• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोर्ट का अहम फैसला, 1984 दंगों के मामले में सज्जन कुमार को क्लीन चिट

Writer D by Writer D
22/01/2026
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Sajjan Kumar

Sajjan Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सज्जन कुमार (Sajjan Kumar) को 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान दिल्ली के जनकपुरी, विकासपुरी इलाकों में हुई हिंसा से जुड़े मामले में बरी कर दिया है। इस हिंसा की घटना मे 2 लोगों को मौत हुई थी। मामले पर सुनवाई के दौरान आरोपी पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार ने अपने बचाव में कहा था कि वह निर्दोष है और कभी इसमें शामिल नहीं थे और न ही सपने में भी शामिल हो सकते हैं।

सज्जन कुमार (Sajjan Kumar) ने कहा कि मेरे खिलाफ एक भी सबूत नहीं है। लंबे समय के बाद आज राउज एवेन्यू कोर्ट ने सज्जन कुमार को राहत दी है। जब पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को कोर्ट ने बताया कि उन्हें 1984 के सिख विरोधी दंगों के एक मामले में बरी कर दिया गया है, तो सज्जन कुमार ने दोनों हाथ जोड़कर कोर्ट का शुक्रिया अदा किया।

क्या है पूरा मामला?

फरवरी 2015 में SIT ने सज्जन कुमार (Sajjan Kumar) के खिलाफ दो FIR दर्ज की थीं। ये FIR दिल्ली के जनकपुरी और विकासपुरी इलाकों में 1984 के दंगों के दौरान हुई हिंसा से जुड़ी शिकायतों के आधार पर दर्ज की गई थीं। पहली FIR जनकपुरी की हिंसा से जुड़ी थी, जहां 1 नवंबर 1984 को सोहन सिंह और उनके दामाद अवतार सिंह की हत्या कर दी गई थी। दूसरी FIR विकासपुरी की घटना से संबंधित थी, जिसमें 2 नवंबर 1984 को गुरचरण सिंह को ज़िंदा जला दिया गया था।

भले ही सज्जन कुमार को इस मामले में बरी कर दिया गया हो, लेकिन फिलहाल सज्जन कुमार को जेल में ही रहना होगा। क्योंकि सज्जन कुमार मल्होत्रा 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े 2 अलग मामलों में पहले ही उम्रकैद की सज़ा मिली हुई है।

1984 सिख विरोधी दंगे

31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की हत्या हुई, जिसे उनके सिख बॉडीगार्ड्स ने अंजाम दिया था। इसके बाद दिल्ली और कई शहरों में सिखों के खिलाफ बहुत बड़ा हिंसा भड़क उठी। यह हिंसा 3-4 दिन चली, लोगों ने सिखों के घर जला दिए, दुकानें लूटीं और बहुत से सिखों को मार डाला।

सरकारी आंकड़े कहते हैं कि दिल्ली में करीब 2800 और पूरे देश में 3000 से ज्यादा सिख मारे गए। लेकिन कई लोग कहते हैं कि असली संख्या 8 हजार से 17 हजार तक हो सकती है। कई रिपोर्ट्स कहती हैं कि कुछ नेता और पुलिस ने भी इसमें मदद की। इन दंगों से प्रभावित आज भी बहुत से परिवार न्याय के इंतजार में हैं। यह घटना सिख समुदाय के लिए बहुत दर्दनाक है और भारत के इतिहास का एक काला अध्याय मानी जाती है।

Tags: 1984 anti Sikh riotssajjan kumar
Previous Post

गणेश जयंती पर भद्रा का साया, फिर कैसे होगी पूजा?

Next Post

घर आई ‘लाडली लक्ष्मी’… ‘मामा’ के घर गूंजी किलकारी, बड़ी बहू ने दिया बेटी को जन्म

Writer D

Writer D

Related Posts

cardamom
Main Slider

इस दर्द में आराम दे सकती है ये छोटी सी चीज

14/07/2026
onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Next Post
Shivraj Singh Chouhan has become a grandfather.

घर आई ‘लाडली लक्ष्मी’... 'मामा' के घर गूंजी किलकारी, बड़ी बहू ने दिया बेटी को जन्म

यह भी पढ़ें

दुनिया को कोरोना वैक्सीन पर मिली बड़ी खुशखबरी, इस देश ने 10 करोड़ डोज की डील

21/07/2020
Earthquake

भूकंप के तेज झटकों से हिली उत्तरकाशी की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

06/11/2022
CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात

01/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version