाजा खुलते ही आपकी ओर मुड़ जाएगी सीट

Desk by Desk
19/12/2025
in Tech/Gadgets
0
दादा-दादी को बैठने में होगी आसानी, नई WagonR में दरवाजा खुलते ही आपकी ओर मुड़ जाएगी सीट
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्राहकों की जरूरत को समझते हुए ऑटो कंपनियां गाड़ियों को हर बार बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करती हैं. मारुति सुजुकी ने भी इस बार अपनी बेस्ट सेलिंग हैचबैक के साथ ऐसा ही कुछ किया है, कंपनी ने इस गाड़ी में एक ऐसे फीचर को शामिल किया है जो बुजुर्गों (दादा-दादी, नाना-नानी) और दिव्यांगजनों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है. इस नए फीचर के आने से अब बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को गाड़ी में बैठना आसान हो जाएगा.

WagonR का एक्सेसिबिलिटी-फोकस्ड वेरिएंट उतारा गया है जिसमें आप लोगों को Swivel Seat का ऑप्शन मिलेगा. इस सीट को शामिल करने के पीछे कंपनी का मकसद उन लोगों की जिंदगी को आसान बनाना है जिन्हें गाड़ी में बैठने में मुश्किल होती है. यहां एक बात गौर करने वाली है कि फिलहाल इस तरह की सीट का ऑप्शन अन्य किसी भी ऑटो कंपनी के पास उपलब्ध नहीं है.

Wagonr Swivel Seat: सीट लगाने में लगेगा कितना वक्त?

इस सीट को कंपनी ने इस तरह से डिजाइन किया है कि सीट दरवाजे की ओर मुड़ जाती है जिससे किसी भी बुजुर्ग या दिव्यांग व्यक्ति को गाड़ी में आसानी से बैठाया जा सकता है. कंपनी की ऑफिशियल साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यहां एक बात जो गौर करने वाली है वह यह है कि ये नई सीट कंपनी की फैक्ट्री फिटेड ऑरिजनल सीट को रिप्लेस नहीं करती है और बिना मैकेनिकल सिस्टम या स्ट्रक्चर को छेड़े इस सीट को इंस्टॉल किया जा सकता है. इस सीट की फिटिंग में लगभग एक घंटे का समय लगता है.

क्या सभी राज्यों में मिलेगा ये नया वेरिएंट?

कंपनी ने इस वेरिएंट को पायलट प्रोजेक्ट के तहत 11 शहरों में 200 से ज्यादा एरिया डीलरशिप के जरिए शुरू किया है. कंपनी का कहना है कि ग्राहकों की प्रतिक्रिया के आधार पर कंपनी आगे की रणनीति और इस गाड़ी को बाकी राज्यों और शहरों में उपलब्ध कराने की योजना पर काम करेगी. नई वैगनआर लेते टाइम या फिर 2019 के बाद बेची गई गाड़ी में इस सीट को आसानी से लगवाया जा सकता है.

कितने साल की वारंटी?

इस स्पेशल सीट के लिए कंपनी ने बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप ट्रू असिस्ट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के साथ हाथ मिलाया है. TRUEAssist ही वैगनआर के लिए ये स्पेशल सीट उपलब्ध कराएगा और सीट के इंस्टॉलेशन भी इस स्टार्टअप पर ही होगी. इस सीट के साथ 3 साल कीमैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट की भी वारंटी दी जा रही है.

Tata ने भी सबसे पहले दूर की थी ये परेशानी

जिस तरह से मारुति सुजुकी ने ये स्पेशल सीट लाकर बुजुर्गों और दिव्यांग लोगों की जिंदगी को आसान बनाने की पहल की है. उसी तरह से टाटा मोटर्स भी वो पहली कंपनी है जिसने सीएनजी गाड़ी चलाने वालों की डिग्गी से जुड़ी परेशानी को दूर किया था. कंपनी ने गाड़ी को इस तरह से डिजाइन किया कि अब सीएनजी के साथ ग्राहकों को फुल डिग्गी भी मिलती है. टाटा की इस पहल को अब बाकी कंपनियां भी अपना रही हैं और अब हुंडई के पास भी सीएनजी के साथ फुल डिग्गी वाले ऑप्शन्स उपलब्ध हैं.

Tags: wagonr
Previous Post

व्यथित असहायों के कष्ट रूपी जख्मों पर सहायता का मरहम लगाते डीएम

Next Post

ChatGPT पर फोटो बनाना और एडिट करना होगा और भी आसान, लॉन्च हुआ Images 1.5

Desk

Desk

Related Posts

Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
क्या बड़े चार्जर से फोन चार्ज करने पर जल्दी होगा काम, यहां है आपके सवाल का जवाब
Tech/Gadgets

बड़े चार्जर से फोन होगा फास्ट चार्ज या नहीं? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

03/07/2026
WhatsApp के बाद अब Telegram और Signal को नोटिस, यूजरनेम फीचर पर सरकार की ‘पैनी नजर’
Tech/Gadgets

WhatsApp के बाद Telegram-Signal की बढ़ीं मुश्किलें, यूजरनेम फीचर पर सरकार का शिकंजा

03/07/2026
Next Post
ChatGPT Images 1.5 लॉन्च, अब फोटो बनाना और एडिट करना होगा और भी आसान

ChatGPT पर फोटो बनाना और एडिट करना होगा और भी आसान, लॉन्च हुआ Images 1.5

यह भी पढ़ें

रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन Raghuvansh Prasad Singh died

रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन बिहार व देश के लिए अपूरणीय क्षति: अश्विनी चौबे

13/09/2020
Jyeshtha Amavasya

साल की आखिरी अमावस्या पर न करें ये गलतियां, वरना नाराज हो जाएंगे पितृ!

19/12/2025
cm dhami

सीएम धामी ने किया ट्यूलिप की 13 प्रजातियों का रोपण

17/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version