• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नई Tata Punch में 360-डिग्री कैमरा, जानें फेसलिफ्ट मॉडल में और क्या मिलेगा?

Desk by Desk
07/01/2026
in Tech/Gadgets
0
नई Tata Punch में Nexon का इंजन, 360-डिग्री कैमरा, फेसलिफ्ट मॉडल में और क्या मिलेगा?
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टाटा मोटर्स 13 जनवरी पंच का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने जा रही है. मजेदार बात ये है कि कंपनी ने लॉन्च से पहले SUV से पर्दा उठा दिया है और पहली बार टाटा पंच (Tata Punch) को इतने बड़े स्तर पर अपडेट मिलने जा रहा है. 2026 टाटा पंच में नया डिजाइन, नई टेक्नोलॉजी के साथ अपडेटेड केबिन और ज्यादा ताकतवर इंजन है.

नई पंच का डिजाइन टाटा की नई कारों से प्रेरित है, जिसमें पंच EV और अपडेटेड अल्ट्रोज शामिल हैं, लेकिन इसकी अलग पहचान बनी हुई है. सामने की तरफ अब पतली LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स और ब्लैक ग्रिल दी गई है. बंपर में पहले की तरह मोटी ब्लैक क्लैडिंग दी गई है, जिसमें एयर इनटेक और सिल्वर स्किड प्लेट शामिल है. हेडलैंप्स को भी LED यूनिट में अपडेट किया गया है, जो अब ज्यादा शार्प डिजाइन में आते हैं. सबसे बड़ा बदलाव नए 16-इंच अलॉय व्हील्स का है. टाटा ने एक नया ब्लू कलर भी पेश किया है. पीछे की तरफ अब कनेक्टेड LED टेल-लैंप्स और नया बंपर दिया गया है, जिससे एक्सटीरियर अपडेट पूरा होता है.

केबिन में बदलाव

अंदर की तरफ डैशबोर्ड का लेआउट पहले जैसा ही है, लेकिन इसमें कुछ जरूरी अपडेट किए गए हैं. अब इसमें नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिसमें रोशनी वाला टाटा लोगो है. एयर कंडीशनिंग के कंट्रोल्स को टच-बेस्ड पैनल में बदला गया है, साथ ही फैन स्पीड और टेम्परेचर के लिए टॉगल स्विच दिए गए हैं. इसके अलावा नई ग्रे और ब्लू कलर की सीट अपहोल्स्ट्री, 7-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और पतले बेजल के साथ 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है.

Tata Punch फेसलिफ्ट के नए फीचर्स

फेसलिफ्ट पंच में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जो पहले नहीं थे. इसमें 360-डिग्री कैमरा और हिल डिसेंट कंट्रोल शामिल हैं. इसके अलावा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, की-लेस एंट्री के साथ पुश-बटन स्टार्ट और सिंगल-पैन सनरूफ भी मिलता है. सेफ्टी के लिहाज से अब पंच के सभी वैरिएंट्स में 6 एयरबैग मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ABS + EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलेगा.

ज्यादा पावरफुल इंजन

सबसे बड़ा अपडेट इंजन में हुआ है. पहली बार टाटा पंच में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो नेक्सॉन से लिया गया है. यह इंजन लगभग 118 bhp की पावर और 170 Nm का टॉर्क देगा. इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा. यह नया इंजन मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगा, जो करीब 87 bhp और 115 Nm टॉर्क देता है. इसके अलावा CNG वेरिएंट भी होगा, जिसमें लगभग 72 bhp और 103 Nm टॉर्क मिलेगा. नॉन-टर्बो वेरिएंट्स में 5-स्पीड मैनुअल और कुछ पेट्रोल मॉडल्स में AMT का विकल्प मिलेगा.

Tags: tata punchTata Punch featuresTata Punch modelTata Punch price
Previous Post

400km रेंज के साथ देश का पहला e-स्कूटर लॉन्च, Ola-Ather से टक्कर

Next Post

200MP कैमरा वाला Realme स्मार्टफोन लॉन्च, बैटरी भी जबरदस्त

Desk

Desk

Related Posts

Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
Next Post
200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी, Realme ने भारत में लॉन्च किया ये धाकड़ फोन

200MP कैमरा वाला Realme स्मार्टफोन लॉन्च, बैटरी भी जबरदस्त

यह भी पढ़ें

प्रेमी संग फरार

आठ बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पीड़ित पति की शिकायत पर मामला दर्ज

20/09/2020
arrested

डकैती का पुलिस ने खुलासा, पांच बदमाश गिरफ्तार

17/05/2021
Buddha Purnima

Buddha Purnima: अगर जीतना स्वयं को, बन सौरभ तू बुद्ध !!

04/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version