• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोडीन सिरप केस: मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल सहित चार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

Writer D by Writer D
23/12/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Codeine syrup case: Lookout notice issued against Shubham Jaiswal

Codeine syrup case: Lookout notice issued against Shubham Jaiswal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल (Shubham Jaiswal) समेत चार आरोपियों के खिलाफ कमिश्नेरट पुलिस की रिपोर्ट पर सोमवार को लुकआउट नोटिस जारी किया गया। वहीं, सोनभद्र पुलिस की ओर से एक आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कराया गया है। अब अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बंदरगाह पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निगरानी की जाएगी। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस की रिपोर्ट पर ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन की ओर से यह नोटिस जारी किया गया है। इसमें प्रह्लादघाट के कायस्थ टोला के मूल निवासी सरगना शुभम जायसवाल, खोजवां निवासी दिवेश जायसवाल, सिद्धमाता लेन गोलघर मैदागिन निवासी आकाश पाठक और सोनिया के काजीपुरा खुर्द निवासी अमित जायसवाल के खिलाफ नोटिस है।

कफ सिरप की तस्करी में शुभम (Shubham Jaiswal) के साथ मिलकर अन्य तीनों काम करते थे। बोगस फर्म बनवाने से लेकर उनके नाम पर माल मंगवाकर दूसरे जगहों पर खपाने, बांग्लादेश तक सिरप की तस्करी के सबूत मिले हैं। उधर, सोनभद्र पुलिस ने भी एक अन्य आरोपी भदोही के नई बाजार के चांदनी चौक निवासी निशांत कुमार गुप्ता उर्फ रवि गुप्ता के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कराया है। एसपी अभिषेक वर्मा के अनुसार शुभम जायसवाल और दिल्ली निवासी विशाल उपाध्याय के विरुद्ध पहले से लुकआउट नोटिस जारी कराया जा चुका है।

शैली ट्रेडर्स का मालिक भोला जायसवाल जौनपुर कोर्ट में पेश कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में आरोपी शुभम जायसवाल (Shubham Jaiswal) के पिता और शैली ट्रेडर्स के मालिक भोला प्रसाद जायसवाल को पुलिस ने सोमवार को जौनपुर कोर्ट में पेश किया। सीजेएम न्यायालय ने उसे 14 दिन के न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। भोला को दोपहर में ही सोनभद्र की पुलिस लेकर यहां आ गई थी। जौनपुर जिले की 12 फर्मों ने भोला प्रसाद जायसवाल की फर्म शैली ट्रेडर्स के माध्यम से करीब साढ़े 42 करोड़ रुपये के कोडीनयुक्त कफ सिरप का कारोबार किया है। औषधि विभाग की जांच में पता चला कि कफ सिरप यहां आई नहीं और उसकी बिक्री भी दिखा दी गई। इस गोरखधंधे में कई लोगों का नाम सामने आया।

औषधि निरीक्षक की तहरीर पर 21 नवंबर को जौनपुर कोतवाली में 12 फर्म संचालकों के साथ ही शैली ट्रेडर्स के मालिक भोला प्रसाद जायसवाल, उसके पुत्र शुभम जायसवाल (Shubham Jaiswal) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच एसआईटी भी कर रही है। आरोपी भोला को सोनभद्र पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से पकड़ा था। तब से वहीं जेल में बंद था। जौनपुर कोतवाली पुलिस का वांछित होने के कारण सोमवार को उसे यहां सीजेएम श्वेता यादव की कोर्ट में पेश किया गया। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। यहां की पुलिस अब सोनभद्र जाकर ही पूछताछ करेगी।

Tags: cough syrup caseShubham Jaiswal
Previous Post

शोक मनाने का मौका भी नहीं मिला…डायरेक्टर के अंतिम संस्कार के बाद लोगों पर भड़की इस एक्टर की पत्नी

Next Post

किसान जब ऊर्जा का प्रवाह करता है तो धरती सोना उगलती हैः मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
CM Yogi pays tribute to Chaudhary Charan Singh on his 123rd birth anniversary

किसान जब ऊर्जा का प्रवाह करता है तो धरती सोना उगलती हैः मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Madarsa Board Exam

यूपी में हर मदरसे में गाया जाएगा राष्ट्रगान, आदेश जारी

24/03/2022
Levana Hotel

Levana होटल में भीषण आग, दो की मौत, रेस्क्यू जारी

05/09/2022
gorakhpur become garment hub

रेडीमेड गारमेंट्स का हब बनने की ओर बढ़ा गोरखपुर, बढ़ी उद्यमियों की दिलचस्पी

15/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version